Baby name with Astrology

 

Baby name with Astrology

In ancient times, parents were not educated, so they did not remember the birth of children. Even if the entire horoscope is lost, the zodiac and constellation of the child will be remembered, so the pandits used to keep the child's name (The baby name by Astrology ) by Astrology. The name used to start with the letters for the different phases of the constellations of the following zodiac signs: ------

Baby name with Astrology


  • Rashi letters in Hindi
  • The first letters for the names of the children of Aries were taken from Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, Aa, the lord of this zodiac is Mars.
  • The first letters e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, vow were taken for the names of the children of Taurus, the lord of this zodiac is Venus.
  • For the names of the children of Gemini, the first letter, ki, ku, d, ch, k, ko, were taken, the lord of this zodiac is Mercury.
  • The first letters for the names of the children of the Cancer zodiac were taken as hu, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe, the lord of this zodiac is the Moon.
  • The first letters for the names of the children of Leo zodiac were taken as Ma, Me, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, To, Tee, Sun is the lord of this zodiac.
  • The first letters for the names of the children of the Virgo were taken Dho, Pa, Pi, Pu, Sh, N, Th, Pe, Po, Mercury is the lord of this zodiac.
  • The first letters for the names of the children of the Libra zodiac were taken as Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te, the lord of this zodiac is Venus.
  • The first letters for the names of the children of the Scorpio zodiac were taken as na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u, the lord of this zodiac is Mars.
  • The first letters for  the names of the children of the Sagittarius are Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhoo, Dha, Fa, Dha, Bhe, Jupiter is the lord of this zodiac.
  • The first letters for the names of the children of Capricorn were bho, ja, ji, khi, khu, khe, kho, ga, gi, Saturn is the lord of this zodiac.
  • The first letters for the names of the children of Aquarius were taken Go, Gay, Go, Sa, Si, Soo, Se, So, Da, the lord of this sign is Saturn.
  • The first letters for the names of the children of Pisces were taken Di, Du, Th, Jh, J, De, Do, Cha, Chi, Jupiter is the lord of this zodiac.

baby boy names astrology, baby girl names astrology)

Later, when needed or interested, the pundits would make predictions about them on the basis of the constellation. This means that in ancient times, the sages gave a lot of importance to the birth-constellation, the predictions must have been made according to the moon, Life was also simple in ancient times, so there is no justification for it, but in today's time it is impossible to tell about life by looking at a constellation. 

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    बच्चों के राशि आधारित नाम

    Astrology in hindi by name

    प्राचीन काल में अभिभावक पढ़े लिखे नहीं होते थे, इसलिए बच्चों का जन्मसमय उन्हें याद नहीं रहता था। पूरी कुंडली खो भी जाये तो बच्चे की राशि और नक्षत्र याद रहे, इसलिए पंडित बच्चों के नक्षत्र आधारित नाम रख दिया करते थे। निम्न राशियों के नक्षत्रों के विभिन्न चरणों के लिए अक्षरों से नाम की शुरुआत होती थी :------

    Astrology in hindi by name


    Rashi letters in Hindi

    मेष राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी मंगल होता है ।

    वृष राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी स्वामी शुक्र होता है।

    मिथुन राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी  बुध होता है।

    कर्क राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है।

    सिंह राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी सूर्य होता है।

    कन्या राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी बुध होता है।

    तुला राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी शुक्र होता है।

    वृश्चिक राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी मंगल होता है।

    धनु राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है।

    मकर राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी शनि होता है।

    कुंभ राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी  शनि होता है।

    मीन राशि के बच्चों के नाम के लिए प्रथम अक्षर  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची लिए जाते थे, इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है।


    Astrology in hindi by name

    Astrology Hindi name wise

    बाद में जरूरत पड़ने पर या रूचि होने पर जन्म की राशि और नक्षत्र के आधार पर ही पंडित उनके बारे में भविष्यवाणी या उपाय करते होंगे। इसका अर्थ है क़ि प्राचीन काल में ऋषियों ने जन्म-नक्षत्र को बहुत महत्व दिया था, चंद्र यानि मन के हिसाब से ही परिस्थिति को बताया जाता रहा होगा।   प्राचीनकाल में जीवन सरल भी था, इसलिए इसका कोई औचित्य हो, पर आज के समय में तो एक नक्षत्र को देखकर जीवन के बारे में बता पाना असंभव है। 



    जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

      हिंदी में बच्चों के नाम

       

      Baby name in Hindi

      किसी खास तरह की ग्रहस्थिति का प्राचीन ऋषि महर्षियों ने पृथ्‍वी पर कुछ खास प्रभाव देखा , तो उसे सही ढंग से समझने के लिए पूरी ताकत लगा दी और उसका ही परिणाम है कि एक सुव्‍यवस्थित ज्ञान के रूप में ज्‍योतिष शास्‍त्र विकसित हो सका। चंद्रमा के किसी खास नक्षत्र और उनके विभिन्‍न चरणों में जन्‍म लेने वाले जातकों के स्‍वभाव पर पूरा रिसर्च करने के लिए उन्‍होने जातको के नाम खास अक्षर से रखने की परंपरा शुरू की , ताकि जन्‍म विवरण या जन्‍मकुंडली नहीं होने पर भी उनके चरित्र के बारे में कुछ समझा जा सके। प्राचीन काल में हर गांव के पंडितों को इतनी जानकारी होती ही थी कि वे पंचांग से बच्‍चों की जन्‍मकुंडली बना सके और नक्षत्र के आधार पर उनका नामकरण कर सकें। उस नाम से ही जातक के चारित्रिक विशेषताओं को समझने में मदद मिलती थी, इसलिए नाम का महत्‍व माना गया।
      Baby name in hindi


      Baby name for hindi

      भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों में नामकरण संस्कार का कम महत्‍व नहीं होता था। विधि विधान से नामकरण करने की परंपरा का ज्‍योतिषीय आधार हुआ करता था। किसी शुभ मुहूर्त्‍त में नामकरण जन्म के 11 से 27 दिन के अंदर किया जाता था। शिशु के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में संचरण करता है, वह राशि जन्म राशि कहलाती है और इस राशि में आने वाले नामाक्षर पर उसका नाम रखा जाता है। अक्षर विशेष में नाम रखने के लिए कुल 27 नक्षत्रों के चार चार चरण किए गए हैं। इनमें जिस चरण में जन्म होता है, उसी अक्षर विशेष पर नाम रखा जाता है। उदाहरण के लिए बालक का जन्म अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में हुआ है तो बालक का नामाक्षर चू होगा। अश्विनी नक्षत्र में चार अक्षर चू, चे, चो और ला अक्षर होते हैं। नाम कम अक्षरों वालों होना अधिक उचित होता है। पुत्र का नाम सम व पुत्री का नाम विषम संख्या में रखा जाता है।

      Baby girl names in hindi

      जब पंडितो के द्वारा नाम रखे जाने की परंपरा समाप्‍त हुई या जन्‍मकुंडली तक ही सीमित रह गयी , तब भी बहुत दिनों तक नाम दिन, महीने , तिथि , पक्ष, प्रहर या कभी कभी उनकी शारिरीक या पारिवारिक स्थिति के हिसाब से रखा जाता रहा , पर फिर भी लोगों के दिलोदिमाग में नाम का महत्‍व बना रहा और बच्‍चों में चारित्रिक विशेषताओं को बनाए रखने के लिए सुंदर और सार्थक नाम रखने की परंपरा शुरू हुई। आज तो बच्‍चे का सटीक नाम रखने के लिए अभिभावक काफी माथापच्‍ची करते हैं।पुराने बहुत से नामों को तो लोगों ने ओल्ड फैशन बनाकर साइड लाइन कर दिया है, आज हर कोई अपने बच्चे को नाम से एक अलग पहचान देना चाह रहा है। 

      Baby boy names in hindi

      कुछ समय से लडकियों के नाम में अनन्या, नेहा, शगुन, भव्या, आस्था, अदिति, रिया, खुशी, अणिता, अन्या, अनुष्का, परी, दिया, नव्या, काव्या आदि बहुतायत में रखे जा रहे हैं , तो लडकों में प्रतीक, पीयूष, हर्षित, यश, शुभम, आर्यन, कृष्णा, अर्णव, सांई, आरुष, इशान, नील, ओम, विहान, आयुष, अभिनव, वैदांत, विवान, शौर्य आदि अधिक प्रसिद्ध हैं। 'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' के हिसाब से नाम रखने में जातक की जन्‍मकुंडली को ध्‍यान में रखने की आवश्‍यकता नहीं, बच्‍चे का पुकारने का या वास्‍तविक नाम कुछ भी हो सकता है , पर बोलने और लिखने में सरल सार्थक नाम अधिक उचित है। इस ब्लॉग में लड़कों के अच्छे अच्छे नाम की व्यवस्था की गयी है। 

      जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

      'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

      कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

        logix mall sector 32 noida - Gatyatmak Jyotish stall

        गत्यात्मक ज्योतिष स्टाल

        Logix mall sector 32 noida

        विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में मेरे और पिताजी के लेखों को देखते हुए 'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' को जानने की इच्‍छा रखने वाले अनेक पाठकों के पत्र मुझे मिलते रहे हैं। उनकी इच्‍छा को ध्‍यान में रखते हुए 1991 से ही विभिन्‍न ज्‍योतिषीय पत्र पत्रिकाओं में मेरे आलेख प्रकाशित होने शुरू हो गए और दिसंबर 1996 मे ही मेरी पुस्‍तक ‘गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष: ग्रहों का प्रभाव’ प्रकाशित होकर आ गयी थी । पर मेरे द्वारा पत्र पत्रिकाओं में ज्‍योतिष से संबंधित जितने भी लेख छपे , वो सामान्‍य पाठकों के लिए न होकर ज्‍योतिषियों के लिए थे। यहां तक कि मेरी पुस्‍तक भी उन पाठकों के लिए थी ,जो पहले से ज्‍योतिष का ज्ञान रखते थे। इसे पाठकों का इतना समर्थन प्राप्‍त हुआ था कि प्रकाशक को शीघ्र ही 1999 में इसका दूसरा संस्‍करण प्रकाशित करना पडा। 

        logix mall sector 32 noida

         दो दिनों से दोनों भाई अमर ज्योति जी और अशेष कुमार  जेर नॉएडा सिटी सेंटर के लोजीक्स मॉल में लगे एक्ससिबिशन में गत्यात्मक ज्योतिष के स्टाल को संभाल रहे हैँ! शनिवार और रविवार को मैं भी वहाँ मौजूद होउंगी!  आपलोग  भी बारीकी से गत्यात्मक ज्योतिष को समझने के लिए यहाँ अवश्य पहुंचे! अपनी और अपने परिवार के लोगों की गत्यात्मक जन्मकुंडली बनवाये, कम से कम अपने जीवन ग्राफ( जो हमारी स्पेशलिटी है ) पर तो एक नजर अवश्य डालें!

        Logix mall noida open today

         हमारे एप्प को इनस्टॉल करने या इसे समझने में जिन्हे भी बाधा आ रही है, उनकी समस्या भी निःशुल्क हल की जाएगी, ताकि वे पूरे 2021 का और दिन-प्रतिदिन का भविष्यफल देख सकें! गत्यात्मक ज्योतिष प्रेमी सभी फेसबुक़ मित्रों का भी स्वागत है!

        जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

        'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।



        हिंदी में जीवन पर क्वोट्स

         

        Quotes in life in Hindi

        15 वर्ष पूर्व की मेरी पुरानी डायरी में ये चंद पंक्तियां मिली , जो अपनी बिना किसी गल्‍ती के , दूसरों के षडयंत्र के कारण अपने जीवन में चार महीनें तक उपस्थित हुए बुरी परिस्थिति से घिरी शायद खुद को संतोष देते हुए लिखी थी , आप भी पढें ..........

        Quotation for life in Hindi

        Quotation for life in Hindi

        • किसी निर्दोष की एक बूंद आंसू का भी समय आने पर बडा फल चुकाना पडता है , यदि वह फूटफूटकर रो दे , तो आप अपनी पूरी जिंदगी ही तबाह समझो।
        • यदि लक्ष्‍य अच्‍छा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में प्रतिस्‍पर्धा होती हैं , पर लक्ष्‍य बुरा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में कुछ दिनों तक अचानक बडी मित्रता देखने को मिलेगी। 
        • झूठ बोलना तो पाप है , पर किसी को सुख पहुंचाने के लिए बोले गए पाप में पुण्‍य भी शामिल होता है , किसी को कष्‍ट पहुंचाने के लिए बोला गया झूठ तो पाप को दुगुणा कर देता है , जिससे मुक्ति पाना शायद किसी के लिए संभव नहीं।
        • यदि आप दुश्‍मनी के चश्‍में को पहने हों, तो दुश्‍मन का दुश्‍मन आपको बहुत बडा मित्र दिखाई देता है , पर यदि आप इस चश्‍में को उतार दो तो ऐसा महसूस हो सकता है कि वह मित्र बनने के लायक भी नहीं ।

        Quotes on life in Hindi

        • यदि कोई व्‍यक्ति आपको दूसरों की कमजोरी सुना रहा हो , तो आप समझ जाएं कि वह आपकी कमजोरी भी दूसरों को सुनाएगा। इसके विपरीत यदि वह दूसरों की कमजोरी को आपके सामने ढंक रहा हो , तो समझ लें कि वह दूसरों के समक्ष आपकी कमियों को भी उजागर नहीं करेगा। 
        • आप बडे बुजुर्गों से ढंग से बात भी न कर सकें , तो आपके समान कुसंस्‍कारी कोई नहीं , आप अपने धन , पद या डिग्री की शान न बधारें , ये औरों के लिए किसी काम का नहीं होता।
        • अधिकांश समय यह अवश्‍य होता है कि जिसका साथ समाज दे रहा हो , वो सही है , पर कभी कभी ये भी होता है कि जिसका साथ समाज नहीं दे रहा हो , वो सही है , क्‍यूंकि अंधेरे को छंटने में थोडी देर हो जाती है।
        • क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के विकास में टीनएज कितना महत्वपूर्ण होता है, यह समय किसी के व्यक्तित्व को दिशा देने का होता है, इसी उम्र के किशोरों को सेना भी ट्रेनिंग के लिए चुनती है, आतंकवादी संगठन भी। घर पर भी किशोरों को जैसा माहौल मिलेगा, वह वैसा ही आज्ञाकारी या विद्रोही युवक बनेगा। 
        • प्रकृति के नियम बहुत सरल हैं, आप कर्तव्य का पालन करें, अधिकार स्वयंमेव मिलता है! जो पेड लगाएगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे फल मिलेंगे। जो गाय पालेगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे दूध मिलेगा। प्रकृति आपसे मेहनत चाहती है, कुछ को पिछले जन्मों की मेहनत का भी बहुत कुछ मिल जाता है। पर डराकर, छीनकर या चोरी करके कोई कितने दिन मजे कर सकता है, प्रकृति से दंड मिलना है !

        Quotes for life in Hindi

        'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें!

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।