2022 में विवाह का शुभ मुहूर्त कब है ?

 

Vivah ka shubh muhurt 2022

2022 में विवाह का शुभ मुहूर्त कब है ?

पिछले दिनों एक पोस्ट में मैंने आपलोगों को 2022   में होनेवाले सभी विवाह के मुहूर्त की जानकारी दी थी। कुछ पाठकों का प्रश्न था कि गत्यात्मक ज्योतिष के हिसाब से इनमे से किन दिनों का मुहूर्त काफी अच्छा और किन दिनों का मुहूर्त सामान्य है, मुहूर्त है तो गड़बड़ की संभावना कम ही मानी जाएगी। हमने ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति के हिसाब से सभी मुहूर्तों को कसा और आपलोगों के लिए यह लेख प्रस्तुत है। 

vivah ka shubh muhurt 2022

जनवरी 2022  के मुहूर्त (shadi muhurt in January , 2022 )

जनवरी में 22 , 23 , 24 , 25 और 30 को विवाह का योग था।  गत्यात्मक ज्योतिषीय दृष्टि से इन तिथियों में कई ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति कम थी , इसलिए योग अच्छा नहीं माना जा सकता है। इस समय होनेवाले विवाह कार्यक्रमों में कुछ न कुछ बाधाएं आती रहीं।

फरवरी 2022  के मुहूर्त (shadi muhurt in February , 2022 )

फरवरी में 5 -6 , 9-10 , 18 -19 को पंचांग में शादी के शुभ मुहूर्त हैं। गत्यात्मक दृष्टि से  भी ग्रहों को गत्यात्मक शक्ति मिलने से यह समय अच्छा माना जा सत्ता है। 5-6 फरवरी को सामान्य तौर पर अच्छी तिथि है, सिंह राशिवालों के लिए यह योग उतना अच्छा नहीं रहेगा। 9 , 10 फरवरी को भीअच्छी तिथि है , बस तुला राशिवालों तथा मेष, वृष, तुला और वृश्चिक लग्न वालों की शादी में हलकी बाधा आ सकती है, 18 , 19 फरवरी को सबके लिए समय अच्छा है, पर मकर राशिवाले तथा कर्क , सिंह , धनु और मीन लग्न वालेअधिक अच्छा महसूस करेंगे। 

अप्रैल 2022 के मुहूर्त (shadi muhurt in  April  , 2022)

पंचांग के अनुसार अप्रैल में सबसे पहला मुहूर्त  19 से 23  अप्रैल का है , उसके बाद ३० अप्रैल की एक तिथि है।  19 से 23 अप्रैल तक की तिथियों में अधिकांश ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति अच्छी है , इसलिए सामान्य तौर पर ये तिथियां अच्छी रहेगी , 19-20 की तिथियाँ  मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छी ,धनु , कुम्भ और मीन लग्नवालों के लिए बहुत अच्छी होंगी, मेष राशिवालों के लिए कुछ गड़बड़ हो सकती है।  21-22-23  की तिथि भी सामान्य तौर पर अच्छी है, कर्क राशिवालों के लिए अधिक अच्छी रहेगी, वृष राशिवाले इन तिथियों 30 अप्रैल का मुहूर्त अधिकांश लोगों के लिए कुछ समस्याएँ उपस्थित करनेवाला होगा, खासकर कन्या राशि में जन्म लेने वाले या सितम्बर-अक्टूबर में जन्म लेने वालों के लिए कुछ तकलीफदेह रह सकता है। 

मई 2022 के मुहूर्त (shadi muhurt in May , 2022)

पंचांग के अनुसार मई 2022 में 2-3-4 , 9-10-11-12 और 17 -18 -20 -26 -31 विवाह की महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं। ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति अच्छी होने के कारण ये सभी तिथियां सुखद हैं। तुला राशिवालों को छोड़कर , अक्टूबर -नवंबर में जन्म लेनेवालों को छोड़कर बाकी के लिए 2-3-4 की तिथियाँ अच्छी हैं। मकर राशिवालों , अगस्त-सितंबर में जन्म लेनेवालों , मेष , मिथुन, कन्या और वृश्चिक लग्नवालों को छोड़कर बाकी लोगों के लिए 9-10-11-12 की तिथियां अच्छी रहेंगी। 17-18 पूर्णिमा के आसपास का समय होगा ,गत्यात्मक दृष्टि से कोई ग्रह कमजोर नहीं , इसलिए ये तिथियां दो-चार प्रतिशत लोगों को छोड़कर बाकि के लिए आनंददायक होंगी। 20 मई की तिथि योग के हिसाब से उतनी अच्छी नहीं है, मिथुन और तुला राशिवालों , धनु औरमीन लग्नवालों के लिए खास गड़बड़ है।  26 मई सिंह राशिवालों, 31 मई तुला राशिवालों को छोड़कर अधिकांश के लिए अच्छा ही रहेगा। 

जून 2022  के मुहूर्त (Shadi muhurt in June 2022 )

पंचांग के अनुसार जून 2022 में 5-6 , 11-12-13-14 , 21-26 जून विवाह के मुहूर्त निकाले गए हैं। लगभग सभी ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति अच्छी होने के कारण सिर्फ धनु रशियालों को छोड़कर अधिकांश के लिए 5-6 जून को भी विवाह सुखद रहेगा ।  11 -12 -13 -14 जून को भी अधिकांश ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति सम्पन्नता के कारण विवाह का योग सुखद रहेगा, सिर्फ मेष और मीन राशिवाले , मेष, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन लग्नवालों तथा अक्टूबर के आसपास जन्म लेनेवालों के लिए विवह का योग उतना सुखद नहीं दिखेगा। 21 जून सिंह राशिवालों और 26 जून तुला राशिवालों को छोड़कर बाकी सबके लिए अच्छे रहेंगे। 

जुलाई 2022  के मुहूर्त (Shadi muhurt in July  2022 )

पंचांग के अनुसार जुलाई  2022 में 3 और  6-7-8-9 जुलाई को विवाह के मुहूर्त हैं। ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति की दृष्टि से ये तिथियां भी शादी के लिए अधिकांश के लिए उपयुक्त हैं, 3 जुलाई का दिन सिंह और मकर राशिवालों के लिए तथा मिथुन और कन्या लग्नवालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा, बाकी के लिए ठीक हैं। 6-7 जुलाई कुम्भ राशिवालों, वृष और तुला लग्नवालों के लिए को छोड़कर अधिकांश के लिए अच्छा रहेगा। 8-9 जुलाई अधिकांश के लिए सुखद है, खासकर वृष राशिवालों , मिथुन और कन्या लग्नवालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा , पर मीन राशिवालों, धनु, कुम्भ और मीन लग्नवालों के लिए सुखद नहीं रहेगा। 

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------


नवंबर 2022 के मुहूर्त (Shadi muhurt in November 2022 )

पंचांग के अनुसार नवम्बर में 26 नवंबर विवाह मुहूर्त की एकमात्र तिथि है।  ग्रहों की स्थिति और उनकी गत्यात्मक शक्ति को देखा जाये तो यह लग्न भी अच्छा है , जिनका कर्क राशि हो, उनके लिए खास सुखद , वृष और तुला लग्न हो, उनके लिए भी अच्छा है।  वृष राशि वालों के लिए यह लग्न कुछ कष्टकर हो सकता है। 

दिसंबर 2022  के मुहूर्त (Shadi muhurt in December 2022 )

दिसंबर के मुहूर्त की सभी तिथियाँ 2 , 8 -9 और 14 है। गत्यात्मक दृष्टि से मंगल की स्थिति इस महीने कुछ कमजोर है।  इसलिएवृष और तुला लग्न वालों को थोड़ी परेशानी बनी रहेगी, लेकिन बाकी ग्रह अच्छे हैं।  सिंह राशि वालों को और अप्रैल मई में जन्म लेने वालों को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश के लिए लग्न अच्छा रहेगा। 8-9 दिसंबर का लग्न गत्यात्मक दृष्टि से अच्छा नहीं , वृष लग्न हो या तुला लग्न , शादी इस तिथि को न करें।  तुला राशि वाले भी इस लग्न में विवाह न करें।  


अगले पोस्ट में 'विवाह आवश्यक में' में दी गयी तिथियों की गत्यात्मक दृष्टि से समीक्षा करूंगी। 

'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!


कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं: