Online kundli in hindi
Online Kundli making by date of birth and time
सभी लोगों को मालूम है कि अंधविश्वास का मूल कारण अज्ञानता है , जिन प्रश्नों का उत्तर विज्ञान नहीं ढूंढ पाया है , उसका जबाब ढूंढने की जनसामान्य की जिज्ञासा स्वाभाविक है और उसी का फायदा धर्म के नाम पर समाज के कुछ लोग उठाते आ रहे हैं। जन्मकुंडली तो आप पूरी दुनिया में कहीं से बनवा सकते हैं, पर हमारे यहाँ जो खासियत है , वो पुरे जीवन के उतार-चढ़ाव का ग्राफ और विभिन्न मामलों के सुख -दुःख का चार्ट है, जिससे स्पष्टतः समझ में आता है की आपका समय किस वक्त कैसा रहेगा।
Kundli online free best predictions
पिछले लेख में मैने लोगों को जानकारी दी थी कि जन्म कालीन ग्रहों का प्रभाव मनुष्य के जीवन के विभिन्न संदर्भों के सुख दुख , उसकी जीवनशैली , उसके जीवन के उतार चढाव पर पडता है और विभिन्न प्रकार के ग्राफों के सहारे इसे स्पष्ट बताया जा सकता है। इसी के आधार पर हम किसी को परिस्थिति के हिसाब से चलने की सलाह देते हैं । सॉफ्टवेयर को पूरा अपडेट कर दिया गया है , ताकि छोटे बच्चों की जन्मकुंडली और ग्राफ भी खींचे जा सके और उनके हमारे सॉफ्टवेयर से लोगों की जन्म कुंडली बनने काबारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी जा सके। हमारे सॉफ्टवेयर से निकलने वाली कुंडली का एक नमूना , जिसमें
Online kundli in hindi
ग्राफ और समययुक्त भविष्यवाणियों को मिलाकर कुल 16 पृष्ठों का समावेश है , इस पोस्ट में पेश है कुछ पन्ने ....
कुंडली के इस पेज में आप सभी ग्रहों की स्थिति के साथ के साथ ही प्रतिशत में गत्यात्मक शक्ति और स्थैतिक शक्ति की चर्चा हुई है। जिन ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति अधिक होगी, जीवन में उन मामलों से सम्बंधित आराम और सुख प्राप्त होगा। जिन ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति कम होगी, जीवन में उन मामलों से सम्बंधित कष्ट और दुःख मिलेंगे। ग्रहों की स्थितिक शक्ति अधिक होने जीवन में उन मामलों का स्तर बना होता है।
यह ग्राफ ग्रहों की उन्ही गत्यात्मक शक्तियों के आधार पर खिंचा जाता है, जो पहले पन्ने पर लिखे होते हैं। इस ग्राफ को देखकर आप समझ पाएंगे कि गत्यात्मक शक्ति से ग्रहों के कमजोर और मजबूत होने का प्रभाव पुरे जीवन में किस कालखंड में अधिक आएगा।
यह ग्राफ ग्रहों की उन्ही स्थैतिक शक्तियों के आधार पर खिंचा जाता है, जो पहले पन्ने पर लिखे होते हैं। इस ग्राफ को देखकर भी आप समझ पाएंगे कि स्थैतिक शक्ति से ग्रहों के कमजोर और मजबूत होने का प्रभाव पुरे जीवन में किस कालखंड में अधिक आएगा।
Online Astrology in hindi kundali
यह पाई चार्ट भी यह ग्राफ ग्रहों की उन्ही गत्यात्मक शक्तियों के आधार पर बनाया जाता है, जो पहले पन्ने पर लिखे होते हैं। इस चार्ट से जीवन के विभिन्न मामलों के सुख दुःख को आप समझ पाते हैं।
जीवन के सात कालखंड को भी पूर्वार्ध और उत्तरार्ध लिखकर छह-छह वर्ष के १४ भाग में बांटा गया है। इसी प्रकार कुंडली के १२ भावों में समेटे हुए जीवन के १२ मामलों के सुख दुःख को इस टेबल में समझा दिया गया है। जीवन के किन छह वर्षों में किन मामलों के सुख और किन मामलों के दुःख आएंगे, इसका इसमें स्पष्तः पता चल रहा है। ज्योतिष के सारे वस्तुनिष्ठ सवालों के जायब देने में ये ४ पन्ने पूर्ण तौर पर सक्षम हैं। बाकी विषयनिष्ठ चर्चा १०-१२ पन्नो में की जाती है। वैज्ञानिक ढंग से बननेवाली इस कुण्डली के जैसा कांसेप्ट आज विश्व में कहीं नहीं मिलेगा, जो हमारे नियमित ५० साल के रिसर्च का परिणाम है। कुंडली के साथ आपको कब क्या करना चाहिए, यह भी बताया गया है।
Kundli making online english
अंग्रेजी में जन्मकुंडली बनवाने पर ग्राफ के सारे पन्ने मिलेंगे। भविष्यफल के पन्ने कुछ कम मिल सकते हैं।
Kundli for marriage online
New born baby kundali in hindi
जन्म लेने वाले बच्चों के लिए छोटी सी कुण्डली बनती है, बच्चे के 5 साल का होने पर हमारे द्वारा वैज्ञानिक शोध से तैयार करवायी जाने वाली कुंडली विस्तार से बनवाएं।(Online kundli in hindi)