हैकरों के लिए ऐसे पासवर्डों का तोड निकालना कुछ कठिन होता है !!

इस वर्ष नवरात्र में दस बारह दिनों के लिए गांव चली गयी , चूंकि गांव में मेरे पास कंप्‍यूटर और इंटरनेट की सुविधा नहीं थी , इसलिए इतने दिनों तक अपने जीमेल को लॉगिन भी नहीं कर सकी। आने के बाद जैसे ही काम करना शुरू किया , एलर्ट आने शुरू हुए। मेरा अकाउंट 8 अक्‍तूबर को किसी दूसरे देश से खोला गया था। राहत की बात थी कि किसी को मेल वगैरह नहीं किया गया था। मैने झट से पासवर्ड बदला , पर बदलने के बाद भी मुझे कोई राहत नहीं मिली। 11 अक्‍तूबर को ब्राजील और 13 अक्‍तूबर को टर्की से पुन: इस अकाउंट को खोले जाने की सूचना मिली। इसके बाद मैने अपने पासवर्ड को बहुत मजबूत बनाया , उसमें कैपिटल , स्‍माल अक्षरों और अंकों के साथ संकेत चिन्‍हों का भी प्रयोग किया , यानि कि वैसा ही मजबूत पासवर्ड रखा , जैसा इंटरनेट बैंकिंग में रखने की सलाह दी जाती है ..


पासवर्ड को बदलने के बाद इतने दिन गुजर चुके हैं , अभी तक पुन: ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है । शायद हैकरों के लिए ऐसे पासवर्डों का तोड निकालना शायद कुछ कठिन होता हो या फिर उन्‍हें अब मेरे अकाउंट को खोलने की आवश्‍यकता नहीं हो रही हो , पर मुझे तो राहत मिल गयी है। हालांकि ऐसे पासवर्डों को याद रखना लोगों के लिए भी कठिन होता है , पर मेरी सलाह है कि  इंटरनेट का अच्‍छी तरह उपयोग करनेवालों को ऐसी सावधानी बरतनी ही चाहिए , उन्‍हें ऐसे ही पासवर्ड रखने चाहिए , क्‍यूंकि अकाउंट का दुरूपयोग किए जाने के बाद कोई चारा नहीं होता।

هناك 26 تعليقًا:

वाणी गीत يقول...

सावधान करती जानकारी !
आभार एवं शुभकामनायें !

केवल राम يقول...

सही सलाह .....हम सबके लिए उपयोगी ...!

Unknown يقول...

आपकी सलाह बिल्कुल सही है। पासवर्ड में लेटर्स के साथ अंकों तथा कम से कम एक स्पेशल कैरक्टर का होना जरूरी है, हो सके तो एकाध लेटर को भी कैपिटल में रखना चाहिए।

Gyan Dutt Pandey يقول...

हैकर देव बहुत सम्माननीय हैं।
हम ड़ाल ड़ाल तो वे पात पात! :)

विवेक रस्तोगी يقول...

हैकर के लिये कठिन पासवर्ड तोड़ना मुश्किल हो जाता है।

अभिषेक मिश्र يقول...

महत्वपूर्ण जानकारी है. आपका अकाउंट किसी और ने खोला है, इसकी जानकारी आपको कैसे दे दी जाती है ?

संगीता पुरी يقول...

@ अभिषेक मिश्र जी
जीमेल खोलने पर नीचे Last account activity: के डिटेल्‍स दिखाई देते हैं .. जिसमें उस अकाउंट के खोले जाने की विस्‍तृत सूचना होती है।

डॉ. दिलबागसिंह विर्क يقول...

महत्वपूर्ण जानकारी
आभार

vandana gupta يقول...

उपयोगी जानकारी…………आभार्।

रौशन जसवाल विक्षिप्त يقول...

जानकारी के लिए आपका आभार

मनोज कुमार يقول...

ये तो बड़ा दुष्टई है।
अब तो बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।

कुमार राधारमण يقول...

Shayad, kisi satoriye ko yah jaigyasa ho ki aapke scheduled post ya draft men uske karobaar ke bare men to koi bhavishyavani nahin hone ja rahi?

मदन शर्मा يقول...

महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपका बहुत आभार
मेरी तरफ से आपको भैयादूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!

अनुपमा पाठक يقول...

उपयोगी जानकारी!

प्रेम सरोवर يقول...

आपका पोस्ट अच्छा लगा । मेर नए पोस्ट पर आपका बेसब्री से इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

Darshan Lal Baweja يقول...

सही सलाह .....हम सबके लिए उपयोगी ...!

डॉ. मनोज मिश्र يقول...

यह तो राहत वाली बात है और हम सबको सजग करने वाली भी.

डॉ.मीनाक्षी स्वामी Meenakshi Swami يقول...

सही सलाह और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार।

निर्मला कपिला يقول...

उपयोगी जानकारी। धन्यवाद।

ललित शर्मा يقول...

महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार

BS Pabla يقول...

गूगल ने ऐसी एक अनोखी सुविधा दे रखी है सुरक्षा की दृष्टि से
कि
मैं अगर अपना पासवर्ड भी आपको दे दूँ तो भी मेरे ईमेल खाते में नहीं जा पाएंगी :-)

Jeevan Pushp يقول...

संगीता जी नमस्कार
मै आपके ब्लॉग पे पहली बार आया
और एक सही सलाह पाकर बेहद
ख़ुशी हुई मै खुद आईटी और मैनेजमेंट
फिल्ड से हू परन्तु ये सावधानी अभी तक
मैं नहीं बरत पाया
आपका बहुत- बहुत धन्यवाद!
मेरी नई पोस्ट के लिये पधारे
आपका स्वागत है जीवन पुष्प में
www.mknilu.blogspot.com

चंद्रमौलेश्वर प्रसाद يقول...

हमारी पोस्ट हैक कर भी लिया तो क्या होगा... नई पोस्ट बना लेंगे। हम कौन हीरे जवाहरात गाढ रखे हैं यहां जो लूट के ले जाये :)

Rajesh Kumari يقول...

bahut sajag harti hui post sabhi ke liye faaydemand.aabhar aapka.

Murari Pareek يقول...

sawdhani hati durghtnaa ghati.... bahut achchi chetawani di... aur jaan kaari bhi..

Manish يقول...

ऐसा कभी कभी होता है कि अगर आप मोबाइल फोन या gprs के जरिये अपने मेल अकाउंट में लॉग इन होती हैं तो अन्य देशों की ip नजर आती है. ज्यादातर opera mini web browser के केस में ऐसा ज्यादा होता है.

हैकर्स किसी को बचने का मौका नहीं देते.. अगर आपका अकाउंट वास्तव में हैक हुआ है तो आप सिक्योरिटी प्रश्न भी बदल दे. मोबाइल अलर्ट ऑन कर दें... गूगल बहुत सारी सुविधायें देता है. 2-step verification के इस्तेमाल से आपको ज्यादा कठिन पासवर्ड बनाने की जरूरत महसूस नही होगी. तब आपका मोबाइल फोन आपके पासवर्ड के साथ जुड़ जायेगा. बिल्कुल इंटरनेट बैंकिग के वेरीफिकेशन के जैसा...