आपको जन्‍मदिन की बहुत बहुत बधाई मम्‍मी !!

ज्योतिष से जुड़े होने के कारण पापाजी की चर्चा अक्सर कर लेती हूँ , पर मम्मी को आज पहली बार याद कर रही हूँ . बिहार के नवादा जिले के एक गांव खत्रिया माधोपुर के एक समृद्ध परिवार में सत्‍तर वर्ष पूर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि धनतेरस की संध्या  स्व करतार नारायण कपूर की पुत्री के रुप में साक्षात लक्ष्मी का जन्‍म हुआ। बचपन से विवाह होने तक पांच भाइयों और पांच भतीजों के मध्य अकेली होने के कारण काफी लाड प्यार से पालन पोषण होता रहा . किन्तु जैसा कि हर बेटियों का प्रारब्ध है, उन्‍होने जन्म वहां लिया , परंतु रोशनी फैलाने वह हमारे घर पहुच गयी।

शायद ही किसी दार्शनिक या विचारक का दाम्पत्य जीवन इतना सफल रहता है , जितना कि मेरे पापाजी का रहा । इसका सारा श्रेय मेरी मम्मी की कर्तब्यपरायणता , सहनशीलता , उदारता और त्याग को ही जाता है। पापाजी चालीस वर्षों तक अपनी ज्योतिष की साधना में लीन रहें , उनको कोई व्यवधान न देकर उन्होनें घर-गृहस्थी की सारी जवाबदेही अपने कंधों पर उठायी। सारे जीवन में अधिकारों की कोई चिंता नहीं , केवल कर्तब्य निभाती रही , चाहे सास-ससुर हों या देवर-ननद या देवरानिया-जिठानिया । भतीजे-भतीजीयों और बेटे-बेटियों की जिम्‍मेदारी तो थी ही उनकी। 

सभी बच्चों के उचित लालन-पालन करने , शिक्षा-दीक्षा देने में वे सफल हुईं। मैं जैसा समझती हॅ , इसका सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है , उनके गजब के दृष्टिकोण को । सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में लोग कहते हैं - ‘गिलास में आधा पानी हो तो उसे आधा गिलास खाली न कहकर आधा गिलास भरा कहो।’ पर मेरी मम्मी तो दस प्रतिशत भरे गिलास को भी गिलास में पानी है , कहना पसंद करेगी। फूल की प्रशंसा तो हर कोई करता है , काटों की भी प्रशंसा करना कोई मेरी मम्मी से सीखे। किसी के हजारो खामियों को छोड़कर उसके गिने-चुने गुणों की प्रशंसा करते ही मैंने उन्हें देखा और सुना है। 

गाँव में न जाने कितने सास-ससुर इनकी जैसी बहू पाने , कितने ही नौजवान इनकी जैसी पत्नी या भाभी पाने , कितने बच्चे इनकी जैसी माँ और चाची , मामी पाने के लिए आहें भरते रह गए , पर जिन्हें आसानी से सुख मिल जाता है , वो कहाँ कभी उसकी कद्र कर पाता है। आज जब उम्र के उस मोड़ पर मैं खड़ी हूँ , जहाँ वे बीस वर्ष पूर्व वे खड़ी थीं , मैं उनकी महानता को नजरअंदाज नहीं कर पा रही । मेरा आदर्श मेरी माँ है और कोई नहीं , मैं उनके जैसी मेहनती, सहनशील और कर्तब्यपरायण बनना चाहती हूँ । मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि मुझे उतनी शक्ति प्रदान करे। ईश्‍वर आपको लंबी आयु और हर सुख दे मम्‍मी , आपको जन्‍म दिन की बहुत बहुत बधाई !!!!!!!

هناك 18 تعليقًا:

अशोक बजाज يقول...

बहुत सुन्दर रचना .
धनतेरस व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

कुमार राधारमण يقول...

Jis mahila ke bheetar itni sahanshakti aur viveksheelata thee,uski urza ko nai disha dene ke bare men kisi ko khayal nahin aaya?

संगीता स्वरुप ( गीत ) يقول...

फूल की प्रशंसा तो हर कोई करता है , काटों की भी प्रशंसा करना कोई मेरी मम्मी से सीखे।

बहुत सुन्दर बात कही है ... आपकी मम्मी के जन्मदिन की उनको और आपको बधाई और शुभकामनाएं

चैतन्य शर्मा يقول...

आपकी मम्मी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें

ब्लॉ.ललित शर्मा يقول...

मम्मी जी को प्रणाम, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

जीवेम शरद: शतम्। जीवेम शरद: शतात।

गिरधारी खंकरियाल يقول...

आपने मुझे आशीर्वचन दिए तथा ब्लॉग को अनुसारित भी किया - आभार . मम्मी का जन्म दिन है, मेरी शुभकामनाये एवं प्रणाम मम्मी के लिए .

मनोज कुमार يقول...

मां को जम दिन की शुभकामनाएं।

अनुपमा पाठक يقول...

आपकी मम्मी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) يقول...

कल के चर्चा मंच पर, लिंको की है धूम।
अपने चिट्ठे के लिए, उपवन में लो घूम।।
--
जन्मदिन के साथ दीपावली की भी हार्दिक शुभकामनाएँ!

Kunwar Kusumesh يقول...

जन्मदिन के साथ दीपावली की भी हार्दिक शुभकामनाएँ.

रजनीश तिवारी يقول...

बहुत अच्छी पोस्ट । माता जी को प्रणाम एवं बधाई .. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

ZEAL يقول...

माँ से बढ़कर दूसरा कोई नहीं होता । जन्मदिन की बधाई के साथ दीपावली की भी शुभकामनाएं ।

Rajesh Kumari يقول...

aapki mammi ko humari bhi badhaai.aapko ,aapke parivaar ko dipawali ki shubhkamnayen.

सतीश सक्सेना يقول...

माँ से अच्छा कौन हो सकता है संगीता जी .....??
वे जीवित दैवीय स्वरूपा हैं !
दीपावली पर आपको और परिवार को सस्नेह हार्दिक मंगल कामनाएं !
सादर !

महेन्द्र मिश्र يقول...

दीपावली पर्व अवसर पर आपको और आपके परिवारजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं....

Kailash C Sharma يقول...

आपकी मम्मी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें!

राज भाटिय़ा يقول...

हमारी तरफ़ से भी मां जी को जन्म दिन की बधाई !!
आपको भी सपरिवार दीपावली की हार्दिक मंगलकामनायें!!

veerubhai يقول...

गाँव में न जाने कितने सास-ससुर इनकी जैसी बहू पाने , कितने ही नौजवान इनकी जैसी पत्नी या भाभी पाने , कितने बच्चे इनकी जैसी माँ और चाची , मामी पाने के लिए आहें भरते रह गए , पर जिन्हें आसानी से सुख मिल जाता है , वो कहाँ कभी उसकी कद्र कर पाता है। आज जब उम्र के उस मोड़ पर मैं खड़ी हूँ , जहाँ वे बीस वर्ष पूर्व वे खड़ी थीं , मैं उनकी महानता को नजरअंदाज नहीं कर पा रही । मेरा आदर्श मेरी माँ है और कोई नहीं , मैं उनके जैसी मेहनती, सहनशील और कर्तब्यपरायण बनना चाहती हूँ । मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि मुझे उतनी शक्ति प्रदान करे। ईश्‍वर आपको लंबी आयु और हर सुख दे मम्‍मी , आपको जन्‍म दिन की बहुत बहुत बधाई

सब को शुभकामना,
सुख से हो सामना,
झिलमिल झिलमिल झिलमिल,
खुशियां छलके अपार।दिवाली के रंग खुशियों के संग मुबारक झिलमिल दीप ,उजास ,आस ,लक्ष्मी का प्रवास .
बहुत ही विरल और उल्लेख्य भाव पूर्ण प्रस्तुति .दिवाली की अप्रतिम भेंट सी .चेताती सभी को आम को ख़ास को :मिठाई से सावधान .आपको भी दिवाली मुबारक आपके सभी अपनों को भी .मम्मी जी को जन्म दिन मुबारक .