हिंदी में बच्चों के नाम

 

Baby name in Hindi

किसी खास तरह की ग्रहस्थिति का प्राचीन ऋषि महर्षियों ने पृथ्‍वी पर कुछ खास प्रभाव देखा , तो उसे सही ढंग से समझने के लिए पूरी ताकत लगा दी और उसका ही परिणाम है कि एक सुव्‍यवस्थित ज्ञान के रूप में ज्‍योतिष शास्‍त्र विकसित हो सका। चंद्रमा के किसी खास नक्षत्र और उनके विभिन्‍न चरणों में जन्‍म लेने वाले जातकों के स्‍वभाव पर पूरा रिसर्च करने के लिए उन्‍होने जातको के नाम खास अक्षर से रखने की परंपरा शुरू की , ताकि जन्‍म विवरण या जन्‍मकुंडली नहीं होने पर भी उनके चरित्र के बारे में कुछ समझा जा सके। प्राचीन काल में हर गांव के पंडितों को इतनी जानकारी होती ही थी कि वे पंचांग से बच्‍चों की जन्‍मकुंडली बना सके और नक्षत्र के आधार पर उनका नामकरण कर सकें। उस नाम से ही जातक के चारित्रिक विशेषताओं को समझने में मदद मिलती थी, इसलिए नाम का महत्‍व माना गया।
Baby name in hindi


Baby name for hindi

भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों में नामकरण संस्कार का कम महत्‍व नहीं होता था। विधि विधान से नामकरण करने की परंपरा का ज्‍योतिषीय आधार हुआ करता था। किसी शुभ मुहूर्त्‍त में नामकरण जन्म के 11 से 27 दिन के अंदर किया जाता था। शिशु के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में संचरण करता है, वह राशि जन्म राशि कहलाती है और इस राशि में आने वाले नामाक्षर पर उसका नाम रखा जाता है। अक्षर विशेष में नाम रखने के लिए कुल 27 नक्षत्रों के चार चार चरण किए गए हैं। इनमें जिस चरण में जन्म होता है, उसी अक्षर विशेष पर नाम रखा जाता है। उदाहरण के लिए बालक का जन्म अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में हुआ है तो बालक का नामाक्षर चू होगा। अश्विनी नक्षत्र में चार अक्षर चू, चे, चो और ला अक्षर होते हैं। नाम कम अक्षरों वालों होना अधिक उचित होता है। पुत्र का नाम सम व पुत्री का नाम विषम संख्या में रखा जाता है।

Baby girl names in hindi

जब पंडितो के द्वारा नाम रखे जाने की परंपरा समाप्‍त हुई या जन्‍मकुंडली तक ही सीमित रह गयी , तब भी बहुत दिनों तक नाम दिन, महीने , तिथि , पक्ष, प्रहर या कभी कभी उनकी शारिरीक या पारिवारिक स्थिति के हिसाब से रखा जाता रहा , पर फिर भी लोगों के दिलोदिमाग में नाम का महत्‍व बना रहा और बच्‍चों में चारित्रिक विशेषताओं को बनाए रखने के लिए सुंदर और सार्थक नाम रखने की परंपरा शुरू हुई। आज तो बच्‍चे का सटीक नाम रखने के लिए अभिभावक काफी माथापच्‍ची करते हैं।पुराने बहुत से नामों को तो लोगों ने ओल्ड फैशन बनाकर साइड लाइन कर दिया है, आज हर कोई अपने बच्चे को नाम से एक अलग पहचान देना चाह रहा है। 

Baby boy names in hindi

कुछ समय से लडकियों के नाम में अनन्या, नेहा, शगुन, भव्या, आस्था, अदिति, रिया, खुशी, अणिता, अन्या, अनुष्का, परी, दिया, नव्या, काव्या आदि बहुतायत में रखे जा रहे हैं , तो लडकों में प्रतीक, पीयूष, हर्षित, यश, शुभम, आर्यन, कृष्णा, अर्णव, सांई, आरुष, इशान, नील, ओम, विहान, आयुष, अभिनव, वैदांत, विवान, शौर्य आदि अधिक प्रसिद्ध हैं। 'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' के हिसाब से नाम रखने में जातक की जन्‍मकुंडली को ध्‍यान में रखने की आवश्‍यकता नहीं, बच्‍चे का पुकारने का या वास्‍तविक नाम कुछ भी हो सकता है , पर बोलने और लिखने में सरल सार्थक नाम अधिक उचित है। इस ब्लॉग में लड़कों के अच्छे अच्छे नाम की व्यवस्था की गयी है। 

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    logix mall sector 32 noida - Gatyatmak Jyotish stall

    गत्यात्मक ज्योतिष स्टाल

    Logix mall sector 32 noida

    विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में मेरे और पिताजी के लेखों को देखते हुए 'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' को जानने की इच्‍छा रखने वाले अनेक पाठकों के पत्र मुझे मिलते रहे हैं। उनकी इच्‍छा को ध्‍यान में रखते हुए 1991 से ही विभिन्‍न ज्‍योतिषीय पत्र पत्रिकाओं में मेरे आलेख प्रकाशित होने शुरू हो गए और दिसंबर 1996 मे ही मेरी पुस्‍तक ‘गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष: ग्रहों का प्रभाव’ प्रकाशित होकर आ गयी थी । पर मेरे द्वारा पत्र पत्रिकाओं में ज्‍योतिष से संबंधित जितने भी लेख छपे , वो सामान्‍य पाठकों के लिए न होकर ज्‍योतिषियों के लिए थे। यहां तक कि मेरी पुस्‍तक भी उन पाठकों के लिए थी ,जो पहले से ज्‍योतिष का ज्ञान रखते थे। इसे पाठकों का इतना समर्थन प्राप्‍त हुआ था कि प्रकाशक को शीघ्र ही 1999 में इसका दूसरा संस्‍करण प्रकाशित करना पडा। 

    logix mall sector 32 noida

     दो दिनों से दोनों भाई अमर ज्योति जी और अशेष कुमार  जेर नॉएडा सिटी सेंटर के लोजीक्स मॉल में लगे एक्ससिबिशन में गत्यात्मक ज्योतिष के स्टाल को संभाल रहे हैँ! शनिवार और रविवार को मैं भी वहाँ मौजूद होउंगी!  आपलोग  भी बारीकी से गत्यात्मक ज्योतिष को समझने के लिए यहाँ अवश्य पहुंचे! अपनी और अपने परिवार के लोगों की गत्यात्मक जन्मकुंडली बनवाये, कम से कम अपने जीवन ग्राफ( जो हमारी स्पेशलिटी है ) पर तो एक नजर अवश्य डालें!

    Logix mall noida open today

     हमारे एप्प को इनस्टॉल करने या इसे समझने में जिन्हे भी बाधा आ रही है, उनकी समस्या भी निःशुल्क हल की जाएगी, ताकि वे पूरे 2021 का और दिन-प्रतिदिन का भविष्यफल देख सकें! गत्यात्मक ज्योतिष प्रेमी सभी फेसबुक़ मित्रों का भी स्वागत है!

    जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

    'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।



    हिंदी में जीवन पर क्वोट्स

     

    Quotes in life in Hindi

    15 वर्ष पूर्व की मेरी पुरानी डायरी में ये चंद पंक्तियां मिली , जो अपनी बिना किसी गल्‍ती के , दूसरों के षडयंत्र के कारण अपने जीवन में चार महीनें तक उपस्थित हुए बुरी परिस्थिति से घिरी शायद खुद को संतोष देते हुए लिखी थी , आप भी पढें ..........

    Quotation for life in Hindi

    Quotation for life in Hindi

    • किसी निर्दोष की एक बूंद आंसू का भी समय आने पर बडा फल चुकाना पडता है , यदि वह फूटफूटकर रो दे , तो आप अपनी पूरी जिंदगी ही तबाह समझो।
    • यदि लक्ष्‍य अच्‍छा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में प्रतिस्‍पर्धा होती हैं , पर लक्ष्‍य बुरा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में कुछ दिनों तक अचानक बडी मित्रता देखने को मिलेगी। 
    • झूठ बोलना तो पाप है , पर किसी को सुख पहुंचाने के लिए बोले गए पाप में पुण्‍य भी शामिल होता है , किसी को कष्‍ट पहुंचाने के लिए बोला गया झूठ तो पाप को दुगुणा कर देता है , जिससे मुक्ति पाना शायद किसी के लिए संभव नहीं।
    • यदि आप दुश्‍मनी के चश्‍में को पहने हों, तो दुश्‍मन का दुश्‍मन आपको बहुत बडा मित्र दिखाई देता है , पर यदि आप इस चश्‍में को उतार दो तो ऐसा महसूस हो सकता है कि वह मित्र बनने के लायक भी नहीं ।

    Quotes on life in Hindi

    • यदि कोई व्‍यक्ति आपको दूसरों की कमजोरी सुना रहा हो , तो आप समझ जाएं कि वह आपकी कमजोरी भी दूसरों को सुनाएगा। इसके विपरीत यदि वह दूसरों की कमजोरी को आपके सामने ढंक रहा हो , तो समझ लें कि वह दूसरों के समक्ष आपकी कमियों को भी उजागर नहीं करेगा। 
    • आप बडे बुजुर्गों से ढंग से बात भी न कर सकें , तो आपके समान कुसंस्‍कारी कोई नहीं , आप अपने धन , पद या डिग्री की शान न बधारें , ये औरों के लिए किसी काम का नहीं होता।
    • अधिकांश समय यह अवश्‍य होता है कि जिसका साथ समाज दे रहा हो , वो सही है , पर कभी कभी ये भी होता है कि जिसका साथ समाज नहीं दे रहा हो , वो सही है , क्‍यूंकि अंधेरे को छंटने में थोडी देर हो जाती है।
    • क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के विकास में टीनएज कितना महत्वपूर्ण होता है, यह समय किसी के व्यक्तित्व को दिशा देने का होता है, इसी उम्र के किशोरों को सेना भी ट्रेनिंग के लिए चुनती है, आतंकवादी संगठन भी। घर पर भी किशोरों को जैसा माहौल मिलेगा, वह वैसा ही आज्ञाकारी या विद्रोही युवक बनेगा। 
    • प्रकृति के नियम बहुत सरल हैं, आप कर्तव्य का पालन करें, अधिकार स्वयंमेव मिलता है! जो पेड लगाएगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे फल मिलेंगे। जो गाय पालेगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे दूध मिलेगा। प्रकृति आपसे मेहनत चाहती है, कुछ को पिछले जन्मों की मेहनत का भी बहुत कुछ मिल जाता है। पर डराकर, छीनकर या चोरी करके कोई कितने दिन मजे कर सकता है, प्रकृति से दंड मिलना है !

    Quotes for life in Hindi

    'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें!

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

      हिंदी में हनुमान चालीसा

       

      Hanuman chalisa in hindi(हनुमान चालीसा पाठ हिंदी मै)

      Shree hanuman chalisa lyrics

      दोहा --

      श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

      बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। 

      बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

      बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।

      Hanuman chalisa in hindi

      चौपाई :

      जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

      जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

      रामदूत अतुलित बल धामा।

      अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

      महाबीर बिक्रम बजरंगी।

      कुमति निवार सुमति के संगी।।

      कंचन बरन बिराज सुबेसा।

      कानन कुंडल कुंचित केसा।।

      हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

      कांधे मूंज जनेऊ साजै।

      संकर सुवन केसरीनंदन।

      तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

      विद्यावान गुनी अति चातुर।

      राम काज करिबे को आतुर।।

      प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

      राम लखन सीता मन बसिया।।

      सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

      बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

      भीम रूप धरि असुर संहारे।

      रामचंद्र के काज संवारे।।

      लाय सजीवन लखन जियाये।

      श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

      रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

      तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।

      सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

      अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

      सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

      नारद सारद सहित अहीसा।।

      जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

      कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

      तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

      राम मिलाय राज पद दीन्हा।

      तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।

      लंकेस्वर भए सब जग जाना।

      जुग सहस्र जोजन पर भानू।

      लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

      प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

      जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

      दुर्गम काज जगत के जेते।

      सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

      राम दुआरे तुम रखवारे।

      होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

      सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

      तुम रक्षक काहू को डर ना।।

      आपन तेज सम्हारो आपै।

      तीनों लोक हांक तें कांपै।।

      भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

      महाबीर जब नाम सुनावै।।

      नासै रोग हरै सब पीरा।

      जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

      संकट तें हनुमान छुड़ावै।

      मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

      सब पर राम तपस्वी राजा।

      तिन के काज सकल तुम साजा।

      और मनोरथ जो कोई लावै।

      सोइ अमित जीवन फल पावै।।

      चारों जुग परताप तुम्हारा।

      है परसिद्ध जगत उजियारा।।

      साधु-संत के तुम रखवारे।

      असुर निकंदन राम दुलारे।।

      अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

      अस बर दीन जानकी माता।।

      राम रसायन तुम्हरे पासा।

      सदा रहो रघुपति के दासा।।

      तुम्हरे भजन राम को पावै।

      जनम-जनम के दुख बिसरावै।

      अन्तकाल रघुबर पुर जाई।

      जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।

      और देवता चित्त न धरई।

      हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

      संकट कटै मिटै सब पीरा।

      जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

      जै जै जै हनुमान गोसाईं।

      कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

      जो सत बार पाठ कर कोई।

      छूटहि बंदि महा सुख होई।।

      जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

      होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

      तुलसीदास सदा हरि चेरा।

      कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। 

      दोहा :

      पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

      राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।


      Hanuman chalisa english lyrics

      Doha  

      Sri Guru Charan Saroj Raj Nij Man Mukur Sudhari, 

      Baranau Raghuvar Bimal Jasu Jo Dayaku Ohal Chari II

      Buddhiheen Tanu Janike Sumarau Pavan Kumar, 

      Bal Buddhi Vidya Dehu Mohi Harau Kalesh Vikar II

      Hanuman Chalisa:

      Jai Hanuman gyan gun sagar
      Jai Kapis tihun lok ujagar
      Ram doot atulit bal dhama
      Anjaani putra Pavan sut nama

      Mahabir Bikram Bajrangi
      Kumati nivar sumati ke sangi
      Kanchan varan viraj subesa
      Kanan kundal kunchit kesa

      Hath vajra aur dhvaja viraje
      Kaandhe moonj janeyu saje
      Shankar suvan kesri nandan
      Tej pratap maha jag vandan

      Vidyavan guni ati chatur
      Ram kaj karibe ko aatur
      Prabu charitra sunibe ko rasiya
      Ram Lakhan Sita man basiya

      Sukshma roop dhari siyahi dikhava
      Vikat roop dhari lank jarava
      Bhima roop dhari asur sanghare
      Ramachandra ke kaj sanvare

      Laye Sanjivan Lakhan jiyaye
      Shri Raghuvir harashi ur laye
      Raghupati kinhi bahut badai
      Tum mam priye Bharat hi sam bhai

      Sahas badan tumharo yash gaave
      Asa kahi Shripati kanth lagaave
      Sankadhik Brahmadi Muneesa
      Narad Saarad sahit Aheesa

      Yam Kuber Digpaal jahan te
      Kavi Kovid kahi sake kahan te
      Tum upkar Sugreevahin keenha
      Ram milaye rajpad deenha

      Tumharo mantra Vibheeshan maana
      Lankeshwar bhaye sab jag jana
      Yug sahastra jojan par Bhanu
      Leelyo tahi madhur phal janu

      Prabhu mudrika meli mukh mahee
      Jaladhi langhi gaye achraj nahee
      Durgam kaj jagath ke jete
      Sugam anugraha tumhre tete

      Ram dwaare tum rakhvare
      Hoat na agya binu paisare
      Sub sukh lahae tumhari sar na
      Tum rakshak kahu ko dar naa

      Aapan tej samharo aapai
      Teenhon lok hank te kanpai
      Bhoot pisaach nikat nahin aavai
      Mahavir jab naam sunave

      Nase rog harae sab peera
      Japat nirantar Hanumant beera
      Sankat te Hanuman chudavae
      Man kram vachan dhyan jo lavai

      Sab par Ram tapasvee raja
      Tin ke kaj sakal Tum saja
      Aur manorath jo koi lavai
      Soi amit jeevan phal pavai

      Charon jug partap tumhara
      Hai persidh jagat ujiyara
      Sadhu Sant ke tum rakhware
      Asur nikandan Ram dulhare

      Ashta sidhi nav nidhi ke dhata
      As var deen Janki mata
      Ram rasayan tumhare pasa
      Sada raho Raghupati ke dasa

      Tumhare bhajan Ram ko pavai
      Janam janam ke dukh bisraavai
      Anth kaal Raghuvir pur jayee
      Jahan janam Hari Bakht Kahayee

      Aur Devta chit na dharahi
      Hanumanth sehi sarve sukh karehi
      Sankat kate mite sab peera
      Jo sumirai Hanumat balbeera

      Jai Jai Jai Hanuman Gosayin
      Kripa karahu Gurudev ki nyahin
      Jo sat bar path kare kohi
      Chutahi bandhi maha sukh hohi

      Jo yah padhe Hanuman Chalisa
      Hoye siddhi sakhi Gaurisa
      Tulsidas sada hari chera
      Keejai nath hridaye mein dera

      Doha  

      Pavan tanay sankat harana, Mangal moorati roop I
      Ram Lakhan Sita sahit, Hridaya basahu sur bhoop II

      Hanuman chalisa sunna hai

      हिन्दू धर्म में हनुमानचालीसा का इतना महत्व है कि भारततवर्ष के लगभग सभी गायकों ने इसे गया है।  इंटरनेट पर कोई ऐसा मंच नहीं मिलेगा , जहाँ हनुमानचालीसा मौजूद नहीं। नीचे लिंक दिए जा रहे हैं , आप अपनी मनचाही आवाज में हनुमान चालीसा सुन सकते हैं। 

      जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

      'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

      कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

        जन्म की तारीख से भविष्य की जानकारी

         

        Astrology in Hindi by date of birth and time

        (जन्म की तारीख से भविष्य की जानकारी)

        आप सभी जानते हैं कि ज्योतिष में ज्योतिष में Ascendant क्या होता है? जन्मसमय के अभाव में जातक के लग्न को निकालना मुश्किल होता है, इसलिए भविष्यफल में कठिनाई आती है। इस लेख में आपको जानकारी मिलेगी कि जन्मसमय न होने पर भी हमलोग सिर्फ जन्मतिथि से  ( Horoscope by date of birth) कैसे  जन्मकुंडली ( jyotish in hindi by date of birth ) बनाते और भविष्य का सटीक आकलन कर पाते हैं। इसलिए जिनके पास अपने जन्म का सटीक समय न हो , सिर्फ जन्मतिथि हो , वे हमारी सर्विस ले सकते हैं। 

        भविष्य को समझ पाने के विज्ञान और कला 'ज्योतिष' की गणना बहुत ही सूक्ष्म मानी जाती है और इस कारण जन्म की तिथि के साथ साथ साथ जन्म के समय के घटी-पल (घंटा-मिनट-सेकंड) तक को जानना आवश्यक होता है। उसी के आधार पर जन्मकुंडली बनायीं जाती है , जिससे स्पष्ट होता है कि जीवन के विभिन्न मामलों के सुख-दुःख के लिए कौन से ग्रह उत्तरदायी हैं और किन समयावधियों में इनका प्रभाव अच्छा या बुरा पड़ेगा। (Astrology in hindi by date of birth and time) जन्म-समय न होने की स्थिति में इसके निर्धारण में समस्या उपस्थित होती है। 


        Horoscope by date of birth in hindi

        Kundli without birth time in Hindi

        पर गत्यात्मक ज्योतिष ने जन्मसमय न होने की स्थिति में भविष्य का आकलन करने की एक विधा विकसित की हैं। किसी खास तिथि को दिनभर जन्म लेने वालों की सूर्य राशि और चंद्र राशि एक ही होती है, सिर्फ लग्न बदलता है।  गत्यात्मक ज्योतिष चंद्रकुंडली को किसी जातक के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानता है।  इसके अलावा ग्रहों की गत्यात्मक और स्थैतिक शक्ति भी हमलोग सूर्योदय के हिसाब से निकालते हैं।  इसलिए जन्मसमय न होने की स्थिति में इन बल को निकालने में भी कोई दिक्कत नहीं आती। (jyotish in hindi by date of birth)

        इस क्रम में में आपकी पूर्व में घटी घटनाओं की आपसे कुछ चर्चा करनी होती है और आपके जन्मकालीन  ग्रहों से तालमेल बिठाना होता है। जन्मसमय न होने की स्थिति में निराश होने की आवश्यकता नहीं , क्योंकि हमलोग चंद्रकुंडली और ग्रहों के  देखते हुए जातक के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं। 

        'अमेज़ॉन के किंडल में गुरूवर विद्या सागर महथा जी की  फलित ज्योतिष : कितना सच कितना झूठ को पढ़ने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें !

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।