‏إظهار الرسائل ذات التسميات Live astrology on phone. إظهار كافة الرسائل
‏إظهار الرسائل ذات التسميات Live astrology on phone. إظهار كافة الرسائل

फेसबुक पर लाइव विशेष कुमार

Live astrology on phone


गणित ज्‍योतिष जैसे वैदिक कालीन ज्ञान पर आधारित होने के बावजूद भी फलित ज्‍योतिष इसलिए विवादास्‍पद है , क्‍योंकि यह ग्रहों का मानव पर पडने वाले प्रभाव की कहानी कहता है , जबकि वैज्ञानिक इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इतने वर्षों से यह लोगों का विश्‍वास जीतने में सफलता नहीं प्राप्‍त कर सका है , जाहिर है अपनी खूबियों के साथ ही साथ कई कमजोरियों को भी यह झेल रहा है। अपने आरंभिक अध्‍ययन काल में गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष ने परंपरागत फलित ज्‍योतिष में दो कमजोरियां पाई थी ..

1. ग्रहों के शक्ति निर्धारण की , जिसके लिए ज्‍योतिष में कम से कम बारह या उससे अधिक सूत्र हैं , पर विज्ञान मानता है कि किसी भी शक्ति को मापने का एक सूत्र होना चाहिए , बारह सूत्रों में मालूम कैसे हो कि कुंडली में कोई ग्रह बलवान है या कमजोर, जो ज्‍योतिष को विवादास्‍पद बनाने के लिए काफी है । 


2. ग्रहों के दशाकाल निर्धारण की , यानि किसी खास ग्रह का अच्‍छा या बुरा प्रभाव कब पडेगा , जिसके लिए कोई विंशोत्‍तरी पर आधारित हैं , कोई कृष्‍णमूर्ति पर , कोई गोचर पर तो कोई अभी तक उलझे ही हुए हैं कि सत्‍य किस माना जाए , अब मालूम कैसे हो कि जो ग्रह कमजोर हैं , उसका बुरा या जो ग्रह मजबूत हें , उसका अच्‍छा प्रभाव कब पडेगा ?

Live astrology on phone


‘गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिषीय अनुसंधान संस्‍थान’ इन दोनो कमजोरियों को दूर करने का एक प्रामाणिक सूत्र तैयार कर चुका है और मेरी एक पुस्‍तक ‘गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष : ग्रहों का प्रभाव’ के द्वारा वह जनसामान्‍य के द्वारा उपयोग में भी लायी जा रही है। ‘गत्‍यात्‍मक शक्ति’ निकालने के सूत्र और ‘गत्‍यात्‍मक दशा पद्धति’ और ‘गत्‍यात्‍मक गोचर प्रणाली’ की खोज के बाद अब ज्‍योतिष टटोलने वाला विज्ञान नहीं रहा। 10 -12 वर्षों से गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में लोग निरंतर पढ़ रहे हैं, इसके हिसाब से अपने भविष्य को समझकर तदनुरूप कार्य कर रहे हैं । बहुत कार्यशाला भी आयोजित की हमने। दिन-प्रतिदिन के ग्रह के प्रभाव को समझने के लिए अब आपके मोबाइल में हमारा गत्यात्मक ज्योतिष एप्प भी है। अब सुनिए भी, गत्यात्मक ज्योतिष परंपरागत ज्योतिष से किस प्रकार अलग है ?


ज्योतिष विज्ञान है या नहीं, इसका एक ही उत्तर है - तिथि संयुक्त भविष्यवाणी। इसी संदर्भ में विभिन्न तिथि संयुक्त भविष्यवाणियों का उल्लेख करते हुए अबतक का अनुभव कुशल वक्ता विशेष सेठी कल दिनांक 3 मई शाम 5 बजे फेसबुक लाइव में गत्यात्मक ज्योतिष की प्रामाणिकता को निम्नलिखित लिंक पर प्रस्तुत करने जा रहें हैं :
https://www.facebook.com/vishesh.sethi.39

आप सभी पाठकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि समय निकालकर निर्धारित समय पर फेसबुक लाइव में उनके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले तर्को का समुचित मूल्यांकन करते हुए गत्यात्मक ज्योतिष की वैज्ञानिकता को अवश्य समझने का कष्ट करें, साथ ही इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि अन्य लोग भी इस महत्वपूर्ण सेशन का लाभ उठा सकें।

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।