इस सप्‍ताह में ही भूकम्‍प के कई झटकों के साथ साथ एक बड़े भूकम्प के आने की आशंका है !!

Bhukamp kab aayega 

इस सप्‍ताह में ही भूकम्‍प के कई झटकों के साथ साथ एक बड़े भूकम्प  के आने की आशंका है !!  


21वीं सदी के शुरू होते ही इंटरनेट पर हिंदी को लाने के लिए पूरी दुनिया के हिंदीप्रेमी कंप्यूटर के जानकार जुट गए थे और इंटरनेट पर हिंदी को संमृद्ध करने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को हिंदी ब्लॉग्गिंग जैसे हॉबी का उपहार मिला था। वर्ष 2000 से ही मैं भी कंप्यूटर की कार्यशैली समझने में दिलचस्पी लेने लगी थी। 2003-2004 में गत्यात्मक ज्योतिष के सॉफ्टवेयर का काम समाप्त करने के बाद मैने भी ब्लॉग्गिंग की रोचक दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। पर यूनिकोड में लिखना सीखने में एक दो वर्ष लग गए थे और उसके बाद हिंदी ब्लॉग्गिंग में नियमित हो गयी थी। फेसबुक में मौजूद हिंदी ब्लागरों को अच्छी तरह याद होगा कि तब मैं गत्यात्मक ज्योतिष के परिचय के साथ साथ मौसम , क्रिकेट, राजनीति और भूकंप की भविष्यवाणी के लेख लिखा करती थी।  मुझे लगता था कि सटीक भविष्यवाणियां करके 'गत्यात्मक ज्योतिष' को पहचान दिलायी जा सकती है, ब्लॉग्गिंग के कारण 'गत्यात्मक ज्योतिष' को बड़ी पहचान मिली भी।  


11 जनवरी 2010 को मैंने एक लेख में लिखा कि आनेवाले 13 से 16 जनवरी 2010 के मध्‍य आसमान के विभिन्‍न राशियों में स्थित ग्रहों की गत्‍यात्‍मक और स्‍थैतिक शक्ति पृथ्‍वी के विभिन्‍न क्षेत्रों में भूकम्‍प के कई झटके देने में समर्थ होगी। इन चार दिनों में जो शुरूआती झटका अधिक बडे रूप में हो सकता है , वह किसी भी देश में 13 जनवरी को 5 बजे से 7 बजे सुबह आ सकता है। हमारे अध्‍ययन के अनुसार ग्रहों के आधार पर इस झटके की तीव्रता 180 डिग्री देशांतर रेखा पर दिखाई दे रही है। यानि उसके आसपास 20 डिग्री के अंतर पर इस झटके को महसूस किया जाना चाहिए। वह रेखा अंतर्राष्‍ट्रीय तिथि परिवर्तन की रेखा भी है , इसलिए भूकम्‍प आने की तिथि के लिए हम 12 जनवरी या 13 जनवरी में से दोनों को ले सकते हैं, ताकि कोई संदेह न बने। 


उस समय हम हिंदी ब्लॉगर ग्रुप गूगल पर ग्रुप चैट भी किया करते थे। रात 1 बजे तक बहुत से ब्लॉगर ऑनलाइन थे , मेरी भविष्यवाणी की चर्चा कनाडा में रहने वाले समीर लाल जी ने यह कहकर की कि संगीता जी की भविष्यवाणी के भय से हम तो कोने में दुबके हुए हैं। फिर हमसब इस बात पर हँसे। लेकिन सुबह जैसे ही कंप्यूटर खोली, उस ज़माने में मोबाइल नहीं होता था , समीरलाल जी का ही मैसेज था कि हैती में भयानक भूकंप आ गया है। 200 साल के सबसे भयंकर भूकंप में कैरेबियाई देश हैती में हजारों लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। कल सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर सात मापी गई है। भूकंप में हैती का राष्ट्रपति भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।संयुक्त राष्ट्र के पीसकीपर का हेड क्वार्टर, नेशनल पैलेस(राष्ट्रपति भवन ), एक अस्पताल और कुछ महत्वपूर्ण बिल्डिंग इस भूकंप में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। भूकंप के बाद हैती, क्यूबा, बहामास और डोमिनिकन रिपब्लिक में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। आनेवाले दो तीन दिनों में पीडितों को किसी प्रकार की राहत भी मिलती नहीं दिखाई दे रही। 


वहां की भयानक स्थिति को पढ़ने के बाद दुखी होकर फिर से मैंने पोस्ट लिखी, 'काश मेरी भविष्यवाणी सही नहीं हुई होती !'  इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में चार दिनों तक बहस चलती रही , हिंदी ब्लागरों में से कुछ ने मेरी प्रशंसा  की , कुछ ने इसे तुक्का बताया , किसी ने ज्योतिष को अनुपयोगी बताया।  पूरी चर्चा एक पोस्ट में भी है , क्योंकि अभी हमारे ब्लॉग में टिप्पणियां नहीं दिखाई देती हैं। काफी दिनों से व्यक्तिगत सलाह में ही हमारा समय बीत जाता है, रिसर्च के लिए समय की कमी रहती है, इसलिए ऐसी पोस्ट्स लिखनी बंद है। आज इस पुरानी बात की चर्चा इसलिए की जा रही है कि अचानक ध्यान गया कि  2023  के सितम्बर के पहले सप्ताह में कई , खासकर 5 -6 सितम्बर को एक बड़े भूकंप की संभावना है , longitude  के हिसाब से समुद्री भाग में हलचल होने की संभावना अधिक है , पर 
6 सितम्बर को रात 12 बजे के आसपास न्यूजीलैंड के आसपास के भूभाग के प्रभावित होने की आशंका अधिक है। 

मेष राशि का भविष्य 2023

मेष राशि का भविष्य 2023




इस वर्ष २०२३ में शनि की स्थिति कुम्भ राशि में शुरू हुई है, स्वक्षेत्री राशि में होने के कारण या मेष राशिवालों को शुभ प्रभाव देगा। सालभर उन राशियों से सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे, जिन भावों का स्वामी शनि है। तथापि पुरे सालभर में मेष राशिवाले भी जुलाई से अक्टूबर मेष राशिवाले भी शनि से सम्बंधित भावों का बुरा फल प्राप्त कर सकते हैं। इस समय इनमे से मेष लग्न वाले करियर और लाभ , वृष लग्न वाले भाग्य और करियर, मिथुन लग्न वाले भाग्य और जीवनशैली, कर्क लग्न वाले वैवाहिक मामले और जीवनशैली, सिंह लग्न वाले वैवाहिक मामले और झंझट, कन्या लग्न वाले संतान पक्ष और झंझट, तुला लग्न वाले संपत्ति और संतान के मामले, वृश्चिक लग्न वाले भाई-बंधू और संपत्ति के मामले , धनु लग्न वाले भाई-बंधू और धन के मामले , मकर लग्न वाले स्वास्थय और धन के मामले, कुम्भ लग्न वाले स्वास्थय और खर्च शक्ति तथा मीन लग्न वाले लाभ और खर्च के मामलों की वजह से परेशां रहेंगे। 

इस वर्ष २०२३ में लगभग सालोभर गुरु की स्थिति मीन और मेष राशि में होगी।  गुरु की यह स्थिति मेष राशिवालों के लिए शुभ फल प्रदान करनेवाला होगा। सालभर उन राशियों से सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे, जिन भावों का स्वामी गुरु है। तथापि पुरे सालभर में मेष राशिवाले भी अंत के तीन महीने , अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में मेष राशिवाले भी गुरु से सम्बंधित भावों का बुरा फल प्राप्त कर सकते हैं। इस समय इनमे से मेष लग्न वाले भाग्य और खर्च के मामले, वृष लग्नवाले लाभ और जीवनशैली के मामले, मिथुन लग्नवाले घर-गृहस्थी और करियर के मामले, कर्क लग्न वाले झंझट और भाग्य के मामले, सिंह लग्न वाले संतान और जीवनशैली के मामले, कन्या लग्न वाले घर-गृहस्थी और संपत्ति के मामले, तुला लग्न वाले भाई-बंधू और झंझट के मामले, वृश्चिक लग्नवाले धन और संतान के मामले, धनु लग्न वाले स्वास्थय और संपत्ति के मामले , मकर लग्न वाले भाई-बंधू और खर्च के मामले , कुम्भ लग्न वाले धन और लाभ के मामले, मीन लग्न वाले करियर और स्वास्थय के मामलों को लेकर परेशां रहेंगे। 

इस वर्ष २०२३ में अगस्त के महीने में शुक्र की स्थिति भी कुछ तकलीफदेह हो सकती है, पर बाकि सालभर आपके लिए अच्छा रहेगा , खासकर शुक्र के कारन आपका नवंबर माह विशेष फलदायक होगा। शुक्र भी उन-उन भावों का कष्ट या लाभ देगा , जिन भावों का स्वामी होगा।  मेष लग्न वाले धन, परिवार का, वृष लग्न वाले स्वस्थ, झंझट का, मिथुन लग्न वाले संतान और खर्च का , कर्क लग्न वाले संपत्ति और लाभ का, सिंह लग्न वाले करियर और भाई-बंधू के मामलों का , कन्या लग्न वाले धन और भाग्य का, तुला लग्न वाले स्वास्थय और संपत्ति का, वृश्चिक लग्न वाले वैवाहिक मामलों और खर्च का, धनु लग्न वाले लाभ और झंझट का , मकर लग्न वाले संतान और करियर का, कुम्भ लग्न वाले संपत्ति और भाग्य का, मीन लग्न वाले भाई-बंधू और जीवनशैली का सुख नवंबर माह में अगस्त के महीने में  और कष्ट महसूस करेंगे।  

इस वर्ष २०२३ में मंगल की स्थिति भी मेष राशि वालों को शुभ फल देने वाली होगी , इसका खास अच्छा प्रभाव अगस्त और सितम्बर माह में देखने को मिलेगा।  हाँ, मेष राशि वालों पर नवंबर और दिसंबर में मंगल गृह का बुरा प्रभाव दिख सकता है। मंगल भी उन-उन भावों का कष्ट या लाभ देगा , जिन भावों का स्वामी होगा। मेष राशि वालों के लिए स्वास्थय या जीवनशैली, वृष राशि वालों के लिए घर-गृहस्थी और खर्च, मिथुन लग्न वालों के लिए लाभ और झंझट, कर्क लग्नवालों के लिए करियर और संतान, सिंह लग्नवालों के लिए सपत्ति और भाग्य, कन्या लग्नवालों के लिए भाई-बंधू और जीवन, तुला लग्न वालों के लिए घरेलु या वैवाहिक मामले और धन, वृश्चिक लग्न वालों के लिए स्वास्थय और झंझट, धनु लग्नवालों के लिए संतान और खर्च, मकर लग्नवालों के लिए संपत्ति और लाभ, कुम्भ लग्न वालों के लिए भाई बधु और करियर तथा मीन लग्न वालों के लिए भाग्य और धन के मामले की कमजोरी नवंबर और दिसंबर में और अगस्त और सितम्बर माह में मजबूती देखने को मिलेगी। 

इस वर्ष २०२३ में सूर्य-बुध की स्थिति मेष राशिवालों के लिए सितम्बर और अक्टूबर में शुभ फल देनेवाली तथा नवंबर और दिसंबर में कष्ट प्रदान करने वाली होगी।  सूर्य और बुध भी उन-उन भावों का कष्ट या लाभ देगा , जिन भावों का स्वामी होगा। मेष लग्न वालों के लिए भाई-बंधू, माता-संपत्ति, बुद्धि-संतान, रोग-ऋण-शत्रु जैसे झंझट, वृष लग्नवालों के लिए धन-परिवार , माता-संपत्ति, बुद्धि-संतान, रोग-ऋण-शत्रु जैसे झंझट, मिथुन लग्नवालों के लिए स्ववास्थ्य, धन-परिवार , माता-संपत्ति, बुद्धि-संतान, कर्क लग्न वालों के लिए खर्च, स्ववास्थ्य, धन-परिवार , माता-संपत्ति, सिंह लग्नवालों के लिए लाभ, खर्च, स्ववास्थ्य, धन-परिवार ,  कन्या लग्न वालों के लिए करियर , लाभ, खर्च, स्ववास्थ्य, तुला लग्न वालों के लिए भाग्य, करियर , लाभ, खर्च, वृश्चिक लग्नवालों के लिए जीवनशैली, भाग्य, करियर , लाभ, धनु लग्नवालों के लिए घरेलु मामले, जीवनशैली, भाग्य, करियर , मकर लग्न वालों के लिए झंझट , घरेलु मामले, जीवनशैली, भाग्य, कुम्भ लग्न वालों के लिए बुद्धि, संतान, झंझट , घरेलु मामले, जीवनशैली, मीन लग्न वालों के लिए हर प्रकार की संपत्ति, बुद्धि, संतान, झंझट , घरेलु मामले आदि के मामले सितम्बर और अक्टूबर में सुख देने वाले तथा नवंबर और दिसंबर में कष्ट प्रदान करने वाले बने रहेंगे। 
सिर्फ राशि नहीं, अपनी जन्मकुंडली और २०२३ के गोचर के सभी ग्रहों के तालमेल से अपना सटीक राशिफल देखने के लिए इस लिंक से हमारा एप्प प्लेस्टोर से डाउनलोड करें। 


Keywords - मेष राशि का भविष्य 2023, 2023 mesh rashi ka kaisa rahega, 2023 mesh rashi ka rashifal, 2023 mesh rashi kaisa rahega, 2023 mesh, rashi ke liye kaisa rahega, 2023 mesh rashifal, 2023 में मेष राशि का भविष्य क्या है, mesh rashi 2023 ka kaisa rahega, mesh rashi 2023 mein kaisa rahega, mesh rashi 2023 mein kya hoga, mesh rashi bhavishya 2023 in hindi, मेष राशि 2023 की भविष्यवाणी, मेष राशि 2023 कैसा रहेगा, मेष राशि 2023 राशिफल, मेष राशि का 2023 का भविष्य बताइए, मेष राशि का भविष्य 2023 online, मेष राशि का भविष्य 2023 predictions, मेष राशि का भविष्य 2023 rashifal in hindi, मेष राशि वालों का 2023 कैसा रहेगा

मेष राशि के बारे में बताइए

मेष राशि के बारे में बताइए

मेष राशि के बारे में बताइए



मेष राशि Aries के नाम से भी जानी जाती है और यह हिंदी ज्योतिष में पहली राशि होती है। यह राशि 21 मार्च से 19 अप्रैल तक जन्मे जातकों के लिए होती है। मेष राशि का प्रतीक बच्चन, पशु, आरम्भ और उत्पत्ति होता है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है जो क्रियाशीलता, उत्साह और साहस का प्रतीक है।

मेष राशि के जातक स्वतंत्र प्रकृति के लिए प्रसिद्ध होते हैं। वे साहसिक, निर्णायक और अग्रणी होते हैं। इनमें उत्साह, सामर्थ्य और संघर्ष की ऊर्जा होती है। वे नई शुरुआत करने के लिए तत्पर रहते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं। इस राशि के जातकों की निर्णायकता और साहसिकता के कारण वे जीवन के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेष राशि के जातकों को धन, प्रतिष्ठा और यश प्राप्त करने में आसानी होती है। उनका दिल बड़ा होता है और वे अपनी ईमानदारी, साहसिकता और उत्साह के कारण अपने सामरिक गुणों के लिए प्रशंसा पाते हैं। मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है और उन्हें सामान्यतः समाज के नेतृत्व की प्राथमिकता मिलती है।

हालांकि, मेष राशि के जातक थोड़े उदार और सभ्यता संबंधी हो सकते हैं। वे जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और कठिनाईयों के सामने तंग आ सकते हैं। इसलिए, उन्हें संयमित रहना और अपनी क्रियाओं को समझे बिना बड़े निर्णय लेने से पहले सोचना चाहिए।

स्वास्थ्य के मामले में, मेष राशि के जातकों को आमतौर पर शारीरिक चार्मिंगता मिलती है। हालांकि, वे अक्सर आपूर्ति के मुद्दों का सामना कर सकते हैं और उन्हें निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। वे अधिकतर सतर्क रहने की आवश्यकता रखते हैं, क्योंकि उनका आत्मविश्वास कभी-कभी कम हो सकता है।

समग्र रूप से, मेष राशि के जातक अपनी साहसिकता, संघर्ष की ऊर्जा और निर्णायकता के कारण उच्च महत्व रखते हैं। वे अपनी मेहनत के माध्यम से लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं।

सिर्फ राशि नहीं, अपनी जन्मकुंडली और २०२३ के गोचर के सभी ग्रहों के तालमेल से अपना सटीक राशिफल देखने के लिए इस लिंक से हमारा एप्प प्लेस्टोर से डाउनलोड करें। 



Keywords - मेष राशि के बारे में बताइए, मेष राशि के बारे में कुछ जानकारी, मेष राशि के बारे में कुछ बताइए, मेष राशि के बारे में कुछ बताएं, मेष राशि के बारे में जानकारी चाहिए, मेष राशि के बारे में जानकारी दें, मेष राशि के बारे में जानकारी बताइए, मेष राशि के बारे में जानकारी बताएं, मेष राशि के बारे में जानना चाहते हैं, मेष राशि के बारे में जानना है, मेष राशि के बारे में दिखाइए, मेष राशि के बारे में बताइए in hindi, मेष राशि के बारे में बताइए jankari, मेष राशि के बारे में बताइए meaning, मेष राशि के बारे में बताइए naya, मेष राशि के बारे में बताइए online, मेष राशि के बारे में बताइए हमें, मेष राशि के बारे में बोलकर बताइए, मेष राशि के लोग कैसे होते है, मेष राशि के स्वास्थ्य के बारे में बताइए, मेष राशि मेष राशि के बारे में बताइए, मेष राशि वालों के बारे में बताइए

आरती हनुमान जी की

आरती हनुमान जी की


आरती हनुमान जी की


मेरे ब्‍लॉग में आप  पं श्रद्धानंद पांडेय जी का हनुमान पचासा और हनुमान कृपाष्‍टक पढ चुके हैं। वैसे तो उनकी बहुत सारी अन्‍य रचनाएं भी प्रकाशित हो चुकी है , यहां तक कि भोजपुरी में रामचरित मानस तक भी , पर मेरे पास उनकी जो पुस्‍तक है , उसमें हनुमान जी की आरती भी लिखी है , जो आज प्रस्‍तुत कर रही हूं .... ......

जय महावीर मारूतनंदन ,
आरती नमन स्‍वीकार करो।
संकटमोचन संकट हर लो ,
बबाधाओं का प्रतीकार करो।।

सागर को पार किया तुमने,
अरिपुर को छार किया तुमने ,
सबका उपकार किया तुमने ,
इस जन का भी उद्धार करो।।

जय कपिवर द्राणाचलधारी ,
ररघुनायक तक हैं आभारी ,
शरणागत के दुख भयकारी ,
सुखमय सबका संसार करो।।

बलवान निरोग रहे काया,
व्‍यापे न कभी कलि की माया,
मन हो प्रभुपद में लपटाया,
ऐसा वरदान उदार करो।।


-----------------------------------------------------
चंद्र-राशि, सूर्य-राशि या लग्न-राशि से नहीं, 
जन्मकालीन सभी ग्रहों और आसमान में अभी चल रहे ग्रहों के तालमेल से 
खास आपके लिए तैयार किये गए दैनिक और वार्षिक भविष्यफल के लिए 
Search Gatyatmak Jyotish in playstore, Download our app, SignUp & Login
------------------------------------------------------
अपने मोबाइल पर गत्यात्मक ज्योतिष को इनस्टॉल करने के लिए आप इस लिंक पर भी जा सकते हैं ---------

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gatyatmakjyotish


नोट - जल्दी करें, निःशुल्क सदस्यता की अवधि लगभग समाप्त होनेवाली है।
----------------------------------------------------------------------------------------------------

2023 में शुक्र की चाल का जनसामान्य पर प्रभाव

 2023 में शुक्र की चाल का जनसामान्य पर प्रभाव(shukra transit 2023)

 

shukra transit 2023

 'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' के अनुसार अन्य ग्रहों की तरह ही शुक्र भी तबतक जातकों को सुख नहीं देता , जबतक इसकी गत्यात्मक शक्ति अच्छी नहीं हो जाती है।  इसी प्रकार शुक्र तबतक आपको परेशान नहीं करता , जबतक उसकी गत्‍यात्‍मक शक्ति कम नहीं हो जाती है। गत्‍यात्‍मक शक्ति कम या अधिक हो जाने पर जातक को शुक्र के कारण उससे सम्बंधित भावों का सुख या कष्ट मिल जाता है। मैं 2023 में  शुक्र की खास चाल का पृथ्वी के जड़-चेतन पर पड़नेवाले प्रभाव की व्याख्या कर रही हूँ। 28 -29  मई 2023 को शुक्र सूर्य के साथ 45 डिग्री की कोणात्मक दूरी बनाएगा इस समय शुक्र और पृथ्वी की दुरी औसत के आस-पास होगी ऐसे समय में शुक्र काफी क्रियाशील होता है और जनसामान्य को शुक्र से सम्बंधित कार्यों में उलझने के लिए बाध्य करता है।

यूं तो मिथुन राशि में शुक्र की स्थिति लोगों के सुख और दुख दोनो का कारण बनी हुई होगी , पर 24 जुलाई तक दिन दिन इसकी स्‍थैतिक शक्ति में हो रही वृद्धि कुछ लोगों की मन:स्थिति को सुखद बनाएगी , तो कुछ तनाव झेलने को भी विवश होंगे मई के अंतिम सप्ताह से ही लोग शुक्र के कारण उत्पन्न होनेवाले कार्य में उलझे होंगे। चूंकि शुक्र मेष और वृष राशि का स्वामी है और इसकी स्थिति अभी सिंह में है , इसलिए सिंह , मेष और वृष राशि से संबंधित कार्यों में ही सुख या दुख की अधिक संभावना रहेगी। 36 से 48 वर्ष की उम्र के प्रौढ़ , जिनका जन्मकालीन शुक्र कमजोर है , यानि 1975 में 15 अगस्त से 5 सितम्बर के आसपास, 1977 में 25 मार्च से 22 अप्रैल के आसपास, 1978 में 28 अक्टूबर से 24 सितम्बर के आसपास, 1980 में 3 जून से 2 जुलाई के आसपास , 1982 में 9 जनवरी से 5 फरवरी के आसपास, 1983 में 12 अगस्त से 10 सितम्बर के आसपास, 1985 में 22  मार्च से 19 अप्रैल के आसपास, 1986 में 24 अक्टूबर से 20 नवंबर के आसपास जन्म लेने वालों को शुक्र की इस स्थिति से तकलीफ होगी। उल्लिखित समय से काफी दूर जन्म लेने वाले पर शुक्र का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र की इस स्थिति के कारण वर्ष 1953 , 1961, 1969, 1977, 1985, 1993, 2001, 2009, 2017 में फरवरी से मई के मध्य  जन्‍म लेनेवाले उत्साहित होकर कार्य में जुटे रहेंगे शुक्र के कारण 28 -29  मई 2023 से शुरू हुई कार्यक्रमों में बाधा की शुरुआत 24 जुलाई से  होगी। 14 अगस्त तक काम लगभग रुका हुआ सा महसूस होगा। उसके बाद ही काम के शुरू किए जाने के लिए आशा की कोई किरण दिखाई दे सकती है। 4 सितम्बर  के बाद  स्थगित कार्य पुन: उसी रुप में या बदले हुए रुप में उपस्थित होकर गतिमान होगा और 25 अक्टूबर के आसपास अपने निर्णयात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगा। शुक्र के कारण होनेवाले इस निर्णय से भी इन लोगों को खुशी होगी। इस तरह 6 महीने तक किसी खास संदर्भ , जिसकी चर्चा लेख के अंतिम अनुच्छेद में की गयी है, की सफलता से इनका उत्‍साह बढा रहेगा।

किन्तु सिंह राशि में शुक्र की इस विशेष स्थिति से वर्ष 1949 के दिसंबर से 1950 के मार्च तक ,  1957 के दिसंबर से 1958 के मार्च तक , 1965 के दिसंबर से 1966 के मार्च तक , 1973 के दिसंबर से 1974  के मार्च तक , 1981 के दिसंबर से 1982 के मार्च तक , 1989 के दिसंबर से 1990 के मार्च तक , 1997 के दिसंबर से 1998 के मार्च तक , 2005 के दिसंबर से 2006 के मार्च तक , 2013 के दिसंबर से 2014 के मार्च तक , 2021 के दिसंबर से 2022 के मार्च तक ,  के मध्य जन्‍म लेनेवाले लोग निराशाजनक वातावरण में कार्य करने को बाध्य होंगे। 25 अक्टूबर के आसपास कार्य के असफल होने से उन्हें तनाव का सामना करना पड सकता है। 14 अगस्त के आसपास उनके समक्ष किकर्तब्‍यविमूढावस्‍था की स्थिति बनी रहेगी। 4 सितम्बर के बाद निराशाजनक वातावरण में ही स्थगित कार्य पुन: उसी रुप में या बदले हुए रुप में उपस्थित होकर गतिमान होगा और 25 अक्टूबर  में अपने निर्णयात्मक मोड़ पर पहुंच जाएगा। शुक्र के कारण होनेवाले इस निर्णय से भी इन लोगों को कष्‍ट पहुंचेगा। इस तरह  6 महीने तक  किसी खास संदर्भ , जिसकी चर्चा लेख के अंतिम अनुच्छेद में की गयी है, की परेशानी बनी रह सकती है।

इसके अलावे गोचर के इस शुक्र के कारण मीन राशि वाले पर शुभ प्रभाव तथा मकर राशि वाले बुरा प्रभाव महसूस करेंगे। काफी हद तक सिंह राशि वाले पर भी शुक्र के इस चाल का अच्‍छा प्रभाव पडेगा। कुछ हद तक मार्च-अप्रैल माह में जन्‍म लेनेवालों के लिए शनि की यह स्थिति शुभ प्रभाव देने वाली होगी , जबकि जनवरी-फरवरी माह में जन्‍म लेनेवाले इसके बुरे प्रभाव से युक्‍त हो सकते हैं। यदि ऊपर मौजूद तिथियों या राशि कोई जातक एक साथ शुक्र के अच्‍छे और बुरे दोनो प्रभाव में आते हों , तो उनपर शुक्र का मिश्रित प्रभाव पडेगा , यानि कोई कठिनाई आएगी तो उसके समाधान के रास्‍ते भी दिखेंगे।

शुक्र के इस खास चाल के कारण ऊपर मौजूद तिथियों या राशि में जन्‍म लेनेवाले विभिन्‍न लग्‍नवाले भिन्‍न भिनन प्रकार के सुख या दुख से खुद को संयुक्‍त पाएंगे।  मेष लग्‍नवाले धन-कोष , साख , परिवार, प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी के मामले से संबंधित,वृष लग्‍नवाले स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, रोग, ऋण और शत्रु जैसे झंझटों से जूझने की शक्ति, प्रभाव  के मामले से संबंधित ,मिथुन लग्‍नवाले पढ़ाई-लिखाई, निर्णय-शक्ति, संतान, उत्तराधिकारी, खर्च-शक्ति, बाह्य-सम्बन्ध से सम्बंधित मामलों , कर्क लग्‍नवाले माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली सभी वस्तुएँ, लाभ, लक्ष्य, मंजिल से संबंधित ,सिंह लग्‍नवाले भाई-बहन, सहपाठी-सहकर्मी, सहायक, पडोसी, कैरियर, पिता , सामाजिक स्थिति, राजनीति  से सम्बंधित , कन्या लग्‍नवाले धन-कोष , साख , परिवार, भाग्य, आध्यात्म, धर्म से सम्बंधित क्रियाकलाप से सम्बंधित , तुला लग्‍नवाले  रूटीन, जीवन-शैली, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, आत्मविश्वासआदि मामले ,वृश्चिक लग्‍नवाले प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी, खर्च-शक्ति, बाह्य-सम्बन्ध आदि के मामले , धनु  लग्‍नवाले रोग, ऋण और शत्रु जैसे झंझटों से जूझने की शक्ति, प्रभाव, लाभ, लक्ष्य, मंजिल के मामले ,मकर लग्‍नवाले पढ़ाई-लिखाई, निर्णय-शक्ति, संतान, उत्तराधिकारी, कैरियर, पिता , सामाजिक स्थिति, राजनीति आदि मामले , भाई-बहन, सहपाठी-सहकर्मी, सहायक, पडोसी, रूटीन, जीवन-शैली , कुम्भ लग्नवाले माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली सभी वस्तुएँ, भाग्य, आध्यात्म, धर्म से सम्बंधित क्रियाकलापके मामले , मीन लग्‍नवाले भाई-बहन, सहपाठी-सहकर्मी, सहायक, पडोसी, रूटीन, जीवन-शैली  की मजबूती या कमजोरी से खुद को सुखी या दुखी महसूस करेंगे।

 


shukra transit 2023, venus gochar 2023, venus transit dates 2023, shukra gochar 2023 in hindi, venus transit in aquarius 2023