jyotish app in hindi
जब आप हमारे एप्प के वार्षिक
पूर्वानुमान लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको DROPDOWN में चौथे नंबर पर माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली वस्तु आदि से सम्बंधित भविष्यवाणियाँ दिखाई देंगी। निःशुल्क
सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप यहाँ आपके माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली
वस्तु आदि मामलों में
कई तरह की बातें पूरे दो साल तक के लिए
कई समय-अंतराल देकर लिखी हुई होंगी।
- वाहन और छोटी-बडी संपत्ति का सुख मिलना चाहिए। माता पक्ष से सुख और सहयोग बना रहना चाहिए। माता से विचारों का तालमेल भी होना चाहिए। सुख-सुविधा, आराम प्रदान करने वाली वस्तुओं का लाभ होना चाहिए।
- माता से सुख में कमी मिल सकती है। माता से विचारों का तालमेल नहीं हो सकता है। हर प्रकार की संपत्ति कष्ट देनेवाली सिद्ध हो सकती है। वाहन या सुख-सुविधा का अभाव बना रह सकता है।
ऊपर लिखे गए दोनों तरह पूर्वानुमान सामान्य से कुछ अच्छी और
सामान्य से कुछ बुरी स्थिति की जानकारी देता है , इसमें बहुत बड़ी बात नहीं होती, जबतक माता
, संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली
वस्तु का प्रतिनिधित्व करनेवाले आपके
जन्मकालीन ग्रह कमजोर न हों और आपके ये मामले सेंसिटिव न चल रहे हों। लेकिन जब ऐसे
पूर्वानुमान लिखे गए हों ---------
- कुछ
शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित सफलता, ख़ुशी या आनंददायक
वातावरण मिलना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए इन मामलों में पूरा ध्यान बना रहना
चाहिए। इस दिशा में किया जानेवाला मेहनत भी फलदायी होना चाहिए। माता
महत्वपूर्ण होनी चाहिए। स्तरीय संपत्ति प्राप्त होनी चाहिए। स्थायित्व मजबूत होना
चाहिए। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति के लिए कार्य होते रहना चाहिए। कोई
सुख-सुविधा प्राप्त करने के लिए मेहनत बनी रहनी चाहिए।
- कुछ
अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित असफलता , कष्ट या दवाबभरा
वातावरण उपस्थित हो सकता है , जिसको सुधारने के लिए इन मामलों पर पूरा ध्यान बना रह सकता है।
यह किनके लिए कितना प्रभावी होगा , इसे स्पष्टतः समझने और सटीक निर्णय लेने के लिए कभी-कभी हमारा
कंसल्टेशन लेना जरूरी महसूस हो सकता है। माता
पक्ष की कमजोर स्थिति को सुधारने का कोई विकल्प दिखाई नहीं दे सकता है । किसी
संपत्ति से सम्बंधित भी कोई समस्या आ सकती है। वाहन या सुख देने वाली किसी
छोटे-बड़े सामान की हानि से उबरने का प्रयास बन सकता है।
ऐसे दोनों पूर्वानुमान बहुत ही अच्छी और
बहुत ही बुरी स्थिति के संकेतक हैं। हम सामान्य बोलचाल में भी इसे किसी का फॉर्म
में होना और किसी का फॉर्म में न होना कहते हैं। इसलिए ऐसी भविष्यवाणियों के पहले
अतिरिक्त तैयारी की जरूरत है।
कभी कभी सामान्य पूर्वानुमान में ऐसी
बातें लिखी मिलेंगी -----
- कुछ क्रियाशील ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से संबंधित जिम्मेदारी बढ़नी चाहिए। इन मामलों में या तो स्वयं बदलाव होना चाहिए या परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बननी चाहिए कि इनमे मजबूती या बदलाव लाए जाएँ।
देखने में यह पूर्वानुमान बिलकुल
सामान्य लग रहा, पर
यह समय-अंतराल भी बड़े परिवर्तन देता है। पर यह पॉजिटिव होगा या नेगेटिव, इसे बतलाना अभी के समय में एप्प के लिए
मुश्किल होता है, इसलिए
इसे यूँ ही छोड़ दिया गया है।
कहीं-कहीं माता , संपत्ति, वाहन, सुख प्रदान करने वाली वस्तु के ऋणात्मक के साथ भी 1 वाक्य जोड़ा गया है , जो ऋणात्मकता के तीव्रता को बढ़ाता है
------
- कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों में मनोनुकूल माहौल के नहीं बनने से या असफलता प्राप्त होने से कुछ निराशा सी बन सकती हैं। इन मामलों के माहौल को बदलने की कोशिशें भी बेकार हो सकती हैं।
लेकिन इस तरह के वाक्यों के रहने से बाधाएं बहुत मामूली
रहेंगी -----
कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव
से इन मामलों में सम्बन्ध की गड़बड़ी या इससे सम्बंधित किसी कार्य के आगे न बढ़ने
जैसी थोड़ी बाधा आ सकती हैं। पर उसके बाद माहौल अनुकूल होना चाहिए।
किसी समय में ऐसे वाक्य हों तो -----
- कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों की कुछ कमजोरी बनी रह सकती हैं । ऐसे समय में कोई बड़ा कदम उठाने से झंझट बढ़ सकते हैं।
इन मामलों में जबतक जरूरी न हो, कोई काम न शुरू करें।
किसी समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं -----
- कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से ये सारे मामले कठिनाई या असफलता उपस्थित कर किसी मामले से सम्बंधित वातावरण को ऋणात्मक बना सकते हैं , जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव बुरा पड सकता है।
इसके अतिरिक्त भविष्यवाणियों में किसी
समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं -----
- कुछ शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों के द्वारा सुख या सफलता मिलने से किसी मामले से सम्बंधित वातावरण सकारात्मक दिखाई देना चाहिए , जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव अच्छा पड़ना चाहिए।
कल के पढ़ाई-लिखाई, निर्णय-शक्ति, संतान, उत्तराधिकारी, मामलों में ऐसी ही चर्चा होगी।
jyotish app in hindi