क्या ज्योतिष विज्ञान है या अंधविश्वास? इस ब्लॉग में आप ज्योतिष के आधुनिक सूत्रों से सम्बद्ध नवीन ज्योतिषीय सिद्धांत के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, जो ज्योतिष की सटीकता पर शोध, ज्योतिष में नए शोध और निष्कर्ष के उपरांत विकसित किया गया है, नए ज्योतिष सूत्रों के माध्यम से कुंडली विश्लेषण, इन ज्योतिष के नए नियमों से भविष्यवाणी कैसे करें, 'ज्योतिष सीखने के लिए नए सूत्र और विधियाँ बताई गयी हैं।
सभी पाठकों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं !!
Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723
पहले जन्म या फिर भाग्य
पहले अंडा या मुर्गी , ये फैसला तो आज तक न हो सका है और न हो पाएगा , पर इसी तर्ज पर कुछ दिनों से एक महत्वपूर्ण विषय पर मैं चिंतन कर रही थी , जन्म के आधार पर भाग्य निश्चित होता है या भाग्य के निश्चित होने पर जन्म की तिथि निश्चित होती है। संयोग से उसी आसपास पापाजी भी बोकारो पहुंच गए , हमेशा की तरह ही इस बार भी मेरे प्रश्नों की झडी तैयार थी। पर जहां पहले मैं मेरे प्रश्नों की झडी से वे ऊब से जाया करते , हाल के वर्षों में वे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मेरे अनुभव का भी ख्याल रखते हैं। वर्षों के अनुभव और चार दिनों तक हुई गंभीर बहस के बाद हमलोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि बच्चे का स्वभाव और उसकी जीवन यात्रा पहले से तय होती है , उसी के अनुसार उसके जन्म लेने का समय तय होता है। दरअसल गर्भावस्था के दौरान ही बच्चे की मां और बच्चे की परिस्थितियों और जन्म के पश्चात बनने वाली बच्चे की जन्मकुंडलियों में समानता को देखते हुए हमने ऐसा समझा।
अभी तक ज्योतिष शास्त्र ये मानता आया है कि भूण के बनने के हिसाब से बच्चों का भाग्य निश्चित नहीं होता , जन्म के बाद बच्चे जो प्रथम श्वास ग्रहण करते हैं, उसी वक्त ब्रह्मांड में मौजूद ग्रहों का प्रभाव किसी बच्चे पर पडता है , जिससे उसका स्वभाव और उसकी जीवनयात्रा निश्चित होती है , जिसे जन्मकुंडली में देखा जा सकता है। इस आधार पर बालारिष्ट रोगों का कारक ग्रह चंद्रमा यदि जन्म के वक्त कमजोर हो , तो जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में गडबडी आती है। पर अध्ययन के क्रम में कई कुंडलियों में हमने पाया कि जन्म के वक्त रहनेवाले कमजोर चंद्रमा के कारण या तो घर की आर्थिक स्थिति गडबड थी या माता पिता के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही हुई , जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान ही कई बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा उपस्थित हुई थी ।
ऐसा महसूस करने पर हमलोगों ने खास विशेषतावाले 100 बच्चों की माताओं से बात चीत की। जन्मकुंडली के हिसाब से बच्चों के जिन जिन पक्षों को मजबूत होना चाहिए था , वे उनकी गर्भावस्था के दौरान उनकी माताओं के द्वारा महसूस किए गए। गर्भावस्था के दौरान लगभग सभी महिलाओं ने अपने व्यवहार में ये विशेषताएं पायी थी , जो उनके बच्चों में बाद में देखने को मिली। हमारे ग्रंथों में माता के व्यवहार का बच्चों पर प्रभाव के बारे में चर्चा है , पर हमने महसूस किया कि अलग अलग बच्चें के स्वभाव के हिसाब से माता के व्यवहार या स्वास्थ्य या मानसिक क्रियाकलापों में अंतर देखने को मिला। पर हमलोग इस प्रकार के रिसर्च के बिल्कुल प्रारंभिक दौर में थे , इसलिए इस निष्कर्ष को लेकर दावा नहीं कर सकते थे , चिंतन अवश्य बना हुआ था , पर यह भ्रम था या हकीकत , समझ में नहीं आ रहा था।
पर यह भ्रम पिछले शनिवार यानि 23 अक्तूबर को हकीकत में बदल गया। घटना यह हुई कि कुछ दिन पहले ही बोकारो से मेरी एक महिला मित्र अपनी गर्भवती पुत्री के पास दिन पूरे होने के लगभग दिल्ली पहुंच गई थी। उसकी पुत्री एक दिन पहले से ही अस्पताल में भर्ती थी , इसकी खबर लगते ही मैने दो बजे आसपास उनसे बात की। वो काफी घबडायी हुई थी , बिटिया को पांच घंटे पूर्व ही लेबर रूम ले जाया गया था , पूरे परिवार के लोग जमा थे और अंदर से कोई खबर भी नहीं आ रही थी। जब भी भविष्य अनिश्चित सा लगता है , मुझसे लोग भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। माता पिता जानना चाह रहे थे कि इसमें कितनी देर हो सकती है।
फोन रखने के बाद मैने पंचांग निकाला , पूर्णमासी का दिन था और साढे पांच बजे से साढे सात बजे के मध्य चांद पूर्वी दिशा में उदय होने वाला था। उस वक्त बच्चे का जन्म हो , तो जन्मकुंडली में लग्नचंदा योग बनेगा , इस योग के बारे में कहा जाता है कि इसमें जन्म लेने वाला बच्चा पूरे परिवार का लाडला और प्यारा होता है। लग्नचंदा योग यदि पूर्णिमा के दिन बनें , तो इसकी बात ही अलग होती है। वैसे तो अपने माता पिता के लिए हर बच्चा प्यारा ही होता है , पर जिस बच्चे का जन्म होनेवाला था , वह दादाजी और नानाजी दोनो के घर का पहला बच्चा था , उसके अतिरिक्त लाड प्यार में कोई संशय नहीं था। मेरे मन से सारा भ्रम हट गया , इस बच्चे का जन्म साढे पांच से साढे सात के मध्य लग्नचंदा योग में ही हो सकता है , यही वजह है कि लेबर रूम में इतनी देर हो रही है।
मेरा ध्यान दिल्ली की ओर ही लगा रहा , सात बजे सूचना मिली कि पंद्रह मिनट पहले बच्चे का जन्म हो चुका है , जच्चा और बच्चा दोनो ही स्वस्थ हैं , बच्चे का वजन 4 किलो है। मतलब एक निश्चित समय पर बच्चे का जन्म लेना तय था , और उसी ग्रहस्थिति के हिसाब से उसका पूरा विकास हो चुका था। इस घटना के बाद मेरा भ्रम तो बिल्कुल मिट चुका है , पर इसे और निश्चित करने के लिए मैं एक सर्वे करना चाहती हूं। इसके लिए कम से कम देशभर के 100 अस्पतालों से पूरे दिसंबर 2010 के दौरान जन्म लेने वाले सारे बच्चों का जन्म विवरण , उनका वजन , उनके जन्म से पहले और बाद का स्वास्थ्य , उनके माता पिता , दादा दादी या नाना नानी के बेटे बेटियों , नाती नातिनियों और पोते पोतियों में उनका कौन सा स्थान है , इसके बारे पूरी जानकारी चाहती हूं , मैने इस दिशा में अपने नजदीकी डॉक्टरों और अस्पतालों से बात शुरू कर दी है , क्या आप पाठकों में से भी कोई मेरी मदद कर सकते हैं ??
आखिर कृष्ण जी के इतने संतुलित बाल लीलाओं का राज क्या था ??
Tags:
ज्योतिष-विज्ञान
Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723
कौन सा व्यवसाय किया जाए ??
अभी हाल में एक भाई ने बहुत खुश होकर बताया कि उसने कई प्रोडक्टों की एजेंसी ले रखी है , बाजार में उन वस्तुओं की अच्छी खपत है और अब भविष्य के लिए उसे सोंचने की आवश्यकता नहीं। उत्सुकता वश मैने उसे पूछा कि वे कौन कौन से प्रोडक्ट हैं ?? शायद उसे सबसे अधिक फायदा शायद कोल्ड ड्रिंक्स और पानी की बोतलों से आ रहा था , उसके मुहं से इन्हीं दोनो का नाम पहले निकला । सुनते ही मैं ऐसे सोंच में पड गयी कि बाद में उसने और कई प्रोडक्टों का क्या नाम बताया , वो भी सुन न पायी और उसके चुप्प होते ही उसे जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण करने का लेक्चर देने लगी।
वो तर्क करने में मुझसे बीस ही निकला। उसने बताया कि पानी और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल को बेचना तो वह एक मिनट में छोड सकता है , जब मैं उसे बताऊं कि बाजार में कौन सा प्रोडक्ट सही है। दूध में केमिकल की क्या बात की जाए , पेण्ट का घोल तक मिलाया जाता है। मधु , च्यवणप्राश तक में एंटीबायोटिक और पेस्टिसाइड की बात सुनने में आ ही गयी है। जितनी सब्जियों है , उसमें आक्सीटोसीन के इंजेक्शन दिए जाते हैं , जिससे सब्जियां जहरीली हो जाती हैं। गाय तक को तेज इंजेक्शन देकर उसके सारे शरीर का दूध निचोड लिया जाता है , नकली मावा , नकली मिठाई , नकली घी। पैकिंग के चाकलेटों और अन्य सामानों में कीडे मकोडे , किस चीज का व्यवसाय किया जाए ??
सुनकर उसकी मां यानि चाची खेतों के ऊपज तक के शुद्ध नहीं रहने की चर्चा करने लगी। गांव के परंपरागत सारे बीज समाप्त हो गए हैं और हर वर्ष किसान को सरकारी बीज खरीदने को बाध्य होना पडता है। विशेष ढंग से विकसित किए गए उस बीज में प्राकृतिक कुछ भी नहीं , उसमें गोबर की खाद नहीं चल सकती , रसायनिक खाद का ही इस्तेमाल करना पउता है , सिंचाई की सुविधा हो तो ठीक है , नहीं तो पौधों में प्रतिरोधक क्षमता बिल्कुल भी नहीं होती , देखभाल में थोडी कमी हो तो मर जाते हैं। हां, सबकुछ ठीक रहा तो ऊपज अवश्य होती है , पर न तो पुराना स्वाद है और न ही पौष्टिकता।
इस तरह के बातचीत से लोगों को कितनी निराशा होती होगी , इसका अनुमान आप लगा सकते हैं। शरीर को कमजोर कर , प्रकृति को कमजोर कर हम यदि विकसित होने का दावा करते हैं , तो वह हमारा भ्रम ही तो है। पाश्चात्य की नकल करते हुए इस अंधे विकास की दौड में किसी को कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। एलोपैथी दवाओं का तो और बुरा हाल है , एक बार किसी बीमारी की दवा लेना शुरू करो , भाग्य अच्छा होगा , तभी उस दवा के कुप्रभाव से आप बच सकते हैं। इन दवाओं और जीवनशैली की इन्हीं खामियों के कारण 40 वर्ष की उम्र का प्रत्येक व्यक्ति दवाइयों पर निर्भर हो जाता है। हमारी सभ्यता और संस्कृति तथा ज्ञान ने अपने स्वास्थ्य के साथ साथ प्रकृति के कण कण के बारे में सोंचने को बाध्य करती है। इसलिए जितनी जल्द हमलोग परंपरागत जीवनशैली की ओर लौट जाएं , उतना ही अच्छा है।
Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723
भूल सुधार .. LOCKED BY HINDI BLOG TIPS
आशीष खंडेलवाल जी ने अपनी एक पोस्ट में रचनाओं को चोरी से बचाने के लिए कुछ टिप्स दिए थे , जिससे टेक्सट कॉपी नहीं किया जा सकता था। इसका प्रयोग कुछ दिन मैने भी किया था , फिर किसी सज्जन के अनुरोध पर अपने लेखों के प्रयोग करने की सुविधा देने के लिए हटाना पडा । पर कुछ दिनों से मैने कई ब्लॉग्स पर जब भी कुछ शब्दों को सेलेक्ट करने की कोशिश की है , ऐसा दृश्य पाया है ......
मतलब कि वह स्वामी जी के तोते की तरह अपनी कहता भी है और आपको कॉपी करने भी दे देता है। आपको नहीं मालूम तो सुन लीजिए , स्वामी जी का तोता शिकारी के बिछाए गए जाल में फंसकर स्वामी जी द्वारा रटाए गए पाठों को कैसे दोहरा रहा था ....
शिकारी आएगा , जाल बिछाएगा . लोभ से उसमें फंसना मत !!
भूल सुधार कर लें आशीष खंडेलवाल जी !!
Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723
बच्चों के पालन पोषण की परंपरागत पद्धतियां ही अधिक अच्छी थी !!
बचपन की गल्तियों में मार पडने की बात तो लोग भूल चुके होंगे , आज के बच्चों को डांट फटकार भी नहीं की जाती। माता पिता या अन्य बडे किसी काम के लिए मना कर दिया करते हैं , तो बच्चों का नाराज होना स्वाभाविक है। पर यदि शुरूआती दौर में ही उनको गल्तियों में नहीं टोका जाए और उनकी आदतों पर ध्यान नहीं दिया जाए , तो आगे वे अनुशासन में नहीं रह पाते। भले ही बचपन में लाड प्यार अधिक पाने वाले बच्चे अपने आत्मविश्वास के कारण हमें सहज आकर्षित कर लेते हों , तथा डांट फटकार में जीने वाले बच्चे सहमे सकुचाए होने से हमें थोडा निराश करते हों, पर वह बचपन का तात्कालिक प्रभाव है। कहावत है 'आती बहू जन्मता बच्चा' जैसी आदत रखोगे , वैसे ही रहेंगे वो। सही ढंग से यदि अनुशासित रखने के क्रम में जिन बच्चों को जितनी अधिक रोक टोक होती है , उसके व्यक्तित्व का उतना ही बढिया विकास होता है और वह जीवन में उतना ही सफल होता है।
आरंभिक दौर में हर आनेवाली पीढी पिछले पीढी को विचारों में कहीं न कहीं कमजोर मानती है, क्यूंकि उसका ज्ञान अल्प होता है। जैसे जैसे उम्र और ज्ञान का दौर बढता जाता है , पुरानी पीढी द्वारा कही गयी बातों में खासियत दिखाई देने लगती है। जब मैं रोटी बेलना सीख रही थी , तो गोल न बेलने पर मम्मी टोका करती , जब गोल बेलना सीख गयी , तो रोटी के न सिंकने को लेकर टोकाटोकी करती। रोटी के न फूलने पर उन्हें संतुष्टि नहीं होती , चाहे सेंकने के क्रम में दोनो ओर से रोटी को जला भी क्यूं न डालूं। उनका डांटने का क्रम तबतक जारी रहा , जबतक मैं बिल्कुल मुलायम रोटियां न बनाने लगी। मुझे मम्मी का टोकना बहुत बुरा लगता, मुझे लगता कि वे जानबूझकर टोका टोकी करती हैं , इतना सेंकने पर रोटी कच्चा कैसे रह सकता है ? बाद में समझ में आया कि भाप का तापमान खौलते पानी से भी बहुत अधिक होता है , इसलिए रोटी फूलने पर वह बाहर के साथ साथ अंदर से भी सिंकती होगी। सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं अन्य कामों को वे जितनी सफाई से किया करती , मुझसे ही वैसी ही उम्मीद रखती।इसका फायदा यह हुआ कि जिम्मेदारी के साथ हर काम को सफाई से करना तो सीखा ही , आगे भी सीखने की ललक बनी रही। मुझे किसी भी परिस्थिति में कहीं भी समायोजन करने में दिक्कत नहीं आती।
आज कुछ स्कूलों की अच्छी पढाई की वजह से भले ही शिक्षा और कैरियर को युवा गंभीरता से लेते हैं , पर बाकी मामलों में आज की पीढी अपने अभिभावकों से सिर्फ प्यार पाकर बहुत बिगड गयी है। माता पिता अपने कैरियर की चिंता में व्यस्त बच्चों को स्वास्थ्य तक का ख्याल नहीं रख रहे , लेकिन उसकी उल्टी सीधी जिद जरूर पूरी कर रहहे हैं। उन्हें कभी डांट फटकार नहीं पडती , उनका पक्ष लेकर दूसरे के बच्चों और पडोसी तक को डांट देते हैं। अपने बच्चों पर गजब का विश्वास होता है उनका , उनकी गल्ती स्वीकारने को कतई तैयार नहीं होते। आज के अभिभावक बिल्कुल नहीं चाहते कि बच्चें के आसपास के वातावरण में ऐसी कोई बात हो , जिससे उनके दिमाग पर बुरा प्रभाव पडे। अपने को कष्ट में रखकर भी बच्चों के सुख की ही चिंता करते हैं। वैसे बच्चे जब युवा बनते हैं , अपने सुख के आगे किसी के कष्ट की उन्हें कोई फिक्र नहीं होती , यहां तक कि अपने माता पिता के प्रति जिम्मेदारी का भी उन्हें कोई ख्याल नहीं रहता। इसके अतिरिक्त समस्याओं से जूझने की युवाओं की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त होती जा रही है और जिस दिन भी उसके सम्मुख समस्याएं आती हैं , वो इसे नहीं झेल पाते हैं। ज्योतिषियों और मनोचिकित्सक के पास मरीजों की बढती हुई संख्या इसकी गवाह है।
अपने पालन पोषण की गलत नीतियों के कारण ही आज के सभी अभिभावक अपने बाल बच्चों के द्वारा अपनी देख रेख की उम्मीद ही छोड चुके हैं। यदि किसी ने बच्चों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए अपने बच्चों का पालन पोषण किया भी है , तो वैवाहिक संबंध बनाते वक्त उनसे चूक हो जाती है। जिम्मेदारी के प्रति पार्टनर के गंभीर न होने से भी आज के समझदार युवा के समक्ष एक अलग मुसीबत खडी हो जाती है। माता पिता या अपने सुख में से एक को चुनने की उसकी विवशता होती है , उसे आंखे मूंदकर किसी एक को स्वीकार करना है। अपना सुख चुने या माता पिता का , कोई भी सबको संतुष्टि नहीं दे पाता , स्थिति वैसी की वैसी ही बनी रह जाती है। यदि तबतक बच्चे हो गए हों , तो माता पिता को छोडकर मजबूरन उन्हें स्वार्थी बनना पडता है। आनेवाले समय में रिश्तों की और भयावह स्थिति उपस्थित होनेवाली है , ऐसी दशा में सभी अभिभावको से निवेदन है कि वे बच्चे को अपने स्वास्थ्य के प्रति ,परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की सीख दें। हममें से कोई भी समाज से अलग नहीं है , हम जैसा बोएंगे , वैसा ही तो काटेंगे और बोने और काटने का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा, जो आनेवाले युग के लिए बहुत बुरा होगा।
Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723
सदस्यता लें
संदेश (Atom)