ज्योतिष और सुखी वैवाहिक जीवन का राज

ज्योतिष और सुखी वैवाहिक जीवन का राज 

ज्योतिष में लग्न निर्धारण के बाद कुंडली के विभिन्न भावों का बहुत महत्व है। इस ब्लॉग के कुंडली भाव सेक्शन में आप सभी भावों के बारे में पढ़ रहे हैं।  मानव जीवन के सातवें पक्ष के रुप में घर गृहस्थी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जन्मकुंडली में मनुष्य का छठा भाव ही उसके पारिवारिक और दांपत्य जीवन की व्याख्या करता है। विवाह से पूर्व प्रेम संबंधों और विवाह के बाद वैवाहिक सुख या कष्ट को समझने में इस भाव की ही भूमिका है। 

यही कारण है कि योगकारक ग्रहों का विज्ञान नामक में सातवे भाव के स्वामी या उसमे मौजूद ग्रहों को +3  अंक दिए गए हैं। योगकारकता के हिसाब से तथा  गत्यात्मक और स्थैतिक शक्ति के हिसाब से यह भाव भी महत्वपूर्ण या ऋणात्मक होता है। गत्यात्मक और स्थैतिक शक्ति को समझने के लिए  गत्यात्मक ज्योतिष ने गणित ज्योतिष के अद्भुत गत्यात्मक सूत्र दिए हैं। उसी आधार पर गत्यात्मक ज्योतिष के अनुसार कुंडली देखने का तरीका भी बताया है। 

Sukhi vaivahik jivan ka raj

परंपरागत ज्योतिष में सातवें भाव को लेकर धनात्मक चिंतन का कारण भी स्पष्ट है। भारतीय जीवनशैली में घर-गृहस्थी का बहुत महत्व है, पारिवारिक सुख सफलता का राज हमारे इस भाव के भाग्य या दुर्भाग्य में छुपा हुआ है। चूँकि पति-पत्नी का साथ दिन रात का होता है, आपसी समझ अच्छी हो तो जीवन स्वर्ग सा और समझ बुरी हो तो जीवन नरक सा दीखता है। वर्तमान ही नहीं भविष्य को भी खुशहाल बनाने में आपसी प्रेम ही , विचारों का तालमेल ही सहयोगी होता है। 


बाकि भावों की तरह ही इन सबकी भी वस्तुनिष्ठ विशेषताओं की चर्चा कर पाना फलित ज्योतिष में संभव नहीं है। किसी व्यक्ति के जीवन में कैसे पति या पत्नी आएंगे ? वो गोरा होगा या काला ? गोरी होगी या काली ? लंबा होगा या नाटा ? लम्बी होगी या नाटी ? नौकरी पेशा होगा या व्यवसाय में संलग्न ? नौकरी पेशा होगी या व्यवसाय करती हुई ? पूर्व दिशा में होगा या पश्चिम ? इन बातों की जानकारी कतई नहीं दी जा सकती। 

Sukhi vaivahik jivan ka raj 

फिर प्रश्न उठता है कि आखिर जन्मकुंडली देखकर किसी के वैवाहिक जीवन के बारे में क्या बतया जा सकता है? तो इसका जवाब यही होगा कि सातवें भाव को लेकर ग्रहों के प्रभाव से जुडी बातें देश काल और परिस्थिति का मोहताज न हो, वे बातें बताई जा सकती हैं। ये बातें  हैं - पति या पत्नी से मिलने वाला सुख-दुःख, उनकी आदतों से होनेवाला सुख/होनेवाली तकलीफें, आपसी समझ या उसका अभाव -- ये सारी बातें ही हमारे दांपत्य जीवन को प्रभावित करती हैं, चाहे आप ग्रामीण क्षेत्र में हों , शहरी क्षेत्र में या विदेश में। 

'फलित ज्योतिष : सांकेतिक विज्ञान' नामक अपने आलेख में मैं लिख चुकी हूँ कि अलग अलग देश और प्रदेश के अनुसार भी ग्रहों के प्रभाव में परिवर्तन आता है। किसी विकसित देश में किसी महिला का प्रतिष्ठा का योग उसे प्रतिष्ठित नौकरी देगा , किन्तु भारत में वही योग उस महिला को अच्छा घर वर ही प्रदान कर सकता है। इसी प्रकार किसी महिला की जन्मकुंडली में दृष्ट हल्का कमजोर पति पक्ष भारत में सिर्फ परेशानी उपस्थित करेगा , जबकि अमेरिका जैसे देश में वह तलाक देने या दिलानेवाला होगा।

लोग पूछा करते हैं, कैसा रहेगा मिथुन राशि का वैवाहिक जीवन, कर्क राशि का वैवाहिक जीवन, वृश्चिक राशि का वैवाहिक जीवन, मीन राशि का वैवाहिक जीवन कैसा होता है, आदि आदि। ये सही प्रश्न नहीं है। वास्तव में ज्योतिष वैवाहिक जीवन के सुख या कष्ट के बारे में ही जानकारी देता है, लेकिन लग्न या राशि ही नहीं , सातवे भाव के स्वामी या उस भाव में स्थित ग्रहों को समझना आवश्यक है। 

जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित धारणा पर संगीता पुरी की ई-पुस्तकों को प्राप्त करने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें!

कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    2021 के शुभ शादी मुहूर्त

    Shadi Muhurat in 2021

    पिछले दिनों एक पोस्ट में मैंने आपलोगों को 2021  में होनेवाले सभी विवाह के मुहूर्त की जानकारी दी थी। कुछ पाठकों का प्रश्न था कि गत्यात्मक ज्योतिष के हिसाब से इनमे से किन दिनों का मुहूर्त काफी अच्छा और किन दिनों का मुहूर्त सामान्य है, मुहूर्त है तो गड़बड़ की संभावना कम ही मानी जाएगी। हमने ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति के हिसाब से सभी मुहूर्तों को कसा और आपलोगों के लिए यह लेख प्रस्तुत है। 

    Shadi Muhurat in 2021

    अप्रैल 2021 के मुहूर्त (shadi muhurt in 2021 April)

    2021 में सबसे पहल मुहूर्त  24 और 25 अप्रैल का है , इन दोनों तिथियों कोअधिकांश ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति अच्छी है , इसलिए सामान्य तौर पर यह तिथि अच्छी रहेगी , एक-दो ग्रहों के कारण 10 -20  प्रतिशत लोग या बातें ऋणात्मक ढंग से प्रभावित हो सकती हैं, सितम्बर-अक्टूबर में जन्म लेनेवाले इस तिथि को खास प्रभावित हो सकते हैं। इसकी तुलना में 26-27 अप्रैल का समय कुछ अच्छा रहेगा, सिर्फ मीन राशिवालों के लिए कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। 30 अप्रैल का मुहूर्त अधिकांश लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा , 5-10 % ही बुरे तौर पर प्रभावित होंगे। 

    मई 2021 के मुहूर्त (Shadi muhurt in 2021 May)

    30 अप्रैल की तरह ही 1,3, 7 और 8 मई का मुहूर्त अधिकांश लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा , 5-10 % ही बुरे तौर पर प्रभावित होंगे। १५, २१ और २२ की तिथियां भी गत्यात्मक दृष्टि से अच्छी रहेंगी , लेकिन २४ मई के दिन २०-३० प्रतिशत लोगों की मनःस्थिति के ऋणात्मक होने की संभावना है, खासकर धनु और मीन लग्नवाले तथा  तुला राशि वाले  इस समय शादी विवाह न ही करें तो अच्छा रहेगा। 

    जून-जुलाई 2021 के मुहूर्त (Shadi muhurt in 2021 June-July)

    जून की सभी तिथियां 4 , 5 , 19 और 30 गत्यात्मक दृष्टि से अच्छी हैं, तुला राशि वाले को छोड़कर अधिकाँश व्यक्ति इस शादी विवाह के दौरान सुखमय माहौल प्राप्त करेंगे। ०१-०२-१५ जुलाई की तिथियां भी अधिकांश लोगों के लिए सुखकारी होंगी, मिथुन, कर्क, सिंह  और कन्या लग्नवालों , खासकर इनमे कर्क और सिंह राशिवालों के लिए कुछ तकलीफदेह हो सकती हैं। 

    नवंबर 2021 के मुहूर्त (Shadi muhurt in 2021 November)

    नवंबर के शुरूआती मुहूर्त १९-२० नवंबर को भचक्र में शुक्र ग्रह की स्थिति गड़बड़ है।  इसलिए यह दिन लग्न के लिए हल्का कमजोर माना जा सकता है। मेष और वृश्चिक लग्नवालों के वैवाहिक मामलों के लिए खास ऋणात्मक रहेगा, खासकर यदि उनकी राशि तुला या वृष हो तो माहौल कष्टकर बनेगा। २१ नवंबर को बुध ग्रह की सकारात्मक स्थिति बनेगी , इस दिन का मुहूर्त धनु और मीन लग्नवालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। २८, २९ और ३० नवंबर को भी ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी है और ५-१० प्रतिशत लोगों को छोड़कर अधिकांश की मनःस्थिति सुखद रहेगी।  

    दिसंबर 2021 के मुहूर्त (Shadi muhurt in 2021 December)

    दिसंबर के मुहूर्त की सभी तिथियाँ ०१, ०६, ०७, ११, १२, १३ गत्यात्मक दृष्टि से  ग्रहों की शुभता लिए हुई हैं , बहुत कम लोगों पर ही ये ऋणात्मक प्रभाव डाल सकती हैं , मेष और वृश्चिक लग्न तथा मेष और मिथुन राशि में जन्म लेने वाले इस समय विवाह न करें तो अधिक अच्छा रहेगा, कुछ समस्याएं दिखाई देंगी। 

    जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------

     मै इस चैनल पर निःशुल्क ज्योतिष सिखला हूँ , चैनल को सब्सक्राइब करें ,  वीडियोज को देखक्रर ज्योतिष का ज्ञान प्राप्त करें , उन्हें लाइक और शेयर करें , ताकि चैनल की रफ़्तार तेज हो और आपको नयी नयी जानकारिया मिलती रहें। 

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

      2021 में प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी

      Love Horoscope in Hindi Today

      जब आप हमारे एप्प के वार्षिक पूर्वानुमान लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको DROPDOWN में सातवें नंबर पर प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी आदि से सम्बंधित भविष्यवाणियाँ दिखाई देंगी (Love Horoscope in Hindi Today। निःशुल्क सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप यहाँ आपके प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी आदि मामलों में  कई तरह की बातें पूरे दो साल तक के लिए कई समय-अंतराल देकर लिखी हुई होंगी।


      Love Horoscope in Hindi Today


      1. घर-गृहस्थी का माहौल मनोनुकूल होना चाहिए। घरेलू वातावरण सुखमय बना रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में भी सहजता बनी होनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना होना चाहिए। ससुराल पक्ष के लोगों से भी सहयोग मिलना चाहिए।
      2. पारिवारिक मामले गड़बड़ बने रह सकते हैं । दाम्पत्य जीवन कष्टप्रद हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी समस्या आ सकती है। ससुराल पक्ष का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई पड़ सकता है।
      ऊपर लिखे गए दोनों तरह  पूर्वानुमान सामान्य से कुछ अच्छी और सामान्य से कुछ बुरी स्थिति की जानकारी देता है , इसमें बहुत बड़ी बात नहीं होती, जबतक प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी का प्रतिनिधित्व करनेवाले आपके जन्मकालीन ग्रह कमजोर न हों और आपके ये मामले सेंसिटिव न चल रहे हों। लेकिन जब ऐसे पूर्वानुमान लिखे गए हों ---------


      1. कुछ शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित सफलता, ख़ुशी या आनंददायक वातावरण मिलना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए इन मामलों में पूरा ध्यान बना रहना चाहिए। इस दिशा में किया जानेवाला मेहनत भी फलदायी होना चाहिए। घर-गृहस्थी के महत्वपूर्ण काम होने चाहिए। प्रेम संबंधों में गंभीरता आनी चाहिए। स्तरीय परिवारों से वैवाहिक सम्बन्ध के मामले आगे बढ़ने चाहिए। ससुराल पक्ष की कुछ सकारात्मक जिम्मेदारियां भी सामने आनी चाहिए।
      2. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित असफलता , कष्ट या दवाबभरा वातावरण उपस्थित हो सकता है , जिसको सुधारने के लिए इन मामलों पर पूरा ध्यान बना रह सकता है। यह किनके लिए कितना प्रभावी होगा , इसे स्पष्टतः समझने और सटीक निर्णय लेने के लिए कभी-कभी हमारा कंसल्टेशन लेना जरूरी महसूस हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बड़ी समस्या उपस्थित हो सकती है। इनसे निबटने के लिए माथापच्ची जारी रह सकती है। प्रेम-संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। वैवाहिक मामलों में भी बात आगे बढ़ने में बाधा आ सकती है।

      ऐसे दोनों पूर्वानुमान बहुत ही अच्छी और बहुत ही बुरी स्थिति के संकेतक हैं। हम सामान्य बोलचाल में भी इसे किसी का फॉर्म में होना और किसी का फॉर्म में न होना कहते हैं। इसलिए ऐसी भविष्यवाणियों के पहले अतिरिक्त तैयारी की जरूरत है।


      कभी कभी सामान्य पूर्वानुमान में ऐसी बातें लिखी मिलेंगी -----


      1. कुछ क्रियाशील ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से संबंधित जिम्मेदारी बढ़नी चाहिए। इन मामलों में या तो स्वयं बदलाव होना चाहिए या परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बननी चाहिए कि इनमे मजबूती या बदलाव लाए जाएँ।
      देखने में यह पूर्वानुमान बिलकुल सामान्य लग रहा, पर यह समय-अंतराल भी बड़े परिवर्तन देता है। पर यह पॉजिटिव होगा या नेगेटिव, इसे बतलाना अभी के समय में एप्प के लिए मुश्किल होता है, इसलिए इसे यूँ ही छोड़ दिया गया है।

      कहीं-कहीं प्रेम-सम्बन्ध, दांपत्य-जीवन, घर-गृहस्थी के ऋणात्मक के साथ भी 1 वाक्य जोड़ा गया है , जो ऋणात्मकता के तीव्रता को बढ़ाता है ------


      1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों में मनोनुकूल माहौल के नहीं बनने से या असफलता प्राप्त होने से कुछ निराशा सी बन सकती हैं। इन मामलों के माहौल को बदलने की कोशिशें भी बेकार हो सकती हैं।
      लेकिन  इस तरह के  वाक्यों के रहने से बाधाएं बहुत मामूली रहेंगी -----


      1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों में सम्बन्ध की गड़बड़ी या इससे सम्बंधित किसी कार्य के आगे न बढ़ने जैसी थोड़ी बाधा आ सकती हैं। पर उसके बाद माहौल अनुकूल होना चाहिए।
      किसी समय में ऐसे वाक्य हों तो -----


      1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों की कुछ कमजोरी बनी रह सकती हैं । ऐसे समय में कोई बड़ा कदम उठाने से झंझट बढ़ सकते हैं।
      इन मामलों में जबतक जरूरी न हो, कोई काम न शुरू करें।

      किसी समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं  -----

      1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से ये सारे मामले कठिनाई या असफलता उपस्थित कर किसी मामले से सम्बंधित वातावरण को ऋणात्मक बना सकते हैं , जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव बुरा पड सकता है।

      इसके अतिरिक्त भविष्यवाणियों में किसी समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं  -----


      1. कुछ शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों के द्वारा सुख या सफलता मिलने से किसी मामले से सम्बंधित वातावरण सकारात्मक दिखाई देना चाहिए , जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव अच्छा पड़ना चाहिए।

      कल के रूटीन, जीवन-शैली  मामलों में ऐसी ही चर्चा  होगी।


      जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------


      गत्यात्मक ज्योतिष एप्प - यह एप्प राशिफल नहीं खास आपके लिए भविष्यफल बताता है - इनस्टॉल करें!

      कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

        स्वप्न में सर्प दिखने का फल

         

        Snake in dream Hindu Astrology in Hindi

        रोजमर्रा के कार्यों में हम दिनभर उलझे हुए किसी न तरह के घटनाओं, विचारों और चिंतन में खोये होते हैं और रात होते ही नींद के आगोश में चले जाते हैं। नींद में डूबने के बाद भी घटनाएँ , विचार और चिंतन हमारा पीछा नहीं छोड़ती और सपने के रूप में चलचित्र की तरह चलकर हमारे नींद को खलल पहुँचाती है। दिनभर की घटनाओ को सुलझाने में तो हम अपने हिसाब से क्रियाकलाप कर पाते हैं, पर सपने कभी हमारी  इच्छा के साथ और कभी हमारी इच्छा के विरुद्ध भी चलते रहते हैं। स्वप्न को लेकर मानववैज्ञानिकों बहुत अध्ययन किया है, पर वे भी किसी सत्य तक नहीं पहुँच सके। वैज्ञानिक मानने लगे कि सपने इंसान की दबी इच्छाओं और विचारों का प्रतीक होते हैं। 

        Snake in dream Hindu Astrology in Hindi

        Sapne me saap dekhna kya hota hai

        सपने देखने के बाद कभी हमारी ख़ुशी बढ़ती है और कभी हम दुखी हो जाते हैं। हमारे नियन्त्रण में जो बातें नहीं होती, उसे ही हम प्रकृति का रहस्य मान लेते हैं , इसी कारण नींद में आनेवाले सपनों को हम भविष्य में आनेवाले खुशियों या दुःख के लिए प्रकृति की ओर से दिया सन्देश मानते हैं। इस दृष्टि से  लोगों ने भविष्य को समझने के लिए भी सपनों का विश्लेषण करना शुरू किया। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सर्पों का दिखना निम्न प्रकार के प्रभाव डालता है------------

        जिनकी कुंडली में कालसर्प योग या पितृदोष होता है, उन्हें सपने में अक्सर सांप दिखाई देते हैं, खासकर  उन्हें पानी में तैरता हुआ साँप दिखाई देता है। आपको सपने में दिखाई दे कि सांप आपको दौड़ा रहा है तो समझ लीजिए कि असल जिंदगी में भी आप किसी बात से भयभीत हैं सपने में उड़ता हुआ सांप देखना भी अच्छा नहीं माना जाता , यह बीमारी और आर्थिक परेशानियां का संकेत देता है। सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देने पर भारी आर्थिक हानि होनी की संभावना रहती हैं। सांप आपका पीछा करते हुए दिखाई दे तो इसे बड़ी दुर्घटना घटना का संकेत माना जाता है। आपको सांप ने डस लिया है तो आप या आपका कोई किसी भयंकर बीमारी से घिर सकते हैं। 

        लेकिन फिर भी अधिकांश मामलों में सपने में साँप देखना शुभ का प्रतीक भी है, चलते-फिरते सांप को विचरण करते देखने का अर्थ भविष्य में धनलाभ होना माना जाता है। यदि आप सपने में काला नाग देखते है तो इसका मतलब सम्मान प्राप्त होगा और अगर आपने जोड़े में सर्प को देखा है तो आपको प्रेम की प्राप्ति होने वाली है। अगर आपने मरा हुआ सांप देख लिया तो इसका अर्थ यह है कि आपके सारे कष्ट अब खत्म होने वाले हैं। सपने (Dream) में अगर आप खुद को सांप के साथ खेलता हुए देखते हैं तो ये आपके आने वाले समय में शुभ समाचार का संकेत हो सकता हैं। 

        sapne me kala saap dekhna kaisa hota hai

        भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करने वालों की इच्छा होती है कि उन्हें एक बार भगवान शिव के दर्शन जरूर हो । माना जाता है कि भगवान शिव ने अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए माध्यम के रूम में सपनों को चुना है। भक्तजन को वे अपने प्रिय सांप और नंदी के जरिए सपनों में दर्शन देते हैं। इसलिए सर्प के दर्शन को लोग भगवान् शंकर से जोड़कर खुश हो जाते हैं। साँप पालनेवाले लोगों तथा उसके इर्द गिर्द जीवनयापन करने वाले लोगों में भी सर्प के सपनो से कोई भी उपस्थित नहीं होता, इसलिए यह सामान्य होता है। 

        इस तरह देखा जाये तो हम सपनो का अर्थ मनोविज्ञान से भी जोड़ सकते हैं। सर्प के जिस सपने से हमें ख़ुशी , उसका अर्थ सकारात्मक माना गया है, सर्प के जिस सपने से  हमें कष्ट होता है, उसका अर्थ ऋणात्मक माना गया है। मनोवैज्ञानिक भी यही कहते हैं कि सपने मन का आईना होते हैं, सपने देखने के बाद आपकी मनःस्थिति प्रभावित होती है, जो आपके क्रियाकलापों को प्रभावित करती है और उसी के हिसाब से आपका भविष्य तय होता है। 

        ब्रम्ह मूहूर्त यानि 4 या 5 बजे नींद हल्की होती है इसलिए सपने मस्तिष्क को अधिक प्रभावित करता है, रात के सपने मस्तिष्क को कम प्रभावित करते हैं। इसलिए माना जाता है कि भोर के सपनो का प्रभाव हमपर अधिक पड़ता है, रात के ऐसे सपनो का प्रभाव हमपर कम पड़ता है। कुल मिलाकर निष्कर्ष यही है कि सपनो से आप ऋणात्मक रूप में प्रभावित न हों, मस्तिष्क में आयी ऋणात्मकता से हमारे क्रियाकलाप ऋणात्मक होते हैँ, जिससे भविष्य कमजोर बनती है। सपनो को लेकर सकारात्मक बने रहें, यह भविष्य को मजबूत बनाएगी। 

        जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  ------


        अमेज़ॉन के किंडल में गुरूवर विद्या सागर महथा जी की  फलित ज्योतिष : कितना सच कितना झूठ को पढ़ने के लिए  इस लिंक पर क्लिक करें !

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

          2021 में धन-कोष , साख , परिवार ??

           

          jyotish shastra app download

          Read More about our app

          जब आप हमारे एप्प के वार्षिक पूर्वानुमान लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको DROPDOWN में दूसरे नंबर पर धन-कोष साख परिवार आदि से सम्बंधित भविष्यवाणियाँ दिखाई देंगी। निःशुल्क सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप यहाँ आपके धन-कोष साख परिवार आदि मामलों में  कई तरह की बातें पूरे दो साल तक के लिए कई समय-अंतराल देकर लिखी हुई होंगी।

          Health Horoscope for 2021 in hindi


          1. धन-लाभ की नियमितता होनी चाहिए। धन-कोष की स्थिति अच्छी बनी होनी चाहिए। पारिवारिक माहौल अच्छा होना चाहिए। इन मामलों को लेकर निश्चिंती जैसा वातावरण होना चाहिए।
          2. धन-कोष की स्थिति गड़बड़ रह सकती है। पारिवारिक स्तर कमजोर पड़ सकता है। चिंताजनक माहौल बन सकता है। कमजोरी दूर करने का प्रयास बेकार हो सकता है।
          ऊपर लिखे गए दोनों तरह  पूर्वानुमान सामान्य से कुछ अच्छी और सामान्य से कुछ बुरी स्थिति की जानकारी देता है इसमें बहुत बड़ी बात नहीं होतीजबतक धन-कोष साख परिवार का प्रतिनिधित्व करनेवाले आपके जन्मकालीन ग्रह कमजोर न हों और आपके ये मामले सेंसिटिव न चल रहे हों। लेकिन जब ऐसे पूर्वानुमान लिखे गए हों ---------

          1. कुछ शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित सफलताख़ुशी या आनंददायक वातावरण मिलना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए इन मामलों में पूरा ध्यान बना रहना चाहिए। इस दिशा में किया जानेवाला मेहनत भी फलदायी होना चाहिए। धन कमाने की ओर पूरा ध्यान बना होना चाहिए। धन से सम्बंधित जिम्मेदारियां बढ़नी चाहिए। जमा धन की वृद्धि होनी चाहिए। धन की मजबूती के लिए कार्यक्रम भी बनना चाहिए। संपन्न लोगों से गंभीर विचार विमर्श होना चाहिए।
          2. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से सम्बंधित असफलता कष्ट या दवाबभरा वातावरण उपस्थित हो सकता है जिसको सुधारने के लिए इन मामलों पर पूरा ध्यान बना रह सकता है। यह किनके लिए कितना प्रभावी होगा इसे स्पष्टतः समझने और सटीक निर्णय लेने के लिए कभी-कभी हमारा कंसल्टेशन लेना जरूरी महसूस हो सकता है। धन की कमजोर हुई स्थिति की ओर ध्यान जा सकता है। इनको संभालने या मजबूती देने के लिए कोशिश चल सकती है। पर पारिवारिक स्थिति को मजबूत न बना पाने की मजबूरी से समझौता करना पड़ सकता है।

          ऐसे दोनों पूर्वानुमान बहुत ही अच्छी और बहुत ही बुरी स्थिति के संकेतक हैं। हम सामान्य बोलचाल में भी इसे किसी का फॉर्म में होना और किसी का फॉर्म में न होना कहते हैं। इसलिए ऐसी भविष्यवाणियों के पहले अतिरिक्त तैयारी की जरूरत है।

          कभी कभी सामान्य पूर्वानुमान में ऐसी बातें लिखी मिलेंगी -----


          1. कुछ क्रियाशील ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों से संबंधित जिम्मेदारी बढ़नी चाहिए। इन मामलों में या तो स्वयं बदलाव होना चाहिए या परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बननी चाहिए कि इनमे मजबूती या बदलाव लाए जाएँ।
          देखने में यह पूर्वानुमान बिलकुल सामान्य लग रहापर यह समय-अंतराल भी बड़े परिवर्तन देता है। पर यह पॉजिटिव होगा या नेगेटिवइसे बतलाना अभी के समय में एप्प के लिए मुश्किल होता हैइसलिए इसे यूँ ही छोड़ दिया गया है।

          कहीं-कहीं धन-कोष साख परिवार के ऋणात्मक के साथ भी वाक्य जोड़ा गया है जो ऋणात्मकता के तीव्रता को बढ़ाता है ------


          1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों में मनोनुकूल माहौल के नहीं बनने से या असफलता प्राप्त होने से कुछ निराशा सी बन सकती हैं। इन मामलों के माहौल को बदलने की कोशिशें भी बेकार हो सकती हैं।
          लेकिन  इस तरह के  वाक्यों के रहने से बाधाएं बहुत मामूली रहेंगी -----


          1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों में सम्बन्ध की गड़बड़ी या इससे सम्बंधित किसी कार्य के आगे न बढ़ने जैसी थोड़ी बाधा आ सकती हैं। पर उसके बाद माहौल अनुकूल होना चाहिए।
          किसी समय में ऐसे वाक्य हों तो -----


          1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों की कुछ कमजोरी बनी रह सकती हैं । ऐसे समय में कोई बड़ा कदम उठाने से झंझट बढ़ सकते हैं।
          इन मामलों में जबतक जरूरी न होकोई काम न शुरू करें।

          किसी समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं  -----

          1. कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से ये सारे मामले कठिनाई या असफलता उपस्थित कर किसी मामले से सम्बंधित वातावरण को ऋणात्मक बना सकते हैं जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव बुरा पड सकता है।

          इसके अतिरिक्त भविष्यवाणियों में किसी समय में ऐसे वाक्य हो सकते हैं  -----


          1. कुछ शुभ-ग्रहों के प्रभाव से इन मामलों के द्वारा सुख या सफलता मिलने से किसी मामले से सम्बंधित वातावरण सकारात्मक दिखाई देना चाहिए जिसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव अच्छा पड़ना चाहिए।

          कल के भाई-बहनसहपाठी-सहकर्मी  मामलों में ऐसी ही चर्चा  होगी।

          जयोतिष में हुए नए रिसर्च, गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें  -----

          Jyotish app in hindi

           मै इस चैनल पर निःशुल्क ज्योतिष सिखला हूँ , चैनल को सब्सक्राइब करें ,  वीडियोज को देखक्रर ज्योतिष का ज्ञान प्राप्त करें , उन्हें लाइक और शेयर करें , ताकि चैनल की रफ़्तार तेज हो और आपको नयी नयी जानकारिया मिलती रहें। 

          गत्यात्मक ज्योतिष एप्प - यह एप्प राशिफल नहीं खास आपके लिए भविष्यफल बताता है - इनस्टॉल करें!

          कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।