प्रतिदिन प्रतिवर्ष भविष्य की जानकारी : ज्योतिष एप्प

 

Click here to install and see Today's Astrology in hindi


प्रतिदिन प्रतिवर्ष जीवन के हर मामलों की जानकारी देनेवाला : हमारा गत्यात्मक ज्योतिष एप्प ,  इनस्टॉल करने के लिए यह वीडियो देखें ! 

कैसा अंतर्विरोध है कि जिस ज्योतिष को लोग अंधविश्वास मानते हैं , उसी ज्योतिष की एक मामूली राशिफल पढने  के लिए आधी आबादी बेचैन भी रहती है , दुनिया भर के पत्र पत्रिकाओं में राशिफल का प्रकाशन और मेरे चिट्ठे पर सर्च इंजिन से ‘राशिफल’ ढूंढते हुए इतने सारे पाठकों का आना इसकी पुष्टि तो अवश्य करता है।  परंतु बात यहीं पर ही समाप्त नहीं होती , राशिफल पढने के बाद अधिकांश लोग फिर इसकी बातों को हंसी मजाक में ही लेते हैं। 

इतने सर्च के बावजूद दुनिया भर के लोगों की इस मानसिकता का कोई अर्थ लगा पाना तो सचमुच बडा मुश्किल है। राशिफल के  रूप में दुनिया भर के लोगों को 12 भाग में विभाजित कर करोडो लोगों के लिए एक विशेष समयांतराल में एक जैसा भविष्यफल का लिखा जाना तो संदेह उत्पन्न करने के लिए काफी है ही , दूसरी ओर विभिन्न पत्रिकाओं में विभिन्न पंडितों द्वारा एक ही राशिफल के लोगों के लिए अलग अलग गणना से ही लोगों का राशिफल से विश्वास उठ जाता है।

Astrology for today in Hindi


astrology for today in Hindi

Aaj ka rashifal Astrology

चंद्र या सूर्य राशिफल पर अधारित भविष्यवाणियों पर मेरा खुद भी विश्वास नहीं , इसलिए मैने (  जानने के लिए अपने पाठकों के लिए हिंदी में  ‘लग्न  राशिफल’ की शुरूआत की थी , इसे शुरू करने से पहले मैने इसकी वैज्ञानिकता के पक्ष में कुछ तर्क भी इस आलेख दिए थे। लग्न राशिफल द्वारा लिखे इस भविष्यफल पर बिल्कुल संदेह नहीं किया जा सकता , सिर्फ अलग अलग लोगों के लिए इसके पॉजिटिव और नेगेटिव में नहीं, सिर्फ इसके स्त‍र में अंतर होता है। इस लग्न राशिफल  की चर्चा विभिन्न ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति के आधार पर की जाती है , वे ग्रह सभी लोगों पर प्रभाव डालते हैं , पर विभिन्न लग्नवालों के लिए संदर्भों में भिन्न्ता होती है। 

Today's astrology in Hindi

अब इससे भी आगे बढ़कर हमारा एप्प किसी व्यक्ति के लग्न,  सूर्य और चंद्र को देखकर नहीं,  बल्कि  जन्मकालीन सभी ग्रहों और गोचर यानि अभी चल रहे ग्रहों में आपस के तालमेल को देखते हुए आपपर उनके पड़ने वाले ऋणात्मक,  धनात्मक या सामान्य प्रभाव की चर्चा करेगा,  उन्हें हर कदम पर गाइड भी करेगा. साल के 365 दिनों में से अधिकांश आपके लिए सामान्य होता है,  पर कभी कभी अधिक धनात्मक या ऋणात्मक होता है,  उनकी सुचना आपको पहले से मिल जाये,  उसके उपाय के बारे में आपको पहले से जानकारी मिल जाये, आपको मिल पाए, इसका हमने इस एप्प को विकसित करने में पूरा प्रयास किया है।

Aaj ka rashifal Astrology

Astrology for today in Hindi

आप अपने  फ़ोन के प्लेस्टोर में जाएँ, सर्च बॉक्स में gatyatmak jyotish टाइप करें।  आपको ऊपर जैसे आइकॉन का एक एप्प मिलेगा।  आप इसे इनस्टॉल करें, SignUp करें, पुरे वर्ष के आपके जीवन के विभिन्न मामलों का और प्रतिदिन का सटीक भविष्यफल आपको मिलेगा। दिसंबर तक के लिए यह सुविधा बिलकुल फ्री है।  जनवरी 2021  में  ही आपको पेमेंट करने की आवश्यकता होगी। 'गत्यात्मक ज्योतिष' ज्योतिष की नवीनतम विधा है, जो आपको सटीक सांकेतिक जानकारी प्रदान करती है।  आप अवश्य डाउनलोड करें और प्रतिदिन का भविष्यफल को देखकर उसका अपने जीवन से मैच करें।  आप इसकी सटीकता पर आश्चर्यित हो जाएंगे।  

हमारे एप्प में प्रतिदिन का भविष्यफल इस तरह का दीखता है , सटीकता की बात हमारे एप्प में आये रिव्युज  बताएँगे। 

गत्यात्मक ज्योतिष एप्प - यह एप्प राशिफल नहीं खास आपके लिए भविष्यफल बताता है - इनस्टॉल करें!

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    2 टिप्‍पणियां:

    दिगम्बर नासवा ने कहा…

    जिज्ञासुओं के लिए अच्छी जानकारी ...

    MADAN chaturvedi ने कहा…

    आपके सॉफ्टवेयर को मैंने इंस्टाल किया है
    मुझे कुछ समझ में नहीं आता है एक तरह से ही यूज लेस सॉफ्टवेयर