quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गीता ज्ञान की बातें

जीवन क्या है भगवत गीता
गीता ज्ञान की बातें

जीवन क्या है भगवत गीता

भगवत गीता क्या है



हिन्दुओं की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक  ग्रन्थ 'भगवद्गीता' जीवन जीने की सही शिक्षा देती है , इसके कुछ महत्वपूर्ण सीख ये हैं ------
  •  जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छा ही होगा।
  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है, जैसा वह विश्वास करता है, वैसा वह बन जाता है।
  • नरक के तीन द्वार होते है, वासना, क्रोध और लालच।
  • कोई भी इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मो से महान बनता है।
  • प्रबुद्ध व्यक्ति के लिए, गंदगी का ढेर, पत्थर और सोना सभी समान हैं।
  • जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छा ही होगा।
  • जीवन न तो भविष्य में है, न अतीत में है, जीवन तो बस इस पल में है।
  • धरती पर जिस प्रकार मौसम में बदलाव आता है, उसी प्रकार जीवन में भी सुख-दुख आता जाता रहता है।
  • जब इंसान अपने काम में आनंद खोज लेते हैं तब वे पूर्णता प्राप्त करते है।
  • जिस तरह प्रकाश की ज्योति अँधेरे में चमकती है, ठीक उसी प्रकार सत्य भी चमकता है। इसलिए हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए।
  • कोई भी व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह व्यक्ति एक विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करें।
  • फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।
  • समय से पहले और भाग्य से अधिक कभी किसी को कुछ नही मिलता है।
  • जिस प्रकार अग्नि स्वर्ण को परखती है, उसी प्रकार संकट वीर पुरुषों को।
  • जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है, जितना कि मरने वाले के लिए जन्म लेना। इसलिए जो अपरिहार्य है, उस पर शोक नही करना चाहिए।
  • सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता न इस लोक में है और न ही परलोक में।
  • जो व्यवहार आपको दूसरों से पसंद ना हो, ऐसा व्यवहार आप दूसरों के साथ भी ना करें।
  • कर्म के बिना फल की अभिलाषा करना, व्यक्ति की सबसे बड़ी मूर्खता है।

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।


Bhagavad Gita quotes Hindi, bhagavad gita quotes in hindi, quotes from bhagavad gita in hindi, karma bhagavad gita quotes, krishna bhagavad gita quote, गीता ज्ञान की बातें

डायरी में लिखे गए कुछ कोट्स

 My diary quotes in Hindi

गत्यात्मक ज्योतिष के जनक मेरे पिताजी श्री विद्या सागर महथा जी की डायरी में लिखे गए कुछ कोट्स 

My diary quotes in Hindi


  1. सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के नक्षत्र मंडल और पाउडर के कण की तरह बिखरे टिमटिमाते अनंत सूर्य देखने में स्थिर और अचल प्रतीत होते हैं, उसकी स्थिरता और अचलता के बावजूद उसके हर सूर्य तथा उसके सदस्यों में स्पंदन, थिरकन और तांडव के बीच एक लय होता है. अणु की आतंरिक बनावट इलेक्ट्रोन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन से है, अणु अपनी जगह स्थिर है लेकिन उसके सूक्ष्म विभाग में निरंतर स्पंदन है.
  2. बालपन चन्द्रमा का, विद्यार्थी जीवन बुध का, युवावस्था मंगल का, प्रारंभिक प्रौढ़ावस्था शुक्र का, प्रौढ़ावस्था सूर्य के अधीन होगा, प्रत्येक का काल 12 -12 वर्षों का होगा. इसके बाद का आधा जीवन बृहस्पति, शनि, युरेनस, नेप्च्यून, प्लूटो का होगा. इस सिद्धांत का प्रतिपादन मैंने 36 वर्ष की उम्र में किया. इसके बाद मेरे मन-मस्तिष्क में यह बात कौंधने लगी- सबका बचपन, किशोरावस्था,युवावस्था ................वृद्धावस्था एक जैसा क्यों नहीं होता?
  3. गांव मे एक बुजुर्ग के मुख से सुना –आदमी की दस दशायें होती हैं ,किसी की दशा पर हंसिये नही ,न जाने ग्रह कब किस दशा से किसको गुज़रने के लिये मज़बूर कर दे .संयोग से सौरमण्डल मे सूर्य को लेकर दस ग्रह या आखाशीय पिण्ड हैं .मै राहू केतु को कोई ग्रह नही मानता .
  4. जो होना है वह होगा ,फिर ग्राफ देखने से क्या फायदा ? इस प्रकार की सोंच यथास्थितिवाद का परिचायक है .अगर आदिकाल का मानव ऐसा ही सोंचता तो वहां से टस से मस नही होता हर काल के मानव ने हर समय प्राकृतिक नियमों को समझने की कोशिश की और हर जानकारी का उसने फायदा उठाया ,अपने जीवन को बेहतर बनाता चला गया .अगर इस तरह की बात नही होती तो आज हम इस वैज्ञानिक युग मे नही होते ,आदिकाल के मानव की तरह ही असभ्य होते .
  5. रास्ते में कोई मिले , फ़ोन पर बात करना शुरू करे, सबसे पहले हाल चाल पूछता है ,मतलब हालात कैसे हैं ? किस स्थिति मे हो ? कैसी चाल है ? तरह –तरह के उत्तर हो सकते हैं .सबकुछ ठीक है , हाल का मतलब मतलब स्थिति और चाल का मतलब गति - दोनो ठीक हैं .बहुत ठीक नही है , किसी तरह से चल रहा है , मतलब सामान्य गति से चल रहा है . कुछ भी ठीक नही चल रहा है , दस वर्ष पहले जहां था , वहीं हूं , यथास्थिति बनी हुई है या सबकुछ उल्टा चल रहा है ,मतलब आगे बढने की बजाय हम पीछे जा रहे हैं .
  6. इस तरह हालचाल का सीधा उत्तर मिला - तेज गति , सामान्य गति , यथास्थिति या उल्टी गति . संयोग से देखिये , सूर्य चन्द्रमा को छोडकर जितने भी ग्रह हैं , सभी की गतियां भी मूलत: चार प्रकार की हैं , मतलब हुआ , जैसी ग्रह की स्थिति वैसी आपकी गति . इसलिए जन्मकुंडली मे ग्रहों की स्थिति और गति दोनों को देख जाना चाहिए! यहीं से गत्यात्मक दशा पद्धति की उत्पत्ति होती है .
  7. मेरे बचपन का प्रतिनिधि चन्द्रमा कमजोर था, तो मेरी मनोवैज्ञानिक शक्ति के विकास क्रम में तरह तरह की मानसिक-शारीरिक कठिनाइयां आईं. इसके बाद बुध के समरूपगामी होने से विद्यार्थी जीवन में तीक्ष्ण बुद्धिवाला गणित और विज्ञान के गाम्भीर्य को समझने वाला मैं बन गया किन्तु मंगल की वक्रता ने फिर मुझे मायूस किया.
  8. वक्र ग्रह जातक से आत्म निरीक्षण कराता है, संवेदनशील, मानवता का पक्षधर, प्रकृति प्रेमी, ऐकांतिक और एक भक्त की तरह बनाता है. जिन भावों का स्वामी होता है उसके अस्तितत्व को बनाये रखने का मोह उत्पन्न करता है. मंगल के काल में पिताजी और भाइयों से बढ़कर मेरे लिए कोई नहीं था. मुझे अपने अच्छे-बुरे की कोई चिंता नहीं थी.
  9. शुक्र का काल आते ही 1975 से 1981 के बीच हर प्रकार के उपलब्धियों से संयुक्त कर दिया. आवश्यक संसाधन स्वयं आकर उपस्थित हो गए. शुक्र ने मुझे पूर्ण आश्वस्त कर दिया कि मनुष्य के सोच-विचार, परिस्थितियां, निर्णय-शक्ति, कार्यक्रम और कार्य करने की क्षमता में भी निरंतर एक थिरकन या लयात्मक परिवर्तन होता है जो ग्रहों की गति के सापेक्ष अच्छा या बुरा होता है.
  10. मिथुन राशि पंचम भाव में समरूपगामी बुध की राशि में समरूपगामी सूर्य तथा शीघ्र गति का शुक्र स्थित है. शुक्र ने भाग्य, संयोग की ताकत से बुद्धि बल का सहारा लेते हुए ज्योतिष विद्या को ज्योतिष विज्ञान बना दिया, सूर्य ने मुझे बहुत अच्छी गृहस्थी दी जो हर तरह से मेरे चिंतन-मनन के अनुकूल था.
  11. मुझे संतुष्टि इस बात की है कि मैंने जीवन के अधिकांश क्षणों का सदुपयोग करके ज्योतिष जैसे गूढ़ विषय को वैज्ञानिक आधार देने में सफलता पाई है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में यह लोगों के बीच ग्राह्य होगा और इसे समुचित मान्यता मिलेगी।
  12. हम जिस सौर मंडल के अंतर्गत हैं उसके प्रत्येक सदस्य से हमारा गतिज सम्बन्ध बन जाता है और ये समस्त अवयव हमारे विकास क्रम में शैशव अवस्था से वृद्धावस्था तक अपनी गतियों के अनुसार विभिन्न परिस्थितियों का निर्माण करते चले जाते हैं. ग्रहों की मूल स्थिति जो हमारे जन्म काल में होती है, वही हमारी प्रकृति होती है और जीवन के शेष काल में उसकी विभिन्न गतियां जो हमारे सोच विचार को प्रभावित करती है वह हमारी प्रवृत्ति होती है.

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।


My diary quotes in Hindi, meri diary se quotes, my secret diary quotes, my research diary quotes,

गत्यात्मक चिंतन : जीवन के अच्छे विचार

गत्यात्मक चिंतन : जीवन के अच्छे विचार

पुराणमित्येव न साधु सर्वं न चापि काव्यं नवमित्यवद्यम्।
सन्तः परीक्ष्यान्यतरद्भजन्ते मूढः परप्रत्ययनेयबुद्धिः॥

जीवन के अच्छे विचार


अर्थ- हर चीज केवल इसलिए अच्छा नहीं हो सकता है, कि वह पुराना है. और न हर चीज इसलिए गलत है कि वह नया है , संत साधु के लोग परीक्षा करके देखते हैं कि दोनो में से कौन कौन सी बातें ग्राह्य है .---

हमारे 'गत्यात्मक चिंतन' नामक ब्लॉग से लिए गए जीवन के कुछ अच्छे विचार आपके लिए प्रस्तुत हैं :----
  • एक - एक परिवार की, एक - एक जाति की, एक - एक धर्म की, एक - एक मुहल्ले की , एक - एक शहर की, एक - एक क्षेत्र की, एक - एक देश की अलग अलग विशेषताएं होती है , जो वहां जन्म लेने वाले बच्चे में कुछ तो आनुवंशिक तौर पर आती है और कुछ उसके अपने संसाधनों और संस्कार देने वाले गुरुओं के अनुरूप बन जाती है । इस पहचान को दर्शाने में कोई बुराई नहीं ,  क्षेत्रीय पहचान और गुणों की विविधता को राष्ट्रीय मजबूती बननी चाहिए , न कि कमजोरी । मानवतावादी तो हमे होना ही चाहिए ,भारतवर्ष के लिए विभिन्नता में एकता का कॉन्सेप्ट पुराना है और यह स्थाई भाव होना चाहिए .
  • उम्‍मीद के समाप्‍त होने के समय कष्‍ट और आशंका के समाप्‍त होने के समय खुशी होती है .. बाकी समय तो बिल्‍कुल सामान्‍य होता है। 
  • जिस दिन हमारे देश के विद्वान हमारी भाषाओं में अपने ज्ञान को किताबों और भाषणों की शक्‍ल में अभिव्‍यक्ति देने लगेंगे .. हमारे बच्‍चों को अंग्रेजी माध्‍यम में पढने की जरूरत नहीं पडेगी
  • आनेवाले पुश्‍त के लिए आर्थिक आधार मजबूत करने से अधिक अच्‍छा उन्‍हें शारीरिक , बौद्धिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाना है
  • किसी भी देश में लोकतंत्र स्‍थापित करने से पहले देशवासियों की मानसिक , शैक्षणिक , नैतिक और चारित्रिक मजबूती आवश्‍यक है ... अन्‍यथा लोकतंत्र का कबाडा होने में देर नहीं लगती !!
  • परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती ...समस्या तभी बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता। 
  • हर दिमाग के बीज को एक विशाल वृक्ष बनाने में हर कोई मदद करे , ताकि हमारे चारो ओर विशाल ही विशाल वृक्ष नजर आए , सभी अपनी अपनी विशेषताओं की घनी पत्तियों से छांव , सुगंधित पुष्‍पों से वातावरण में सुगंध और मीठे फलों से लोगों को असीम तृप्ति प्रदान करे।
  • संक्षेप में यही कहा जा सकता है कि हमारी महत्‍वाकांक्षा ऐसी होनी चाहिए , जिससे प्रकृति की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए , इसके सारे जीव जंतुओं का कल्‍याण करते हुए मनुष्‍य के जीवन को अधिक से अधिक सुख सुविधा संपन्‍न बनाए !
  • महत्‍वाकांक्षा ऐसी कभी नहीं होनी चाहिए , जो प्रकृति को तहस नहस करते हुए , सारे जीव जंतुओं का विनाश करते हुए अपनी मानव जाति के हित तक की चिंता न करते हुए सिर्फ अपने जीवन को अधिक सुख सुविधा संपन्‍न बनाएं ।
  • विचारों से दोस्‍ती या दुश्‍मनी होनी चाहिए, व्‍यक्ति से नही! आजकल समान रूचि, समान पेशा, समान स्वभाव वाले ही आपस में विवाह करना चाहते हैँ, ताकि उनमे सामंजस्य बना रहे, पर पति और पत्नी के दो विचार उनके बच्चों को आनेवाली पीढ़ी को संतुलित बनाते हैं। 
  • भारतवर्ष में श्रम विभाजन को बहुत अधिक महत्व दिया गया है, इतना अधिक कि यहाँ हर प्रकार के कार्य को सिद्ध करने वाले अलग अलग देवी देवता तक हैं. ऐसे में अलग अलग कार्य के लिए बनाये गए यहाँ की जाति व्यवस्था पर ऊँगली उठाना कहाँ तक न्यायसंगत है ?
  • कोई जब किसी का बुरा करने की सोंचते हैं तो सामने वाले का जितना बुरा होता है उससे 100 गुणा उसका अपना बुरा होता है।
  • सामनेवाला तो और सतर्क होता जाता है और अपने विकास पर ध्‍यान संकेन्द्रित करता है ।
  • थोडा बुरा होने से उसकी तरक्‍की में कोई अंतर नहीं पडता , लेकिन दूसरे का बुरा सोचने वाले कंगाल हो जाते हैं ।
  • इसलिए तो किसी भी आध्‍यात्मिक गुरू ने हिंसा की बात स्‍वीकार ही नहीं की, जबतक बुरे और अन्‍याय करने वाले हमसे अधिक समर्थ न हो जाएं।
  • छोटा या बडा तकनीकी ज्ञान और उसका स्‍वतंत्र रूप से उपयोग ही हर तबके के मानव को उसका अधिकार दिला सकता है ! सबकुछ सहकर भी दूसरों की नौकरी चाकरी वही करता है, जो स्‍वयं कुछ करने के काबिल नहीं !
  • किसी के जीवनभर को ध्‍यान से देखा जाए , तो हमें पता चलेगा कि सुख और दुख जीवन के अभिन्‍न अंग हैं। पूरे जीवन में बहुत जगहों पर ऐसा समय आता है , जब हमारे सम्‍मुख आगे बढने का रास्‍ता ही समाप्‍त दिखता है। वैसी स्थिति में बडा तनाव होता है , पर जहां ऐसी स्थिति आती है , वहीं से हमारे सामने एक नहीं , कई नए रास्‍ते दिखते हैं ।
  • जिस दिन अपने अधिकारों का अनुचित पालन करने से बचेंगे लोग, जिस दिन अपने कर्तव्यों का समुचित पालन करेंगे लोग, उसी दिन से दुनिया शांतिपूर्ण ढंग से जीएगी ! क्योंकि किसी के द्वारा भी गलत परम्परा की शुरुआत बहुसंख्यक को उसी रास्ते पर ले जाती हैं !
  • हमारी संस्‍कृति तोडना नहीं जोडना सीखलाती है, किसी भी शुभ अवसर में छोटी छोटी बूंदियों को जोडकर लड्डू बनाया जाता है, बूंदियों के मध्‍य इसका स्‍वाद बढाने वाली चीजें स्‍वीकार्य हैं, स्‍वाद घटाने वाली चीजें नहीं डाली जाती !
  • सनातन धर्म लचीला होता है और हमें इसका लचीलापन बने रहने देना चाहिए ! भारत में जाति ओर धर्म से जुडी सभी समस्‍याएं सामयिक होती हैं ! समय उनका हल भी अपने आप ढूंढता है ! इसी प्रकार अन्‍य खामियां भी समय के साथ आयी हैं, समय के साथ जाएंगी भी, बस किसी की परवाह न करके सोंच को मजबूत रखने की आवश्‍यकता है। 
  • यत्र तत्र घट रही घटनाओं से जाहिर है कि हमारी नई पीढी गुमराह है ! ऐसे में शिक्षकों का दायित्‍व बहुत बढ जाता है ! पर आज के शिक्षकों में भी यह काबिलियत नहीं कि वो भटके हुए छात्रों को दिशा दें ! स्‍वतंत्रता के बाद समाज के सर्वाधिक प्रतिभाशाली लोग शिक्षण के क्षेत्र में काम करते थे ! पढना और पढाना उनकी पसंद हुआ करती थी ! पर धीरे धीरे ऐसा वातावरण बना कि शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर पढे लिखे लोगों के लिए अंतिम विकल्‍प बन गया ! व्‍यवस्‍था को इस ढंग से सुधारने की आवश्‍यकता है ताकि‍ आनेवाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रतिभा आएं, जो छात्रो के सिर्फ प्रोफेशनल ज्ञान देने में ही नहीं वरन् उनके नैतिक और चारित्रिक गुणों को भी बढाने में मदद करें !
  • किसी मनोकामना के पूरी होने के लिए प्रार्थना करते वक्‍त कभी भी उसके बदले में कुछ ले लेने की बात मुंह से न निकाले। यह समझते हुए कि अभी आयी समस्‍या के अतिरिक्‍त अन्‍य बातों का कोई महत्‍व नहीं , लोग अक्‍सर भावावेश में कह बैठते हैं ' मेरा यह काम कर दो , चाहे बदले में कुछ भी ले लो' ऐसे में कभी कभी उस सफलता की बडी कीमत चुकानी पडती है। 

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

jivan ke achchhe vichar, best quotes for life in hindi, hindi quotes life changing, hindi quotes on life reality

अमेज़ॉन के किंडल में गुरूवर विद्या सागर महथा जी की  फलित ज्योतिष : कितना सच कितना झूठ को पढ़ने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें !

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    Success quotes in hindi

     

    Success Quotes in Hindi


    Success Quotes in Hindi

    • धन के पीछे भागने की बजाए अपने जुनून के पीछे चलें।
    • मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दें
    • बुद्धिमान व्यक्ति कभी चिंता नहीं करते, वो हमेशा चिंतन करते हैं |
    • सफलता का मुख्य आधार सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास है
    • कोई भी लक्ष्य इंसान के संघर्ष से बड़ा नहीं हारा वही जो लड़ा नही
    • हम अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ते हैं किसी की दया से नहीं |
    • मंजिल चाहे कितनी भी ऊँची हो.रास्ते तो हमारे पैरो के निचे ही होते है.
    • अपनापन छलके जिसकी आँखों में ऐसा कोई एक ही मिलता है लाखो मे
    • ये जिंदगी है उलझेगे नहीं तो सुलझेगे कैसे, बिखरेगे नहीं तो निखरेगे कैसे|
    • मनुष्य और पतंग जब ज्यादा उड़ने लगे तो समझ ले कि अब ये कटने वाला है.
    • यही जगत की रित है यही जगत की नित., मन के हारे हार है मन के जीते जीत.
    • वे पागल लोग जो दुनिया बदलने की सोच पाते हैं, सचमुच वे ही दुनिया बदलते हैं
    • आदमी बड़ा हो या छोटा कोई फर्क नहीं पड़ता उसकी कहानी बड़ी होनी चाहिए  
    • जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं
    • यदि मंज़िल न मिले तो रास्ते बदलो क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियाँ बदलते हैं जड़े नहीं
    • कोशिश हमेशा आखरी सांस तक करनी चाहिए या तो लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव
    • अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे हमसे मिलाने में लग जाती है |
    • जीवन में कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, मंजिल हमेशा मेहनत करके हासिल की जाती है |
    • जीवन में कुछ फैसले बहुत सख्त होते है.यही फैसला जीवन में आप का रुख बदल देता है.
    • जीतने के लिये खुद मे हौसला होना चाहिये क्योकि हारने के लिये बस एक डर ही काफी है 
    • सफल आदमी वह होता है जो अपने ऊपर फेंके गए पत्थरों से मजबूत नींव खड़ी कर सकता है।
    • सफल होने के लिए ज़रूरी है कि आप में सफलता की आस असफलता के डर से कहीं अधिक हो.
    • जीतना और हारना आपके उपर निर्भर है मान लिये तो हार गये और ठान लिये तो समझो जीत गये
    • सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है
    • जिंदगी में इतनी तेजी से आगे बढ़ो कि लोगों के बुराई के धागे आपके पैरों में उलझने से पहले ही टूट जाएं |
    • अच्छाई करते रहिये एक बहते पानी की तरह क्योकि बुराई एक कचरे होते है जो अपने आप किनारे आ जाती है ।
    • दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है |
    • अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है |
    • आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है |

    जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

      success quotes in hindi, motivational quotes in hindi for success, quotes in hindi on success, successful quotes in hindi, quotation for success in hi

      10 key points to note

       

      10 key points to note

      (moving on with life quote)


      Gatyatmak Jyotish has introduced 10 key points to note & adjust with the power of time.

      positive period, negative period

      1. Very few people are such as most of the planets are strong or most parts of life are pleasant.

      2. Very few people are such as most of the planets are weak and almost a major span of life is painful considering every aspect.

      3. Your good and bad times keep going on as per the life graph based on your birth time planetary movements. So just don't worry about it and do your work properly.

      4. Search for the work of your own interest for your livelihood because you can make your own recognition to a great extent by the work of your hobby only.

      5. A person doing work doesn't get proper success during his/her bad times but the experience goes on increasing by which there becomes chances of his/her being successful.

      6. People who get success more than their expectations during their good times often become careless due to which the probability of their getting failures increases in the future.

      key points for success

      7. If good times come in the beginning then utilize your power properly, do work of welfare, forthcoming bad time doesn't create any big problem such away.

      8. If the good time comes first then never utilize your power in a wrong way because your further bad time may trouble you a lot.

      9. If bad times come first in the beginning then have patience and do your work properly. Time gets changed anytime and you get good results of your good actions done previously.

      10. If the bad time comes in life in the beginning then don't stop doing work by losing patience because if you don't work, you will not be able to get anything in your good times because of your inactive tendencies.

      moving on with life quote


      जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------


      Read articles about Gatyatmak Jyotish 
      Read articles about Gatyatmak Jyotish app
      Download Our App From Playstore

      कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

        विद्यार्थियों को उत्साहित करनेवाले क्वोट्स

         

        विद्यार्थियों को उत्साहित करनेवाले क्वोट्स

        Student motivational quotes in Hindi




        • दुनिया में सबसे अच्छा निवेश ज्ञानार्जन है। 
        • जैसा हम सोचते रहेंगे वैसा ही हम बन जाएंगे। 
        • कोई भी बड़ा काम करने के लिए खुद पर विश्वास रखो। 
        • दूसरों को जितना सिखाएंगे, उतना ही ज्ञानार्जन कर पाएंगे। 
        • यदि मेहनत जूनून बन जाये तो सफलता आदत बन जाएगी। 
        • जिंदगी काँटों का सफर है, लेकिन इंसान रास्ता बना लेता है।
        • हर काम आसान है , बस आपके अंदर से आवाज आनी चाहिए। 
        • आज गवाँई हुई नींद आपको कल अच्छे से सोने का मौका देगी। 
        • जब दूसरों को समझाना मुश्किल हो , खुद को समझा लेना चाहिए। 
        • जीवन भर वही भटकते हैं , जो विद्यार्थी जीवन का दुरूपयोग करते हैं। 
        • नाकामयाबी अभिशाप नहीं वरदान है, भविष्य के सफलता की चाबी है। 
        • आपकी सबसे बड़ी मिस्टेक ही आपको भविष्य में आगे ले जाने में मदद करेगी। 
        • मनोबल गिराने वाली बातों को सुनने से अच्छा है , बहरे होकर जीवन में आगे बढ़ें। 
        • इंतज़ार करनेवालों को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करनेवाले छोड़ देते हैं। 
        • यदि आप सही तो साबित करने की कोशिश न करो , सही बने रहो , गवाही वक्त देगा। 
        • मेहनत करनेवालों पर जो हँसते हैं, उन्हें ही बाद में उनके लिए तालियां बजानी पड़ती है। 
        •  संघर्ष के कोई भी महान नहीं होता, हथौड़े की चोट के बिना पत्थर भी भगवान् नहीं होता। 
        • जो सिरफिरे होते हैं, वही इतिहास लिखते हैं, समझदार लोग तो सिर्फ उसके बारे में पढ़ते हैं। 
        • जो आसानी से मिलता है, वो हमेशा नहीं रहता, जो हमेशा रहता है , वो आसानी से नहीं मिलता।
        • नीचे गिरे लोगों को उठाने कोई आये न आये , ऊपर चढ़ते लोगों को गिराने लोग अवश्य आते हैं। 
        • जीवन में दो लोग असफल होते हैं , पहले  जो सोचते हैं करते नहीं, दूसरे जो करते हैं सोचते नहीं। 
        • अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हो तो लक्ष्य मिलनी निश्चित है। 
        • प्रश्न पूछनेवाले छात्र को ५ मिनट के लिए बेवकूफ बनते हैं , प्रश्न नहीं पूछनेवाले जीवनभर के लिए बेवकूफ रहते हैं। 

        जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

        Student motivational quotes in Hindi, motivational quotes in Hindi for students, student motivation quotes in Hindi, Students quote in Hindi, motivational quotes in Hindi 140

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

          हिंदी में परिवार पर क्वोट्स

           

          Family Quotes in Hindi English



          • मेरे लिए मेरा परिवार सबसे पहले है। 
          • एक सुखी परिवार ही धरती का स्वर्ग है। 
          • परिवार साथ रहने से नहीं साथ जीने से बनता है। 
          • जिस परिवार में माँ बाप हँसते हैं , उस परिवार में भगवान् रहते हैं। 
          • यदि आपके पास परिवार है तो आपके पास परवाह करनेवाले लोग हैं। 
          • परिवार जीवन का वह सुरक्षा कवच है , जिसमे शांति का अनुभव होता है। 
          • हमारा परिवार हमारी ताकत भी होनी चाहिए और कमजोरी भी बननी चाहिए। 
          • यदि जिंदगी एक सफर है तो परिवार उस सफर का सबसे सुन्दर हमसफर है। 
          • रोटी कमा लेना बहुत बड़ी बात नहीं है , परिवार के साथ रोटी खाना बड़ी बात है। 
          • जो लोग धन और भाग्य बना सकते हैं ,  जरूरी नहीं कि वे परिवार बना सकते हैं।
          • हमारा परिवार हमारे लिए भगवन का उपहार है , जैसा भी हो स्वीकार करनी चाहिए। 
          •  परिवार बच्चों के लिए पहली सबसे बड़ी पाठशाला है , उन्हें परिवार से दूर नहीं रखे। 
          • रामायण की सीख है भाई की मदद न लेने से रावण जैसा वीर भी सबकुछ हार जाता है। 
          • परिवार आपको दोस्त मानते हों और दोस्त परिवार - इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। 
          • रिश्ते में दूरियां बढ़ते ही गलतफहमियाँ बढ़ती है और लोग वो सुनने लगते हैं , जो हमने कही भी नहीं होती। 
          • मिटटी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ इसे बनानेवाले को पता होती है , तोड़ने वालों को नहीं होती। 
          • घोडा प्रथम वही आता है जिसका सवार अच्छा हो , आगे वही परिवार बढ़ता है जिसका मुखिया समझदार हो। 
          •  यदि आपके पास हर स्थिति में खुश रहने वाला पति या पत्नी नहीं तो आपके पास खुशहाल परिवार नहीं हो सकता।
          • दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण परिवार और उसका प्यार होता है या कहें कि इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण होता ही नहीं। 
          • दुनिया बाजार है , घर के बाहर दिमाग लेकर निकलो , लेकिन घर के अंदर दिल लेकर आओ क्योंकि वह आपका परिवार है। 
          • परिवार में एकता हो तो बड़ी से बड़ी मुसीबत भी छोटी बात बन जाती है , परिवार में मनभेद हो तो छोटी छोटी बात भी बड़ी मुसीबत बन जाती है। 
          • पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं , माता से बड़ी सुरक्षा नहीं , भाई से बड़ा भागिदार नहीं , बहन से बड़ी शुभचिंतक नहीं , परिवार के बिना जीवन नहीं होता। 

          जीने के १० सूत्र ……

           

          True life quotes in Hindi

            'वक्‍त की ताकत' को देखते हुए गत्यात्मक ज्योतिष ने दिए हैं जीने के १० सूत्र ……

            चिन्तनशील विचारक पाठकों, आपके मन में ज्योतिष से सम्बंधित कोई भी प्रश्न उपस्थित हो , सकारात्मक तार्किक बहस के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप (jyotish whatsapp group link) में आपका स्वागत है , क्लिक करें !

            Good quotes about life in hindi by Gatyatmak Jyotish

          1. विरले लोग ही ऐसे होते हैं , जिनके अधिकांश ग्रह मजबूत और जीवन भर का समय या जीवन का हर पक्ष सुखात्मक  हो ! 
          2. विरले लोग ही ऐसे भी होते हैं , जिनके अधिकांश ग्रह कमजोर  और  जीवन भर का समय या  जीवन का हर पक्ष दुःखात्मक हो  !
          3. आपके जन्‍मकालीन ग्रहों की चाल के हिसाब से बने इस ग्राफ के अनुसार आपका अच्‍छा और बुरा वक्‍त चलता रहता है , उसपर ध्‍यान न दें और नियमित तौर पर अपने कर्म करते रहें। 
          4. जीवनयापन के लिए अपनी रूचि के कर्म ढूंढें , क्‍योंकि जितनी पहचान आपको आपके रूचि के काम में मिल सकती है उतनी कहीं नहीं। 
          5. कर्म करने वालों को बुरे वक्‍त में यथोचित सफलता नहीं मिलती,  पर उनके अनुभव में निरंतर वृद्धि होती है, जिससे भविष्‍य में उसके सफल होने की संभावना बनी रहती है। 
          1. जिन्‍हेंं अच्‍छे वक्‍त में उम्‍मीद से अधिक सफलता मिलने लगती है , वे थोडे लापरवाह हो जाते हैं, जिससे भविष्‍य में उनके असफल होने की संभावना बनती है। 
          2. यदि जीवन में अच्‍छा वक्‍त पहले आए तो अपने अधिकारों का सदुपयोग करें , जनहित के कार्य करें , आनेवाले बुरा वक्‍त भी कोई बडी समस्‍या नहीं लेकर आता।
          3. यदि जीवन में अच्‍छा वक्‍त पहले आए तो कभी भी अपने अधिकारों का दुरूपयोग न करें , बाद में आनेवाला बुरा वक्‍त आपको रूला सकता है। 
          4. यदि जीवन में बुरा वक्‍त पहले आए तो धैर्य बनाए रखें और काम करते रहें, वक्‍त कभी भी पलट जाता है और आपको अपने कर्मों का फल दे जाता है। 
          5. यदि जीवन में बुरा वक्‍त पहले आए तो धैर्य खोकर काम करना न बंद करें, क्‍योंकि आपने जब कुछ किया नहीं तो जब वक्‍त बदलेगा भी तो आपको कुछ नहीं दे पाएगा। 
            True life quotes in Hindi


             Real-life quotes in Hindi


            'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!



            कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

              True life quotes in Hindi, true facts about life quotes in hindi , truth of life quotes in hindi, real life quotes in hindi,

              हिंदी में जीवन पर क्वोट्स

               

              Quotes in life in Hindi

              15 वर्ष पूर्व की मेरी पुरानी डायरी में ये चंद पंक्तियां मिली , जो अपनी बिना किसी गल्‍ती के , दूसरों के षडयंत्र के कारण अपने जीवन में चार महीनें तक उपस्थित हुए बुरी परिस्थिति से घिरी शायद खुद को संतोष देते हुए लिखी थी , आप भी पढें ..........

              Quotation for life in Hindi

              Quotation for life in Hindi

              • किसी निर्दोष की एक बूंद आंसू का भी समय आने पर बडा फल चुकाना पडता है , यदि वह फूटफूटकर रो दे , तो आप अपनी पूरी जिंदगी ही तबाह समझो।
              • यदि लक्ष्‍य अच्‍छा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में प्रतिस्‍पर्धा होती हैं , पर लक्ष्‍य बुरा हो तो उसे प्राप्‍त करने हेतु खडे लोगों में कुछ दिनों तक अचानक बडी मित्रता देखने को मिलेगी। 
              • झूठ बोलना तो पाप है , पर किसी को सुख पहुंचाने के लिए बोले गए पाप में पुण्‍य भी शामिल होता है , किसी को कष्‍ट पहुंचाने के लिए बोला गया झूठ तो पाप को दुगुणा कर देता है , जिससे मुक्ति पाना शायद किसी के लिए संभव नहीं।
              • यदि आप दुश्‍मनी के चश्‍में को पहने हों, तो दुश्‍मन का दुश्‍मन आपको बहुत बडा मित्र दिखाई देता है , पर यदि आप इस चश्‍में को उतार दो तो ऐसा महसूस हो सकता है कि वह मित्र बनने के लायक भी नहीं ।

              Quotes on life in Hindi

              • यदि कोई व्‍यक्ति आपको दूसरों की कमजोरी सुना रहा हो , तो आप समझ जाएं कि वह आपकी कमजोरी भी दूसरों को सुनाएगा। इसके विपरीत यदि वह दूसरों की कमजोरी को आपके सामने ढंक रहा हो , तो समझ लें कि वह दूसरों के समक्ष आपकी कमियों को भी उजागर नहीं करेगा। 
              • आप बडे बुजुर्गों से ढंग से बात भी न कर सकें , तो आपके समान कुसंस्‍कारी कोई नहीं , आप अपने धन , पद या डिग्री की शान न बधारें , ये औरों के लिए किसी काम का नहीं होता।
              • अधिकांश समय यह अवश्‍य होता है कि जिसका साथ समाज दे रहा हो , वो सही है , पर कभी कभी ये भी होता है कि जिसका साथ समाज नहीं दे रहा हो , वो सही है , क्‍यूंकि अंधेरे को छंटने में थोडी देर हो जाती है।
              • क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के विकास में टीनएज कितना महत्वपूर्ण होता है, यह समय किसी के व्यक्तित्व को दिशा देने का होता है, इसी उम्र के किशोरों को सेना भी ट्रेनिंग के लिए चुनती है, आतंकवादी संगठन भी। घर पर भी किशोरों को जैसा माहौल मिलेगा, वह वैसा ही आज्ञाकारी या विद्रोही युवक बनेगा। 
              • प्रकृति के नियम बहुत सरल हैं, आप कर्तव्य का पालन करें, अधिकार स्वयंमेव मिलता है! जो पेड लगाएगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे फल मिलेंगे। जो गाय पालेगा, उसकी जरूरतें पूरी करेगा, उसे दूध मिलेगा। प्रकृति आपसे मेहनत चाहती है, कुछ को पिछले जन्मों की मेहनत का भी बहुत कुछ मिल जाता है। पर डराकर, छीनकर या चोरी करके कोई कितने दिन मजे कर सकता है, प्रकृति से दंड मिलना है !

              Quotes for life in Hindi

              'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें!

              कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

                एस्ट्रोलॉजी कोट्स

                 

                According to Gatyatmak Jyotish Astrology quotes in Hindi

                गत्यात्मक ज्योतिष के रिसर्च के बाद भी इसको पहचान दिलाने में दिक्कत को देखते हुए मन में उपस्थित भावों ने यत्र-तत्र डायरी में ऐसे अभिव्यक्ति की , ये एस्ट्रोलॉजी कोट्स हमारे द्वारा ही लिखे गए हैं। 

                • विडंबना ही है कि जो निरीक्षण, परीक्षण के बाद मिले तथ्‍य को जांचकर किसी बात को विज्ञान मानते है, वही बिना निरीक्षण, परीक्षण और तथ्‍य को जांचे बिना ज्‍योतिष को अंधविश्‍वास कहते हैं!
                • किसी ने कहा कि विज्ञान के जिस नियम को हम समझ नहीं पाते उसे चमत्‍कार कहते हैं, इसमें एक पंक्ति मैं जोडना चाहती हूं कि विज्ञान के जिस नियम को हम नहीं समझ पाते उसे अंधविश्‍वास भी कहते हैं।
                • ज्योतिष विज्ञान और अंधविश्‍वास के भंवर में फंसा है ! न तो अंधविश्‍वासी ज्‍योतिष के वैज्ञानिक स्‍वरूप को स्‍वीकार पाते हैं, न वैज्ञानिक विज्ञान में ज्‍योतिष को समाविष्‍ट देख सकते हैं !
                Astrology quotes in Hindi
                • जीवन के भी कुछ अजब गजब  रहस्‍य हैं .. कभी कम प्रयास से ही किसी संयोग के कारण हम सफल हो जाते हैं .. कभी अधिक प्रयास के बाद भी किसी दुर्योग के कारण असफल .....
                • दूसरों को सफल नहीं देखने पर हम उनकी मेहनत में ही कोई कमी समझ लेते हैं, पर अपनी बारी आने पर समझ जाते हैं कि कोई शक्ति है ऐसी जो मनुष्‍य को आगे बढने नहीं देती, बल्कि बहुत समय निरंतर पीछे की ओर धकेल देती है !
                • कुछ गणितज्ञ अपने गणित की गति से , कुछ जादूगर अपने जादू से , कुछ तांत्रिक अपने तंत्र मंत्र से, कुछ कर्मकांडी अचूक कर्मकांडों से लोगों को भ्रमित कर ज्योतिष के क्षेत्र में भी अपना सिक्का् चलाना चाहते हैं।

                    चिन्तनशील विचारक पाठकों, आपके मन में ज्योतिष से सम्बंधित कोई भी प्रश्न उपस्थित हो , सकारात्मक तार्किक बहस के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप (jyotish whatsapp group link) में आपका स्वागत है , क्लिक करें !

                • यदि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को चोरी छुपे ज्‍योतिष की शरण में जाने की  मानसिकता न होती तो आजतक ज्‍योतिष को विज्ञान का दर्जा मिल गया होता ! जल में H2O क्‍यों है इसका कारण बताना नामुमकिन है,पर इसे अलग अलग किया जा सकता है!
                • ‘गत्यात्मक ज्योतिष’ के सूत्र किसी के जन्म कालीन ग्रहों की शक्ति निकालकर उसके जीवन के उतार चढाव का ग्राफ खींच देते हैं, जिसके हिसाब से कभी परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में होती हैं तो कभी हम परिस्थितियों के नियंत्रण में।
                • अच्छे ग्रहों का प्रभाव भी सच्चे लोगों अधिक और बुरे लोगों पर कम पड़ता है.... जबकि बुरे ग्रहों का प्रभाव झूठे लोगों पर अधिक और सच्चे लोगों पर कम पड़ता है...
                • पिछले माह और पिछले जन्म में किए गए कर्मों का फल आप इस महीने के वेतन और भाग्य के रूप में प्राप्त कर रहे हैँ...... पर प्राप्त संसाधन की बदौलत आगे के महीने या अगले जन्म को सार्थक बनाना आपके कर्म निश्चित करते है!

                • जन्म के बाद समय समय पर जीवन के समक्ष आनेवाली अच्छी और बुरी परिस्थितियां हमारा सौभाग्य या दुर्भाग्य है. अच्छी परिस्थितियों का फ़ायदा उठा पाना और बुरी परिस्थितियों से लड़कर निकल जाना हमारा पुरुषार्थ है ..अच्छी परिस्थितियों में निकम्में बने रहना और बुरी परिस्थितियों में भाग्य को कोसना --- दोनों ही आलस है !
                • यह विडंबना ही है कि हर व्‍यक्ति अपनी सफलता के वर्षों को , सफलता के मुद्दों को खुद के कर्म का फल मानता है .... असफलता के वर्षों को , असफलता के मुद्दों को ईश्‍वर के द्वारा दिया जाने वाला दंड ..... यदि सफलता और असफलता दोनो को ईश्‍वर का ही वरदान या दंड मान ले या फिर दोनो को अपने ही कर्म का अच्‍छा और बुरा फल तो कभी न हारे ... उसके हारने की वजह खुद का अहंकार है 
                • केवल नदी में गिरने मात्र से किसी की जान नहीं जाती , बल्कि जान तभी जाती है जब तैरना नहीं आता ..उसी प्रकार परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती , समस्या तभी बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता .. गत्यात्मक ज्योतिष आपको आने वाली परिस्थितियों से लड़ने का तरीका सिखाता है ......
                • डॉक्‍टर के पास आप बीमार पडने पर ही नहीं जाते, गर्भ में बच्‍चे के आने के बाद ही उससे सलाह लेकर काम करना आरंभ कर देते हैं ! कानून की मदद आप झंझट में पडने के बाद नहीं लेते, वरन् होश संभालने के बाद ही कानून का पालन करते हैं ! गुरू के संपर्क में तब नहीं जाते जब आप गुमराह हो जाते हैं, वरन् जीवन की शिक्षा पाने के लिए पहले से गुरू की सलाह लेते हैं ! फिर एक ज्‍योतिषी के पास जाने के लिए आप बुरे समय का इंतजार क्‍यों करते हैं?

                अमेज़ॉन के किंडल में गुरूवर विद्या सागर महथा जी की  फलित ज्योतिष : कितना सच कितना झूठ को पढ़ने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें !

                कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।