बुरा न मानो होली है !!

होली का त्‍यौहार शक संवत के नए वर्ष के शुरू होने की खुशी में मनाया जाता है, इसलिए इस दिन के ग्रह नक्षत्रों का वर्षभर प्रभाव रहना स्‍वाभाविक है। इस वर्ष ग्रह नक्षत्र बिल्‍कुल उल्‍टी पुल्‍टी स्थिति में हैं , इसलिए सभी लोगों का यह वर्ष बिल्‍‍कुल विपरीत प्रभाव डालने वाला होगा।  ब्‍लॉगरों पर यह प्रभाव सर्वाधिक रहेगा , आइए देखते हैं , किन किन ब्‍लॉगरों पर इस ग्रह नक्षत्र की स्थिति का क्‍या प्रभाव पडेगा ......

लंबी लंबी पोस्‍ट पढनेवालों को झटका लगेगा,क्‍यूंकि फुरसतियाजी की फुर्सत में अब कमी आएगी।
महफूज अली जी ब्‍लॉग जगत में सबके प्‍यारे नहीं रहेंगे।
श्‍यामल सुमन जी के सारे दोहे चौपाई में बदल जाएंगे।
महत्‍वपूर्ण कार्रवाई के वक्‍त लोकेश जी का गवाह फरार हो जाया करेगा।
ताऊ रामपुरिया जी की पहेलियां कोई भी न बूझ पाएंगे।
मनीषा  जी की अच्‍छी बातों का ब्‍लॉग बुरी बातों का ब्‍लॉग बन जाएगा।
उन्‍मुक्‍त जी ज्‍योतिष का प्रचार प्रसार करना शुरू करेंगे।
चंदन जी की नई बातें पुरानी हो जाएगी।
प्रभात गोपाल जी गप शप करना छोड देंगे।
सुरेश चिपलूनकर जी अब से इस्‍लाम का प्रचार प्रसार करेंगे।
हिमांशु जी की रचना सबों को समझ में आ जाया करेगी।
महेन्‍द्र मिश्र जी संयमित और मर्यादित हिंदी लिखना छोड देंगे।
जाकिर अली रजनीश जी तंत्र मंत्र का प्रचार करने लगेंगे।

हिंदी ब्‍लॉग जगत से जुडे सभी लेखकों और पाठकों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं !!

هناك 41 تعليقًا:

Mithilesh dubey يقول...

बहुत खूब माँ जी , आपने भी सबको लपेटे मे ले ही लिया , आपको होली की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

vandana gupta يقول...

shukra hai hum bach gaye...........holi ki hardik shubhkamnayein.

ललित शर्मा يقول...

वाह संगीता जी! हमने तो चर्चा करना अभी से ही छोड़ दिया। शानदार पोस्ट के लिए आभार,

आपको सपरि्वार होली की शुभकामनाएं

डॉ टी एस दराल يقول...

पहली बार दुआ करता हूँ की आपकी भविष्यवाणी सही न निकले। हा हा हा !
बहुत बढ़िया टांगा है सबको , संगीता जी ।



होली का हुडदंग
हुडदंग में रंग
रंगों में उमंग
उमंगों की बौछार

मुबारक हो आपको
होली का त्यौहार ।

वन्दना अवस्थी दुबे يقول...

होली की बहुत-बहुत शुभकामनायें.

Randhir Singh Suman يقول...

nice ka patent chinne par maan haani ka mukadma hoga. bura na mano holi hai
आप और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएँ...

nice.........

sadar
suman

राज भाटिय़ा يقول...

आप और आप के परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ओर बधाई जी
अजी कोई उपाय भी बताओ इन सब से बचने के लिये, कोई मंत्र, तंत्र.... वर्ना बहुत गडबड हो जायेगी

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून يقول...

शुक्र है कि मेरे कार्टूनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने का

MUMBAI TIGER मुम्बई टाईगर يقول...

जब कोई बात बिगड़ जाए
जब कोई मुश्किल पड़ जाए तो
तो होठ घुमा सिटी बजा सिटी बजा के
बोल बहिना "आल इज वेल"
हेपी होली .
जीवन में खुशिया लाती है होली
दिल से दिल मिलाती है होली
♥ ♥ ♥ ♥
आभार/ मगल भावनाऐ

महावीर

हे! प्रभु यह तेरापन्थ
मुम्बई-टाईगर
ब्लॉग चर्चा मुन्ना भाई की
द फोटू गैलेरी
महाप्रेम
माई ब्लोग
SELECTION & COLLECTION

दिव्य नर्मदा divya narmada يقول...

एक भविष्यवाणी मेरी ओर से...

संगीता की पुरी में मची रहेगी धूम.
गतिमयता बढ़कर सके आसमान को चूम..

'सलिल' बिना रंग कोई भी छोड़े नहीं प्रभाव.
चूक-गलतियों का रहे, हरदम यहाँ अभाव..

बाबू जी से मिलेगा, बहुत-बहुत आशीष.
नेह नर्मदा नहायें, हों प्रसन्न जगदीश..

समय चक्र يقول...

कम से कम ऐसी भविष्यवाणी न करें कायसे पिछले साल अपने घोषणा की थी की जुलाई के बाद खूब पानी गिरेगा ..जबलपुर को काफी बारिश का सामना करना पड़ा है इसीलिए आपकी भविष्यवाणी से डर लगता है . . हा हा हा हा बाकी आपने सभी के बारे में सटीक भविष्यवाणी की है इन लोगो की कुंडली मैंने आज ही नेट पर देखी है .मै भी पंडित हूँ न आखिर हा हा .बुरा न माने होली है ..... रंगोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाये .

भारतीय नागरिक - Indian Citizen يقول...

hIhIHIIIIIII
hAHAHAAAAAAAAA
hooohohohooooooo
badi hi ulat-pulat bhavishyavaniya ki hain.

प्रवीण يقول...

.
.
.
हा हा हा हा!
आपको और ब्लॉगवुड के सभी किरदारों को होली मुबारक।
आभार!

मनोज कुमार يقول...

आपने हमारी भविष्यवणी नहीं की ...
कया कहा जिसका कोई भविष्य होता है भविष्यवणी उसकी की जाती है।
तो मैं खुद ही कर देता हूँ .. मनोज ब्लॉग वालों का ज्योतिष पर से विश्वास उठ जाएगा और वे इस तरह के किसी ब्लॉग का अनुसरण बंद कर देंगे।
हैप्पी होली।

डॉ. मनोज मिश्र يقول...

AAPKEE KOI BHAVISHYAVAANEE SACH NA HO ,AAMEEN.
होली की बहुत-बहुत शुभकामनायें.

अविनाश वाचस्पति يقول...

बिल्‍कुल यही सब होने वाला है
संगठन बनने के बाद काम गंभीर
ही करने का इरादा है
पर आपने तो सही पहचान लिया
होली के बहाने सच बांध दिया।

अविनाश वाचस्पति يقول...

प्रभात गोपाल जी संगठन का अध्‍यक्ष बनने के बाद गप शप कर ही नहीं पायेंगे इसलिए यह ब्‍लॉग बंद करके संगठन का नया ब्‍लॉग बनायेंगे और चलायेंगे।

Arvind Mishra يقول...

भगवान् करे एस ही हो जाय -आपको होली की रंगारंग शुभकामनाएं !

परमजीत सिहँ बाली يقول...

आप और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएँ.

Khushdeep Sehgal يقول...

वाह संगीता जी,
आप चाहती हैं कि मेरा स्लॉग ओवर पढ़ कर ही सब बाकी पोस्ट को जय राम जी की कह दें...

सबके बारे में भविष्यवाणी की लेकिन अपने बारे में कुछ नहीं कहा...ऐसी नाइंसाफ़ी क्यों...

आपको और आपके परिवार को रंगोत्सव की बहुत-बहुत बधाई...

जय हिंद...

अजय कुमार झा يقول...

हा हा हा कमाल की भविष्यवाणियां कर दी आपने ..बहुत बढिया सबको लपेट कर धो दिया है ..
अजय कुमार झा

Desk Of Kunwar Aayesnteen @ Spirtuality يقول...

होली कि शुभकामनायें और आभार कि मेरे ग्रह-दशा ठीक हैं...... शायद मेरी निकल पड़े.....

Udan Tashtari يقول...

बड़े विनाशकारी दिन आने को हैं...हा हा!! मस्त!!



ये रंग भरा त्यौहार, चलो हम होली खेलें
प्रीत की बहे बयार, चलो हम होली खेलें.
पाले जितने द्वेष, चलो उनको बिसरा दें,
खुशी की हो बौछार,चलो हम होली खेलें.


आप एवं आपके परिवार को होली मुबारक.

-समीर लाल ’समीर’

रानीविशाल يقول...

आपको सपरिवार होली की शुभकामनाएँ!!

विवेक रस्तोगी يقول...

वाह बहुत बढ़िया भविष्यवाणियाँ, अगर सच हो गईं तो ईलाज भी आपके पास ही होगा :)

होली की शुभकामनाएँ ।

श्यामल सुमन يقول...

वाह क्या सटीक भबिष्यवाणी है?

होली की शुभकामना।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com

राजकुमार ग्वालानी يقول...

होली में डाले प्यार के ऐसे रंग
देख के सारी दुनिया हो जाए दंग
रहे हम सभी भाई-चारे के संग
करें न कभी किसी बात पर जंग
आओ मिलकर खाएं प्यार की भंग
और खेले सबसे साथ प्यार के रंग

शरद कोकास يقول...

एक भविष्यवाणी मै भी कर रहा हूँ ..अगली होली पर फिर इसी तरह आप सभी पर ग्रहों के प्रभाव का मनोरंजक वर्णन करेंगी ।

डॉ महेश सिन्हा يقول...

होली के बहाने
निपटाए नए पुराने :)
बुरा न मानो होली है

होली की शुभकामनाएँ

غير معرف يقول...

मज़ेदार भविष्यवाणियाँ :-)

Vinashaay sharma يقول...

आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनायें।

अविनाश वाचस्पति يقول...

पहली गंभीर पोस्‍ट की घोषणा
ब्‍लॉग, ब्‍लॉगर और विचार
ब्‍लॉग नहीं बतलायेंगे
जब भी पोस्‍ट लगायेंगे।

दीपक 'मशाल' يقول...

इस बार रंग लगाना तो.. ऐसा रंग लगाना.. के ताउम्र ना छूटे..
ना हिन्दू पहिचाना जाये ना मुसलमाँ.. ऐसा रंग लगाना..
लहू का रंग तो अन्दर ही रह जाता है.. जब तक पहचाना जाये सड़कों पे बह जाता है..
कोई बाहर का पक्का रंग लगाना..
के बस इंसां पहचाना जाये.. ना हिन्दू पहचाना जाये..
ना मुसलमाँ पहचाना जाये.. बस इंसां पहचाना जाये..
इस बार.. ऐसा रंग लगाना...

होली की उतनी शुभ कामनाएं जितनी मैंने और आपने मिलके भी ना बांटी हों...

कृष्ण मुरारी प्रसाद يقول...

होली मुबारक.. भविष्य नहीं एक सत्य इधर से भी..

http://laddoospeaks.blogspot.com/2010/02/blog-post_28.html

दीपक 'मशाल' يقول...

इस बार रंग लगाना तो.. ऐसा रंग लगाना.. के ताउम्र ना छूटे..
ना हिन्दू पहिचाना जाये ना मुसलमाँ.. ऐसा रंग लगाना..
लहू का रंग तो अन्दर ही रह जाता है.. जब तक पहचाना जाये सड़कों पे बह जाता है..
कोई बाहर का पक्का रंग लगाना..
के बस इंसां पहचाना जाये.. ना हिन्दू पहचाना जाये..
ना मुसलमाँ पहचाना जाये.. बस इंसां पहचाना जाये..
इस बार.. ऐसा रंग लगाना...

होली की उतनी शुभ कामनाएं जितनी मैंने और आपने मिलके भी ना बांटी हों...

प्रकाश पाखी يقول...

होली की शुभकामनाएं!
आपके और आपके परिवार के लिए होली मंगलमय और खुशियों भरी हो!

अनूप शुक्ल يقول...

शरद कोकास जी की भविष्यवाणी दोहरा रहे हैं!
अरविन्दजी धर्म का प्रचार करेंगे तो वैज्ञानिक चेतना का क्या होगा?
आप सबको होली मुबारक!

Manish يقول...

ha ha ha ha mujh par koi comment nahin... blogger samaj se bahiskrit kar diye kya?

Unknown يقول...

this is hit

उन्मुक्त يقول...

:-) :-)

Poemhindi يقول...

I agree with you, you are right. also read
chidiya ki kahani