jyotish app in hindi and English

jyotish app in hindi

कोई दिन किसी बात के लिए खास होता है, पिछले दो दिनों में  किसी को व्हाट्सप्प या मेसेंजर पर अपने एप्प की जानकारी देते हुए मेसेज भेजा, तो जवाब में कई मामले ऐसे आये, जहाँ सामनेवाले ने बोला कि उन्होंने अपनी कुंडली दिखने के लिए मुझसे संपर्क किया था और मैं उन्हें जवाब नहीं दे सकी थी। मैंने तो उन्हें पिछले साढ़े तीन साल के जीवन का हिसाब किताब दे दिया कि पिछले एक साल मैं इस एप्प के प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त रही, उसके पहले के साल दोनों पक्ष की माताजी को खोया।  उसके पहले के डेढ़ साल सासु माँ बिस्तर पर रहीं मेरे ही साथ। उससे पहले भी कई साल कुछ न कुछ पारिवारिक समस्या में ही व्यतीत हुए । 

आज fb खोलते ही उसके द्वारा याद करने वाले कई साल पूर्व के मेरे स्टेटस में कई स्टेटस ऐसे ही दिखाई पड़े। 

24-01-2014 --. कभी कभी मेरी इच्‍छा लोगों को ग्रहों के प्रभाव से संबंधित ऐसी ट्रेनिंग देने की होती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ज्‍योतिषी के पास जाने की लोगों की निर्भरता ही खत्‍म हो जाए , क्‍योंकि मैं अकेली कितने लोगों को गाइड कर सकूंगी ?
24-01-2012----. जन्‍म विवरण के साथ प्रतिदिन दो चार मेल आते हैं, हमारा भविष्‍य बताइए। लोग यह नहीं जानते कि उनका भविष्‍य उनके परिवेश , कर्म और उनकी संगति पर आधारित होते हैं।  'गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष' का जानकार 'समय विशेषज्ञ' होता है। आपके कर्म के मार्ग में कबतक बाधाएं आएंगी और उनका का यथोचित फल कब मिलेंगा, बस इतनी ही जानकारी दे सकते हैं हमलोग !!
24-01-2014 ---. ज्‍योतिष के महत्‍व के बारे में लिखूंगी तो लोग कहीं न कहीं तो जाकर फंसेंगे ही। गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष के प्रचार के साथ साथ समाज में ज्ञान के प्रसार के लिए मेरा कार्यक्रम बहुत बढिया है। यह श्रद्धा और आस्‍था पर नहीं विज्ञान पर विश्‍वास करता हे। मैं लोगों को सारे प्रमाण देकर समझाऊंगी , पर लोग तन , मन और धन से थोडा बहुत सहयोग करें तभी संभव है।

कई सालों में मैं तन, मन, धन सब खुद ही लगाकर इस एप्प को आपके सहयोग के लिए प्रस्तुत कर रही हूँ।  अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर इस एप्प को समझने की आवश्यकता है, यह एप्प आपके भविष्य के लिए मददगार साबित होगा।  मुझसे शिकायत हो सकती है, इस एप्प  से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए आपको, हमारा भरोसा है।

कोई टिप्पणी नहीं: