Most accurate daily horoscope

Tomorrow Astrology in Hindi

When you click on the annual forecast link of our app, you will see predictions concerned with wealth, credit, family, etc. on the 2nd number in the dropdown. ( money horoscope free )After taking a subscription, you will get various types of written sentences regarding your wealth, credit, family giving several time intervals for the whole two years:------


  1. You are likely to see a monetary gain leading to a position of overall financial strength.
  2. Your financial position will seem weak, and any effort to bolster it will be in vain.


Both the above forecasts give information about some good to normal and some bad to the normal situation, it is not a big matter, unless your natal planets representing wealth, credit, the family are weak and your case is not sensitive.

Tomorrow Astrology in Hindi

But when such predictions are written as:-------

  1. You will be focused on earning more money and will seek means and company to enable riches in life. Due to the effects of auspicious planets, there may arise a situation of success and pleasure related to these aspects. To avail of such opportunity, your mind likely to be concentrated. Your efforts are likely to be fruitful in such away.
  2. You will find and seek to resolve money-related issues. You will have a hard time dealing with your family though. Due to some inauspicious planets' adverse situation or pressure related to these aspects likely to let to over-concentration to cop up the same need to take precautions, Consultation may be required from us to understand it clearly during this period. 


Both such forecasts are indicative of very good and very bad conditions. Normally, we also call it being someone's in form and someone's not in form. Therefore additional preparation is needed before such predictions.

Sometimes such things will be written in the general forecast as:------

  1. Due to the effect of some active planets, responsibilities concerning these matters likely to increase. These things should be either strong automatically or circumstances are likely to be created in such a way to make a program for strengthening or changing in these matters.


This forecast seems to be quite normal, but this time interval also gives big changes. But it will be positive or negative, it is difficult for the app to tell it in the present time, so it is left out.

Sometimes 1 sentence has also been added with negative of wealth, credit, family, which increases the intensity of forecast as:-------

  1. Due to the effects of some inauspicious planets, there may occur some disturbances like work not progressing properly. But thereafter circumstances should to be favorable.

But disturbance of any matter in such sentences will be very minor as:-------

  1. Due to the effects of some inauspicious planets, there may occur some disturbances like work not progressing properly. But thereafter circumstances should be favorable.


If there are such sentences at any time as:------

  1. Due to the effects of some inauspicious planets, there may be existing some weakness concerning these matters. Some complications may increase if any big decisive step is taken at such a sensitive time.

In these cases unless necessary, do not start any work.

At some point such sentences might be seen:-----

  1. Due to the effects of inauspicious planets, these matters may make your environment negative related to any matter and cause some bad psychological effects by creating weakness or failure.


In addition, such predictions may contain such sentences at any time as:------
  1. Due to the effect of some auspicious planet, there should be positive effect related any matter because of their pleasure and success and there must be its good psychological effect.


A similar discussion will be held tomorrow regarding siblings, colleagues, peers matters.



Read articles about Gatyatmak Jyotish 
Read articles about Gatyatmak Jyotish app
Download Our App From Playstore

अमेज़ॉन के किंडल में गुरूवर विद्या सागर महथा जी की  फलित ज्योतिष : कितना सच कितना झूठ को पढ़ने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें !

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।



    किशोरावस्था का प्रतीक ग्रह : बुध

    किशोरावस्था का प्रतीक ग्रह : बुध

    Mercury planet astrology hindi

    बुध सौरमंडल का एक प्रमुख ग्रह है और मानव जीवन को प्रभावित करने में इसका बहुत बड़ा हाथ होता है। चंद्रमा के पश्चात यह पृथ्वी से निकटतम ग्रह है। सौरमंडल में बुध की स्थिति पृथ्वी और सूर्य के मध्य में है, इसलिए किसी भी जन्म कुंडली में बुध सूर्य के साथ साथ ही होता है। यह सूर्य से अधिकतम 24 डिग्री से 27 डिग्री की दूरी पर ही रह सकता है। बुध का प्रभाव मनुष्य पर 12 वर्ष की उम्र के बाद ही देखा जाता है। 12 वर्ष से 24 वर्ष तक का समय मनुष्य की किशोरावस्था का होता है। इस उम्र में मनुष्य पर बुध के पड़ने वाले प्रभाव को नहीं नकारा जा सकता।

    बुध की शक्ति का आकलन हम उसकी गति और पृथ्वी से उसकी दूरी के आधार पर आसानी से कर सकते हैं। पृथ्वी को स्थिर मानते हुए पृथ्वी के सापेक्ष बुध ग्रह की गति में कमी बेसी होती रहती है। यही बुध की शक्ति का निर्धारण करती है। बुध की गति यदि प्रतिदिन 2 डिग्री के आसपास हो और सूर्य से उसकी कोणात्मक दूरी जीरो डिग्री हो तो बुध पृथ्वी से सर्वाधिक दूरी यानी लगभग 21 करोड किलोमीटर पर स्थित होता है। इस समय उसकी गत्यात्मक शक्ति सर्वाधिक होती है। यदि बुध की गति वक्र हो और सूर्य से उसकी कोणात्मक दूरी 0 डिग्री हो तो बुध पृथ्वी से न्यूनतम दूरी यानी लगभग 9 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित होता है। इस समय इसकी गत्यात्मक शक्ति शून्य होती है। यदि बुध की गति प्रतिदिन 1 डिग्री के लगभग हो और सूर्य से उसकी कोणात्मक दूरी 27 डिग्री लगभग हो तो बुद्ध पृथ्वी से औसत दूरी पर यानि लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर होता है। इस समय इसकी गत्यात्मक शक्ति सामान्य होती है।

    बुध ग्रह विद्या, विवेक, बुद्धि आदि गुणों का ग्रह माना जाता है। इसलिए जिन जातकों का बुध मजबूत होता है, वह उपर्युक्त गुणों से युक्त माने जाते हैं। विलोमतः जिन जातकों का बुध कमजोर होता है, उसमें उपर्युक्त गुणों का अभाव पाया जाता है। जिन जातकों का बुध मजबूत होता है, वे किशोरावस्था यानी 12 से 24 वर्ष की उम्र तक भरपूर सुख सुविधा और लाभ प्राप्त करते हैं। वे मनमौजी तथा लापरवाह प्रभाव के होते हैं, उच्छृंखल वातावरण में पलते हैं, हाजिर जवाब होते हैं तथा किसी प्रकार की चिंता उनके मन में नहीं होती। वे अनायास सफलता प्राप्त करते हैं तथा १८वा वर्ष उनके लिए विशेष सुख-सफलता देने वाला होता है। 

    जिन जातकों का बुध सामान्य होता है, वे अपनी किशोरावस्था में बहुत मेहनती होते हैं, मन लगाकर पढ़ाई करते हैं, अध्ययन मन में गंभीरता रखते हैं और मेहनत पर ही विश्वास करते हैं। जिन जातकों का बुध कमजोर होता है अपने वातावरण में सुख और सुविधा की कमी पाते हैं, मन लगाकर पढ़ने के बावजूद वे अपने परीक्षा के परिणाम में कमी पाते हैं, जो उनकी मनः स्थिति को प्रभावित करती है। वे पराधीन व्यवस्था में किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए दूसरों का मुंह जोहने को विवश रहते हैं, विशेषकर 18वा वर्ष उन्हें विशेष तनाव और कष्ट देने वाला होता है। 18 वर्ष की उम्र के पश्चात ही इनमें संघर्ष करने की क्षमता आती है।

    यदि बुध मजबूत हो और मिथुन या कन्या राशि में अधिकांश ग्रह कमजोर हो तो जातक अपनी किशोरावस्था में अत्यधिक रुकावटें प्राप्त करता है। कई ओर उनका ध्यान बंटा हुआ होता है और वह बहुआयामी ज्ञान प्राप्त करता है। यदि बुध कमजोर हो तो मिथुन और कन्या राशि में अधिकांश मजबूत स्थिति में हो तो जातक खराब परिस्थिति में भी अनेक प्रकार का प्रोत्साहन प्राप्त करता है, जिससे उसके आत्मबल में वृद्धि होती है। ऐसे बच्चे अनेक प्रकार के अनुभव रखते हैं तथा कम उम्र के बावजूद अनुभवी होते हैं।

    बुध जिस भाव का स्वामी होता है और उसकी जिस जिस भाव में स्थिति होती है, उसकी राशि के दूसरे भाव तथा इस भाव के राशि के साथ स्थित होता है उन सभी भावों से संबंधित सुख या कष्ट का जातक को अनुभव होता है। वह अपनी किशोरावस्था में इस प्रकार के सुख या कष्ट प्राप्त करता है। इसे उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट किया जा सकता है -

    चार्ट नंबर 1 इंदिरा गांधी का है। इनका बुध सूर्य से 9 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन १ डिग्री से अधिक की गति में है, इस प्रकार यह पृथ्वी से बहुत अधिक दूरी पर है। यह एकादश और द्वितीय भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में स्थित है। इसका दूसरा भाव नवम है। बुध के साथ लग्न भावाधिपति सूर्य स्थित है। इसलिए श्रीमती इंदिरा गांधी ने शरीर, व्यक्तित्व, बुद्धि, मंजिल, लाभ, धन, कुटुंब से संबंधित सफलता प्राप्त की। इन्हे 12 वर्ष से 24 वर्ष तक इन भावों से संबंधित अनायास सफलता मिली।

    Mercury planet astrology hindi

    चार्ट नंबर 2 श्री सुनील मनोहर गावस्कर का है। इनका बुध सूर्य से लगभग 20 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन 1 डिग्री की गति के लगभग है। इस प्रकार बुध पृथ्वी से औसत दूरी पर है। इसलिए गावस्कर इस उम्र में बहुत मेहनती रहे। यह नवम भावाधिपति षष्ठ भाव में स्वक्षेत्री है। इसके साथ अष्टम भाव अधिपति सूर्य भी स्थित है। साथ ही साथ मात्र 7 डिग्री की दूरी पर मंगल चतुर्थ और एकादश भाव अधिपति भी है। इसलिए उन्होंने स्थायित्व, मातृ पक्ष, प्रतियोगिता, भाग्य और लाभ से संबंधित सफलता कम उम्र में ही प्राप्त की।
    Mercury planet astrology hindi

    चार्ट नंबर 23 के के बिरला का है। इसका बुध सूर्य से लगभग 15 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन डेढ़ डिग्री की गति में है। इस प्रकार से बुध पृथ्वी से सामान्य से अधिक दूरी पर है। यह नवम और द्वादश भावाधिपति द्वितीय भाव में स्थित है, जिसका दुसरा भाव सप्तम है। इसलिए उन्होंने 12 वर्ष से 24 वर्ष की उम्र में भाग्य, खर्च, बाहरी संबंध,धन और परिवार से संबंधित सफलता प्राप्त की।
    Mercury planet astrology hindi


    चार्ट नंबर 24 एक महिला का है इनका बुध सूर्य से जीरो डिग्री की दूरी पर 2 डिग्री प्रतिदिन की गति में है। यह पृथ्वी से बहुत अधिक दूरी पर स्थित है इसलिए यह मजबूत है। यह पंचम और अष्टम भावाधिपति है और पंचम भाव में स्थित होने से स्वक्षेत्री है। साथ ही यह सप्तम भावेश सूर्य तथा चतुर्थ और नवम भावाधिपति शुक्र के साथ स्थित है। इसलिए इस महिला का 12 से 24 वर्ष का समय बहुत ही अच्छा रहा। उसने पढ़ाई लिखाई से संबंधित, भाग्य, मातृ पक्ष तथा स्थायित्व से संबंधित सब प्रकार की सफलता प्राप्त की। यह बहुत कम देर के लिए ही पढ़ती थी, लेकिन इसके बावजूद सभी परीक्षाएं पास करती थी। इनकी प्रतिभा को देखते हुए इसका विवाह बहुत अच्छे परिवार में इसी अवधि में हुआ।
    Mercury planet astrology hindi



    चार्ट नंबर 26 संजय दत्त का है। इसमें बुध सूर्य से लगभग 12 डिग्री की दूरी पर वक्र गति में है। इस प्रकार बुध पृथ्वी से सामान्य से कम दूरी पर है। यह अष्टम और एकादश भावाधिपति नवम भाव में स्थित है। साथ ही इसमें दशम भाव अधिपति सूर्य भी स्थित है। इसलिए संजय दत्त ने 12 वर्ष से 24 वर्ष की उम्र तक लाभ, भाग्य, प्रतिष्ठा आदि की कमी महसूस की तथा इनका जीवन जीने का ढंग बहुत बुरा हो गया। 24 वर्ष की उम्र में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
    Mercury planet astrology hindi

    चार्ट नंबर 27 श्री लाल बहादुर शास्त्री का है। इनका बुध सूर्य 17 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन 1 डिग्री से कम की गति में है। यह अष्टम और एकादश भाव अधिपति दशम भाव में स्थित है। मंगल बुध के साथ ही स्थित है, इसलिए इन्होंने 12 वर्ष से 24 वर्ष की उम्र तक शरीर, झंझट, प्रतिष्ठा और लाभ की कमी महसूस की। इनके जीवन जीने के ढंग पर लाभ की कमी का बुरा प्रभाव पड़ा। सन 1927 इन के लिए बहुत बुरा रहा।
    Mercury planet astrology hindi



    चार्ट नंबर 28 एक ऐसी महिला का है, जिनका विवाह बहुत ही कम उम्र में कर दिया गया इनका बुध सूर्य से 21 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन 1 डिग्री से कम की गति में है। बुध सप्तम और दशम भाव अधिपति अष्टम भाव में स्थित है। जिसका दूसरा भाव एकादश है। वह पति या उसके परिवार वालों के व्यवहार को ससुराल में बिल्कुल बर्दाश्त ना कर सकी और अपने पिता के घर आने को बाध्य हुई। इस प्रकार झंझट, परिवार, लाभ और प्रतिष्ठा से संबंधित समस्या इस महिला के समक्ष 12 वर्ष से 24 वर्ष की उम्र में ही उपस्थित हुई।
    Mercury planet astrology hindi


    चार्ट नंबर 29 एक अन्य महिला का है। उनका विवाह भी 16 वर्ष की अवस्था में हुआ था। उनका बुध सूर्य से 26 डिग्री की दूरी पर प्रतिदिन 1 डिग्री से कम की गति में है। साथ ही यह अधिक मजबूत शनि की राशि में स्थित है इसलिए यह सापेक्षिक कमजोर हुआ। यह द्वितीय और एकादश भावाधिपति है और षष्ठ भाव में स्थित है। इसका दूसरा भाव सप्तम राशि है। साथ ही बुध के साथ चतुर्थ और नवम भावाधिपति मंगल भी स्थित है। इसलिए यह महिला जातक 12 वर्ष से 24 वर्ष की उम्र में ही आर्थिक, पारिवारिक, दांपत्य से संबंधित लाभ की कमी, झंझट तथा दुर्भाग्य से संबंधित कमजोरी को महसूस किया। 1985 में इनका अपने पति से तलाक हुआ।
    Mercury planet astrology hindi


    चार्ट नंबर 30 एक व्यक्ति का है जिसका बुध सूर्य से मात्र 5 डिग्री के कोणत्मक दूरी का वक्र स्थिति में है। इसलिए इस समय बुध ग्रह पृथ्वी से बहुत निकट था। साथ ही यह मजबूत शुक्र के भाव में स्थित है, इसलिए यह सापेक्षिक कमजोर हुआ। यह सप्तम और दशम भाव अधिपति एकादश भाव में स्थित है, जिसके राशीश का दूसरा भाग षष्ठ है। यह किशोर एक लड़की के प्यार में अपनी किशोरावस्था में ही पड़ गया, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लाभ में कमी और झंझट दिखाई पड़ा। साथ ही नवम भावाधिपति सूर्य तथा पंचम और द्वादश भावाधिपति मंगल भी थे, इसलिए और पढ़ाई लिखाई से संबंधित हानि और दुर्भाग्य का अनुभव करता रहा।
    Mercury planet astrology hindi

    बुध मजबूत रहने से बालक का पालन पोषण अत्यंत ही सुखद वातावरण में होता है। इसलिए किशोर बहुत जिद्दी और अभिभावक के नियंत्रण में नहीं रहने वाले हो जाते हैं। साथ ही इस उम्र में सही गलत की कोई पहचान नहीं होने के कारण कभी-कभी ऐसे बच्चे गलत संगति में भी देखे जाते हैं और कोई ऐसा काम कर बैठते हैं, जिससे सभी परेशान रहते हैं। लेकिन उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। किंतु इसके विपरीत बुध कमजोर रहने से किशोर अपने अभिभावक के नियंत्रण में रहते हैं। अपने आप को बंधा बंधा सा महसूस करते हैं। किंतु ऐसे बच्चों को बड़े होने पर अधिक उन्नति या तरक्की करते हुए देखा गया है।



    मई-जून 2022 में बुध की चाल का जनसामान्य पर प्रभाव

    budh ka gochar 2022

     2022 में बुध की चाल का जनसामान्य पर प्रभाव


    'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' के अनुसार अन्य ग्रहों की तरह ही बुध भी तबतक जातकों को सुख नहीं देता , जबतक इसकी गत्यात्मक शक्ति अच्छी नहीं हो जाती है।  इसी प्रकार बुध तबतक आपको परेशान नहीं करता , जबतक उसकी गत्‍यात्‍मक शक्ति कम नहीं हो जाती है। गत्‍यात्‍मक शक्ति कम या अधिक हो जाने पर जातक को बुध के कारण उससे सम्बंधित भावों का सुख या कष्ट मिल जाता है। मैं 2022 मई-जून की बुध की चाल का पृथ्वी के जड़-चेतन पर पड़नेवाले प्रभाव की व्याख्या कर रही हूँ। 28 अप्रैल 2022 को बुध सूर्य के साथ 27 डिग्री की कोणात्मक दूरी बनाएगा इस समय बुध और पृथ्वी की दुरी औसत के आस-पास होगी ऐसे समय में बुध काफी क्रियाशील होता है और जनसामान्य को बुध से सम्बंधित कार्यों में उलझने के लिए बाध्य करता है।

    budh ka gochar 2022

    यूं तो वृष राशि में बुध की स्थिति लोगों के सुख और दुख दोनो का कारण बनी हुई होगी , पर 11 मई तक दिन दिन इसकी स्‍थैतिक शक्ति में हो रही वृद्धि कुछ लोगों की मन:स्थिति को सुखद बनाएगी , तो कुछ तनाव झेलने को भी विवश होंगे 2022 अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही लोग बुध के कारण उत्पन्न होनेवाले कार्य में उलझे होंगे। चूंकि बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है और इसकी स्थिति अभी वृष में होगी , इसलिए वृष , मिथुन और कन्या राशि से संबंधित कार्यों में ही सुख या दुख की अधिक संभावना रहेगी। 12 से 24 वर्ष की उम्र के किशोर , जिनका जन्मकालीन बुध कमजोर है , यानि 1997 में 1 जनवरी  से 10 जनवरी , 20 अप्रैल से 6 मई, 23 अगस्त से 7 सितम्बर, 13 दिसंबर से 24 दिसंबर, 1998 में 2 अप्रैल से 17 अप्रैल, 6 अगस्त से 21 अगस्त, 26 नवंबर से 8 दिसंबर , 1999 में 15 मार्च से 30 मार्च, 18 जुलाई से 3 अगस्त, 10 नवंबर से 22 नवंबर, 2000 में 26 फरवरी से 12 मार्च, 29 जून से 15 जुलाई, 24 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2001 में 8 फरवरी से 21 फरवरी तक, 8 जून से 24 जून तक , 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक, 2002 में 23 जनवरी से 5 फरवरी तक, 20 मई सेजून तक, 19 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, 2003 में 7 जनवरी से 19 जनवरी तक, 1 मई से 16 मई तक, 3 सितम्बर से 16 सितम्बर तक, 21 दिसंबर से ३१ दिसंबर तक, 2004  में 11 अप्रैल से 26 अप्रैल, 15 अगस्त से 29  अगस्त, 4  दिसंबर से 16 दिसंबर, 2005 में 25 मार्च से 8 अप्रैल, 28 जुलाई से 12 अगस्त, 19 नवंबर से 30 नवंबर, 2006 मेंमार्च से 21 मार्च, 9 जुलाई से 25 जुलाई, 1 नवंबर से 14 नवंबर , 2007 में 19 फरवरी से 4 मार्च, 20 जून से 6 जुलाई, 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2008 में 2 फरवरी से 15 फरवरी, 1 जून से 15 जून, 29 सितम्बर से 11 अक्टूबर, 2009 में 16 जनवरी से 28 जनवरी, 12 मई से 27 मई, 12 सितम्बर से 24 सितम्बर जन्म लेने वालों को बुध की इस स्थिति से तकलीफ होगी। उल्लिखित समय से दूर जन्म लेने वाले पर बुध का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

    बुध की इस स्थिति के कारण 23 नवंबर 1963 से 25 जनवरी 1964 , 15 नवंबर 1964 से 20 जनवरी 1965 , 20 नवंबर 1970 से 24 जनवरी 1971 , 13 नवंबर 1971 से 18 जनवरी 1972 , 16  नवंबर 1977 से 21 जनवरी 1978 , 20 नवंबर 1983 से 25 जनवरी 1984 , 14 नवंबर 1984 से 19 जनवरी 1985 , 17 नवंबर 1990 से 17 जनवरी 1991 , 12 नवंबर 1991 से 16 जनवरी 1992 , 21 नवंबर 1996 से 24 जनवरी 1997 , 14 नवंबर 1997 से 15 जनवरी 1998 , 10 नवंबर 1998 से 13 जनवरी 1999 , 19 नवंबर 2003 से 23 जनवरी 2004 , 23 नवंबर 2009 से 25 जनवरी 2010 , 16 नवंबर 2010 से 21 जनवरी 2011 , 19 नवंबर 2016 से 23 जनवरी 2017  जन्‍म लेनेवाले उत्साहित होकर कार्य में जुटे रहेंगे बुध के कारण 28 अप्रैल 2022 से शुरू हुई कार्यक्रमों में बाधा की शुरुआत 11 मई से  होगी। 22 मई तक काम लगभग रुका हुआ सा महसूस होगा। उसके बाद ही काम के शुरू किए जाने के लिए आशा की कोई किरण दिखाई दे सकती है। 3 जून  के बाद  स्थगित कार्य पुन: उसी रुप में या बदले हुए रुप में उपस्थित होकर गतिमान होगा और 18 जून 2022 के आसपास अपने निर्णयात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगा। बुध के कारण होनेवाले इस निर्णय से भी इन लोगों को खुशी होगी। इस तरह 2 महीने तक किसी खास संदर्भ , जिसकी चर्चा लेख के अंतिम अनुच्छेद में की गयी है, की सफलता से इनका उत्‍साह बढा रहेगा।

    किन्तु वृष राशि में बुध की इस विशेष स्थिति से 11 सितम्बर से 18 नवंबर 1961 , 16 सितम्बर से 21 नवंबर 1967 , 8  सितम्बर से 15 नवंबर 1968 , 12 सितम्बर से 18 नवंबर 1974 , 7 सितम्बर से 12 नवंबर 1975 , 22  सितम्बर से 21 नवंबर 1980 , 9 सितम्बर से 16 नवंबर 1981 , 13 सितम्बर से 20 नवंबर 1987 , 7 सितम्बर से 13 नवंबर 1988 , 11 सितम्बर से 17 नवंबर 1994 , 14 सितम्बर से 20 नवंबर 2000 , 12 सितम्बर से 19 नवम्बर 2007 , 6 सितम्बर से 11 नवंबर 2008 , 16 सितम्बर से 21 नवंबर 2013 , 22 सितम्बर से 19 नवंवबर 2020 , 7  सितम्बर से 12 नवंबर 2021  के मध्य जन्‍म लेनेवाले लोग निराशाजनक वातावरण में कार्य करने को बाध्य होंगे। 28 अप्रैल 2022 के आसपास कार्य के असफल होने से उन्हें तनाव का सामना करना पड सकता है। 22 मई के आसपास उनके समक्ष किकर्तब्‍यविमूढावस्‍था की स्थिति बनी रहेगी। 3 जून के बाद निराशाजनक वातावरण में ही स्थगित कार्य पुन: उसी रुप में या बदले हुए रुप में उपस्थित होकर गतिमान होगा और 18 जून 2022  में अपने निर्णयात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगा। बुध के कारण होनेवाले इस निर्णय से भी इन लोगों को कष्‍ट पहुंचेगा। इस तरह डेढ़ महीने तक  किसी खास संदर्भ , जिसकी चर्चा वीडियो के अंतिम अनुच्छेद में की गयी है, की परेशानी बनी रह सकती है।

    इसके अलावे गोचर के इस बुध के कारण धनु राशि वाले पर शुभ प्रभाव तथा तुला राशि वाले बुरा प्रभाव महसूस करेंगे। काफी हद तक वृष राशि वाले पर भी बुध के इस चाल का अच्‍छा प्रभाव पडेगा। कुछ हद तक दिसंबर-जनवरी माह में जन्‍म लेनेवालों के लिए बुध की यह स्थिति शुभ प्रभाव देने वाली होगी , जबकि अक्टूबर-नवंबर माह में जन्‍म लेनेवाले इसके बुरे प्रभाव से युक्‍त हो सकते हैं। यदि ऊपर मौजूद तिथियों या राशि कोई जातक एक साथ बुध के अच्‍छे और बुरे दोनो प्रभाव में आते हों , तो उनपर बुध का मिश्रित प्रभाव पडेगा , यानि कोई कठिनाई आएगी तो उसके समाधान के रास्‍ते भी दिखेंगे।

    बुध के इस खास चाल के कारण ऊपर मौजूद तिथियों या राशि में जन्‍म लेनेवाले विभिन्‍न लग्‍नवाले भिन्‍न भिनन प्रकार के सुख या दुख से खुद को संयुक्‍त पाएंगे। मेष लग्‍नवाले भाई-बहन, सहपाठी-सहकर्मी, रोग, ऋण और शत्रु जैसे झंझटों से जूझने की शक्ति, प्रभाव के मामले से संबंधित, वृष लग्‍नवाले पढ़ाई-लिखाई, निर्णय-शक्ति, संतान, उत्तराधिकारी, धन-कोष , साख , परिवार  के मामले से संबंधित , मिथुन लग्‍नवाले स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली वस्तु से सम्बंधित मामलों , कर्क लग्‍नवाले भाई-बहन, सहपाठी-सहकर्मी, खर्च-शक्ति, बाह्य-सम्बन्ध से संबंधित , सिंह लग्‍नवाले धन-कोष , साख , परिवार, लाभ, लक्ष्य, मंजिल  से सम्बंधित , कन्या लग्‍नवाले कैरियर, पिता , सामाजिक स्थिति, राजनीति, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास से सम्बंधित , तुला लग्‍नवाले कन्या भाग्य, आध्यात्म, धर्म से सम्बंधित क्रियाकलाप, खर्च-शक्ति, बाह्य-सम्बन्धआदि मामले , वृश्चिक लग्‍नवाले रूटीन, जीवन-शैली, लाभ, लक्ष्य, मंजिल आदि के मामले , धनु लग्‍नवाले प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी, कैरियर, पिता , सामाजिक स्थिति, राजनीति के मामले , मकर लग्‍नवाले रोग, ऋण और शत्रु जैसे झंझटों से जूझने की शक्ति, प्रभाव, भाग्य, आध्यात्म, धर्म से सम्बंधित क्रियाकलाप आदि मामले , माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली वस्तु, प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी लग्नवाले पढ़ाई-लिखाई, निर्णय-शक्ति, संतान, उत्तराधिकारी, रूटीन, जीवन-शैलीके मामले , मीन लग्‍नवाले माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली वस्तु, प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी  की मजबूती या कमजोरी से खुद को सुखी या दुखी महसूस करेंगे।



    budh ka gochar 2022, budh gochar 2022 dates, budh ka mesh rashi me gochar, budh current gochar, budh gochar by date of birth, budh gochar hindi,