कर्क लग्‍न की कुंडली की विशेषताएँ

 

Karka Lagna predictions in Hindi

आसमान के 90 डिग्री से 120 डिग्री तक के भाग का नामकरण कर्क राशि के रूप में किया गया है। जिस बच्‍चे के जन्‍म के समय यह भाग आसमान के पूर्वी क्षितिज में उदित होता दिखाई देता है , उस बच्‍चे का लग्‍न कर्क माना जाता है। कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार मन का स्‍वामी चंद्र प्रथम भाव का स्‍वामी होता है और यह जातक के शरीर , स्‍वास्‍थ्‍य , व्‍यक्तित्‍व , आत्‍विश्‍वास आदि का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए कर्क लग्‍न के जातकों के मन को पूर्ण तौर पर संतुष्‍ट करने वाले ये सारे संदर्भ ही होते है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में चंद्र के मजबूत रहने पर स्‍वास्‍थ्‍य की मजबूत स्थिति से कर्क लग्‍न के जातक का मन खुश और जन्‍मकुंडली या गोचर में चंद्र के कमजोर रहने पर स्‍वास्‍थ्‍य की कमजोर स्थिति से इनका मन आहत होता है। 'गत्यात्मक ज्योतिष' चन्द्रमा की शक्ति का निर्णय इसके आकार के आधार पर करता है। अमावस के चन्द्रमा को शुन्य, दोनों अष्टमी के चन्द्रमा को 50 और पूर्णिमा के चन्द्रमा को 100 प्रतिशत गत्यात्मक शक्ति दी जाती है। 


Karka Lagna predictions in Hindi

Kark lagna ka bhavishya

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार समस्‍त जगत में चमक बिखेरने वाला सूर्य द्वितीय भाव का स्‍वामी होता है और यह जातक के धन , कोष , परिवार का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए अपने नाम यश को फैलाने के लिए कर्क लग्‍न के जातक धन की स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर देते हैं। नाम यश फैलाने के लिए इन्‍हें धनार्जन के सिवा कोई उपाय नहीं दिखता। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में सूर्य के मजबूत रहने पर धन कोष की मजबूती से इनकी कीर्ति फैलती और जन्‍मकुंडली या गोचर में सूर्य के कमजोर रहने पर धन की कमी से इनकी कीर्ति घटती है।  'त्यात्मक ज्योतिष' में सूर्य को हर वक्त 50 प्रतिशत गत्यात्मक शक्ति दी जाती है, पर यह जिस ग्रह की राशि में होता है, उससे इन्हे गत्यात्मक शक्ति प्रभावित होकर थोड़ी धनात्मक या ऋणात्मक हो जाती  है। 

Karka lagna in hindi

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार मंगल पंचम और दशम भाव का स्‍वामी होता है और यह जातक के बुद्धि , ज्ञान , संतान , पिता , पद प्रतिष्‍ठा तथा सामाजिक राजनीतिक स्थिति का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए इस लग्‍न के जातकों के प्रतिष्‍ठा का अपने या संतान पक्ष के बुद्धि ज्ञान से  सहसंबंध होता है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में मंगल के मजबूत रहने पर  बुद्धि ज्ञान की स्थिति मजूबत होकर अपनी प्रतिष्‍ठा के साथ साथ संतान पक्ष से भी प्रतिष्‍ठा में बढोत्‍तरी की संभावना बनाती है । विपरीत स्थिति में यानि जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में मंगल के कमजोर रहने पर न तो समाज में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी मिलती है और न ही संतान से सुख प्राप्‍त हो पाता है।   'गत्यात्मक ज्योतिष' मंगल की शक्ति का निर्णय इसके सूर्य के निकट होने या दूर होने से करता है, जन्मकुंडली में मंगल सूर्य के निकट हो तो मंगल को अधिकतम गत्यात्मक शक्ति मिलती है, सूर्य से जितना दूर होता है, शक्ति घटती जाती है, सूर्य और मंगल आमने सामने हो तो मंगल काफी कमजोर होता है। 

'गत्यात्मक गोचर प्रणाली' पर आधारित प्रतिदिन, प्रतिमाह और प्रतिवर्ष जीवन के हर मामले के भविष्यफल को समझने के लिए इस एप्प को इनस्टॉल करें !

Kark lagna me shukra ka fal

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव का स्‍वामी है और यह जातक के मातृ पक्ष , हर प्रकार की छोटी बडी संपत्ति और लाभ के वातावरण का  प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए कर्क लग्‍नवालों के लाभ के वातावरण में स्‍थायित्‍व की बडी भूमिका होती है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में शुक्र के मजबूत रहने पर हर प्रकार की छोटी बडी संपत्ति की स्थिति मजबूत होकर लाभ का वातावरण तैयार कर देती हैं , पर जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में शुक्र के कमजोर रहने पर उनका स्‍थायित्‍व कमजोर होता है और लाभ प्राप्ति में कठिनाई आती हैं।  'गत्यात्मक ज्योतिष' शुक्र की शक्ति का निर्णय उसकी गति से करता है, शुक्र की गति प्रतिदिन 1 डिग्री से अधिक हो तो शुक्र को अधिक गत्यात्मक शक्ति मिलती है, प्रतिदिन 1 डिग्री हो तो 50 प्रतिशत , यदि गति 1 डिग्री से कम होने लगती है तो गत्यात्मक शक्ति भी कम होने लगती  है, जैसे ही शुक्र वक्री होता है तेजी से घटती हुई गत्यात्मक शक्ति शुन्य हो जाती है। 

Karka Lagna me budh ka  fal

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार बुध तृतीय और द्वादश भाव का स्‍वामी है और यह जातक के भाई बहन , बंधु बांधव और खर्च से संबंधित मामलों का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए इस लग्‍न के जातकों के खर्च में भाई बहन से संबंध बना होता है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में बुध के मजबूत रहने पर भाई बंहन बंधु बांधव के मजबूत होने पर खर्च की व्‍यवस्‍था होती रहती है , या खर्च शक्ति के बने होने पर भाई बहन बंधु बांधव से संबंध बना होता है। पर विपरीत स्थिति में यानि जन्‍मकुंडली या गोचर में बुध के कमजोर रहने पर खर्च शक्ति की कमी ऐसे संबंधों को कमजोर बनाती है या ऐसे संबंधों के कमजोर होने से खर्च शक्ति में कमी आती है।  'गत्यात्मक ज्योतिष' बुध की शक्ति का निर्णय उसकी गति से करता है, बुध की गति प्रतिदिन 1 डिग्री से अधिक हो तो बुध को अधिक गत्यात्मक शक्ति मिलती है, प्रतिदिन 1 डिग्री हो तो 50 प्रतिशत , यदि गति 1 डिग्री से कम होने लगती है तो गत्यात्मक शक्ति भी कम होने लगती  है, जैसे ही बुध वक्री होता है तेजी से घटती हुई इसकी गत्यात्मक शक्ति शून्य हो जाती है। 

Kark lagna me guru ka fal

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार बृहस्‍पति षष्‍ठ और नवम भाव का स्‍वामी होता है और यह जातक के रोग , ऋण , शत्रु जैसे झंझटों और भाग्‍य का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए कर्क लग्‍न के जातकों के झंझटों के निबटारे में भाग्‍य की बडी भूमिका होती है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में बृहस्‍पति के मजबूत रहने पर किसी प्रकार के संयोग से इनके  झंझट दूर हो जाते हैं , जबकि जन्‍मकुंडली या गोचर में बृहस्‍पति के कमजोर रहने पर किसी दुर्योग के उपस्थित होने से इनके झंझट और उलझते हैं।  'गत्यात्मक ज्योतिष' गुरु की शक्ति का निर्णय इसके सूर्य के निकट होने या दूर होने से करता है, जन्मकुंडली में गुरु सूर्य के निकट हो तो गुरु को अधिकतम गत्यात्मक शक्ति मिलती है, सूर्य से जितना दूर होता है, शक्ति घटती जाती है, सूर्य और गुरु आमने सामने हो तो गुरु काफी कमजोर होता है। 

Karka lagna shani

कर्क लग्‍न की कुंडली के अनुसार शनि सप्‍तम और अष्‍टम भाव का स्‍वामी होता है यानि यह जातक के घर गृहस्‍थी और जीवनशैली का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसलिए इस लग्‍नवाले जातकों के जीवनशैली का घर गृहस्‍थी के वातावरण से संबंध बना होता है। जन्‍मकुंडली , दशाकाल या या गोचर में शनि के मजबूत रहने पर इस लग्‍नवाले लोगों के घर गृहस्‍थी का वातावरण मनोनुकूल होता है , जिससे ये अपने जीवन से संतुष्‍ट होते हैं। इसके विपरीत स्थिति में यानि जन्‍मकुंडली , दशाकाल या गोचर में शनि के कमजोर रहने पर घर गृहस्‍थी के वातावरण में समस्‍याएं ही समस्‍याएं होती हैं , जिससे इनका जीवन प्रभावित होता है।   'गत्यात्मक ज्योतिष' शनि की शक्ति का निर्णय इसके सूर्य के निकट होने या दूर होने से करता है, जन्मकुंडली में शनि सूर्य के निकट हो तो  शनि को अधिकतम गत्यात्मक शक्ति मिलती है, सूर्य से जितना दूर होता है, शक्ति घटती जाती है, सूर्य और  शनि आमने सामने हो तो शनि काफी कमजोर होता है। 

ज्योतिष में सभी लग्न की कुंडलियों के बारे में पढ़ने के लिए  यहाँ क्लिक कर सकते हैं। लेकिन ग्रह कमजोर है या मजबूत, इसका पता आंशिक तौर पर हमारे योगकारक ग्रहों का प्रभाव  लेख से मालूम हो सकता है, पर ग्रहों की गत्यात्मक और स्थैतिक शक्ति की जानकारी के लिए हमारे केंद्र से जन्मकुंडली बनवाना आवश्यक है!

यदि आप जानना चाहते हों कि आपके सभी ग्रह कितने-कितने गत्यात्मक शक्ति संपन्न हैं, तो अपनी जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान हमें 8292466723 पर व्हाट्सप्प करें, इसके लिए 250/- सेवा-शुल्क  निर्धारित किया गया है।  



कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

    हर प्रदेश को विकसित बनाये

     What is a metro city


    Metro city population in India 

    भारतवर्ष में 21 वीं सदी के आरंभिक वर्षों के विकास को मेट्रो सिटीज के विकास के लिए जाना जायेगा, जो बढ़ती जनसँख्या का केंद्र बने। इन महानगरों में जहाँ बड़े-बड़े व्यवसायियों, भूमि-मालिकों और मकान-मालिकों के लिए अपार समभावनाएँ बन गयी, जीवन के चकाचौंध के हर अवसर उनके लिए उपलब्ध हुए। महानगरों को विकास की गति में मजदूर, कामगार, गरीब शामिल तो हुए, पर उनका जीवन गावों से भी बदतर बना रहा। मेट्रो सिटीज में जितने बड़े-बड़े घर ये बनाते हैं, उतने ही छोटी झोपड़ियों में उनका भविष्य, उनकी सुरक्षा अधर में लटकी होती है । इन महानगरों में अमीर और अमीर होता जाता है, पर गरीब भाग्य भरोसे जीते रहते हैं । इस लॉक डाउन ने महानगरों की असलियत खोलकर रख दी, अभी निम्नस्तरीय लोगों का महानगर छोड़ना पड़ा है, नौकरियाँ कटते ही मध्यम-वर्गीय भी महानगर छोड़कर अपने गाँवों, शहरों की ओर लौटेंगे। 

    Labour in indian metro cities

    मजदूर कृषि सहित सभी उद्योगों, सभी निर्माण-कार्यों, किसी शहर को मेट्रो सिटी बनाने में एक मजबूत स्तम्भ हैं। उनके जाने के बाद उनका महत्व सबको समझ में आ रहा है। कई साल पहले भी हरियाणा से भागे मजदूरों को लुभावने लालच देकर बुलवाया गया था, आज महाराष्ट्र भी यही कर रहा है. शिक्षा में कमी का नाजायज फायदा लोग उठाते हैं, मजदूर देश और समाज के बहुत बड़े स्तम्भ हैं, इनकी उपेक्षा ठीक नहीं, मजदूरों के जन्म भूमि की राज्य सरकार ध्यान दे, मजदूरों और फैक्ट्री मालिकों के बीच का बड़ा पैसा एजेंटों की जेब में जाता है, एजेंटों को सक्रिय न होने दें, खुद संज्ञान लेकर एक एक मजदूरों की सुरक्षा निश्चित करें, तभी बाहर भेजें ! 

    Civilization vi rise and fall

    इतिहास गवाह है कि भूकंप, तूफ़ान या बीमारी ने कितनी सभ्यताए नष्ट कर दी है. हाल फिलहाल भी हमने भूकंप और तूफ़ान से विश्व के कई शहरों को नष्ट होते पाया है, फिर पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चंद शहरों में क्यों समेटकर रखा गया है? देश के मुख्य उद्योग धंधों से लेकर आईटी तक के मुख्य केंद्र चंद शहरों में सिमटे हुए हैं, भूकंप के लिए संवेदनशील स्थान दिल्ली को देश की राजधानी बनाकर देश के संसाधनों का बड़ा भाग वहाँ झोंका जा रहा है, जबकि प्राकृतिक दृष्टि से सुरक्षित राज्यों, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में अधिक निवेश किया जाना चाहिए. इतिहास से यदि से कुछ सबक नहीं ले सके तो फिर इतिहास की पढ़ाई हमलोग क्यों करते हैं? 

    Metro city security services

    केंद्र सरकार से निवेदन है कि हर प्रदेश को विकसित बनाये, ताकि आपातकालीन स्थिति में नुक्सान कम से कम हो, देश का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं होगा, जहाँ चिंतक, विचारक, समाजसेवी, दूसरों के हित की चिंता करनेवाले नहीं मौजूद हों, पर जनता उन्हें बेवकूफ समझती है, येन केन प्रकारेण पैसे बना लेने वाले लोग सामाजिक प्रभाव प्राप्त कर लेते है, जनता यहीं मार खाती है, मेरे पोस्ट मेरे मौलिक चिंतन से निकलते हैं, ताज्जुब होता है कि सरकार के पास इतने बड़े बड़े विद्वान् होते हैं, वे छोटी बात क्यों नहीं सोच पाते, मेरा लिखना तो व्यर्थ है, यह जानते हुए भी मैं लिखती रहती हूँ, टिप्पणियों का भरपूर स्वागत है, पर मैं पूर्वाग्रह से ग्रस्त लोगों को पसंद नहीं करती।

    'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित सूत्रों पर सटीक भविष्यवाणी, उचित परामर्श और समुचित उपचार के लिए संपर्क करें - gatyatmakjyotishapp@gmail.com

    कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

      Gatyatmak Jyotish Rashifal all

      Click here to install Gatyatmak Jyotish Rashifal all

      More than four decades of continuous astrological research and dedication have helped Gatyatmak Jyotish develop a loyal following, we have been working to develop an astrological mobile application that could help us connect better in the smartphone era. It is not only a Rashifal 2020 app. With the launch of this Jyotish App, which needs only your basic birth details to operate, we will be able to provide users with a range of astrological services ranging from a Daily forecast, Yearly forecast to a life charter in Hindi and in English also.

      Everyone has a keen interest in Jyotish vidya. But Gatyatmak Jyotish believes that your zodiac horoscope is able to tell about your entire personality and life-journey. Astrology sign is important in every person's horoscope, but the lord of astrological signs and the Dynamic and static strength of the planets in every house is responsible for all the situations that present before you. Aries horoscope, Taurus horoscope, Gemini horoscope, Cancer horoscope, Leo horoscope, Virgo horoscope, Libra horoscope, Scorpio horoscope, Sagittarius horoscope, Capricorn horoscope, Aquarius horoscope, Pisces horoscope --- all persons with the same ascendant live life in different circumstances.

      Similarly, in the same astrological sign of moon or sun, Horoscope Aries, Horoscope Taurus, Horoscope Gemini, Horoscope Cancer, Horoscope Leo, Horoscope Virgo, Horoscope Libra, Horoscope Scorpio, Horoscope Sagittarius, Horoscope Capricorn, Horoscope Aquarius, Horoscope Pisces ---- everyone with same moon's sign or sun's sign, gets different atmosphere. Therefore, it is believed that the rules of Jyotish Shastra are not so simple. By combining all the principles of Gatyatmak Jyotish, our newly launched this astrology app has the ability to say accurate forecasts for you.

      Click here to install Gatyatmak Jyotish Rashifal all

      If you want full-year predictions, ie you want to see 2020 Horoscope, Horoscope 2020 Aries, Horoscope 2020 Taurus, Horoscope 2020 Gemini, Horoscope 2020 Cancer, Horoscope 2020 Leo, Horoscope 2020 Virgo, Horoscope 2020 Libra, Horoscope 2020 Scorpio, Horoscope 2020 Sagittarius, Horoscope 2020 Capricorn, Horoscope 2020 Aquarius, Horoscope 2020 Pisces --- accurate 2020 predictions of every matter of your life is available for everyone here.

      With this Jyotish vidya app, you can know about your Kundali Bhagya. This is a great app for Jyotish online, which generates predictions for you by establishing compatibility between all the planets located in zodiac signs of your birth and all the planets in astrology signs currently running in the sky. Our app will create your online kundali and you can take advantage of free astrology to take the best horoscope predictions. If you are interested in Jyotish, but you do not have an accurate horoscope, then do not be disappointed. One can take free astrology predictions using astrology by date of birth. Similarly, Now no need to see Horoscope today, Horoscope today Aries, Horoscope today Taurus, Horoscope today Gemini, Horoscope today Cancer, Horoscope today Leo, Horoscope today Virgo, Horoscope today libra, Horoscope today Scorpio, Horoscope today Sagittarius, Horoscope today Capricorn, Horoscope today Aquarius, Horoscope today Pisces ---- all are available here. If the day planetary positions will not suit you, that is, they will have a bad effect, then along with its astrological effect, you will also get an astrological solution. 

      Till now, If you want to match the horoscope of boy and girl, then find Jyotish vidya software, do online Kundli matching, which does not provide any benefit. For Kundli matching, we do not just see the position of Mars or the constellation of the moon, we see the natal chart of boy and girl, planets in all zodiac signs, analyze birth chart by understanding the position of planets. If one suffers marital issues in one's Kundali, then the marital affairs of the other should be strong. Dynamic astrology is accurate for astrological consultation, it does not talk of miracles. Its astrological remedies are also quite affordable.

      In the coming times, even more, minute predictions than horoscopes will come in our app. Other paid astrological services is also be available in the app, from which you can make Gatyatmak Kundli, get Kundli checked, and get accurate future prediction through you, so you must install our app. Although our consultation fee for horoscope reading, Kundli matching, horoscope making is very low, we also offer free Kundli reading from time to time, so always stay with the app. Read also  -  Horoscope Tomorrow 

      https://apppage.net/preview/com.gatyatmakjyotish

      Read articles about Gatyatmak Jyotish 
      Read articles about Gatyatmak Jyotish app
      Download Our App From Playstore

      'गत्यात्मक ज्योतिष' आधारित सूत्रों पर जीवन के लगभग सभी सन्दर्भों की प्रतिदिन, प्रतिवर्ष के सटीक भविष्यफल के लिए प्लेस्टोर से हमारे एप्प को इनस्टॉल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें !

      कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

        Jyotish app from Jyotish app store

        Click here to install the Gatyatmak Jyotish app from Jyotish app store 

        एक अनार, सौ बीमार। खासकर कुछ अच्छे ज्योतिषियों की आज समाज में यही स्थिति है।  पैसे कमानेवाले ज्योतिषियों के लिए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं। पर सही-गलत ज्योतिषियों का फैसला करने में जनता को  जो मुश्किल आती है, इसका हमें पूरा अनुभव है । इसलिए ज्योतिष को विज्ञान का दर्जा नहीं मिल पा रहा है और लोग ज्योतिषियों की बातों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

        गत्यात्मक ज्योतिष के बारे में

        कई वर्षों से ज्योतिषियों पर निर्भरता समाप्त करने के विषय में हमारा विचार चल रहा था। इस कारण ही हमने इस गत्यात्मक ज्योतिष एप्प को लांच किया है। इस एप्प को हमें आगे ऐसे बढ़ाना है, ताकि लोगों को ग्रहों की चाल का उनके विभिन्न मामलों पर पड़नेवाले प्रभाव को लोग एक ही क्लिक में ही समझ सके। ग्रहों के हिसाब से काम कर सकें।

        Jyotish app store

         Best Jyotish app for android

        'गत्यात्मक ज्योतिष' को जानने समझने वाले हज़ारों लोगों को तो इस एप्प को लेकर कोई दुविधा नहीं। वे प्रतिदिन सुबह हमारा एप्प खोलकर आज के ग्रहों का उनपर कैसा प्रभाव पड़नेवाला है, इसे समझकर तदनुरूप कार्य करते हैं। वर्षफल में भी विभिन्न मामलों के धनात्मक ऋणात्मक समयांतराल को समझ रहे हैं।  'गत्यात्मक ज्योतिष' से अपरिचित हमारे संपर्क के लोगों को भी हमपर पूरा भरोसा है।  भरोसे पर ही उन्होंने एप्प को डाउनलोड तो कर रखा है, अप्प के रिजल्ट को समझने की कोशिश करते हैं।  यदि उनके गृह अच्छे या बुरे चल रहे हैं तो परिणाम उन्हें संतुष्ट करता है। पर यदि उनका समय सामान्य चल रहा हो तो एप्प का सामान्य-सामान्य  रिजल्ट उन्हें  बोरिंग लगता है। हमने भरोसा दिलाया है कि आप एप्प के साथ बने रहें। साल में किसी भी तरह की ख़ुशी या तकलीफ आएगी तो हमारा एप्प अवश्य दिखायेगा। वे एप्प के साथ बने हुए हैं।

        Jyotish app free download

        आप सबों को बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे गत्यात्मक ज्योतिष एप्प को लांच किये हुए मात्र तीन महीने हुए हैं, प्लेस्टोर में Jyotish ढूंढने पर हमारा 10 वाँ, Jyotish app ढूंढने पर 15 वाँ  रैंक दिखा रहा है, लगभग 4.9 रेटिंग के साथ लगभग सकारात्मक 170 reviews हैं । गत्यात्मक ज्योतिष एप्प आपको हर वर्ष, हर दिन विभिन्न मामलों के अच्छे-बुरे समय की जानकारी देने में समर्थ है। हज़ारो लोग इसका लाभ उठा रहे हैं, आप भी अपने मोबाइल में इनस्टॉल करें और इसका लाभ उठायें।

        गत्यात्मक ज्योतिष एप्प - यह एप्प राशिफल नहीं खास आपके लिए भविष्यफल बताता है - इनस्टॉल करें!

        कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।

          2021 में अच्छा ज्योतिष एप्प

          Click here to install and see Rashifal 2021

          लग्न और राशि में अंतर

          ज्योतिष में पृथ्‍वी को केन्‍द्र में मानकर पूरे आसमान के 360 डिग्री को जब 12 भागों में विभक्त किया जाता है , तो उससे 30-30 डिग्री की एक राशी निकलती है। इन्हीं राशियों को मेष , वृष , मिथुन ............... मीन कहा जाता है। किसी भी जन्मकुंडली में तीन राशियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। पहली वह राशी , जिसमें जातक का सूर्य स्थित हो, वह सूर्य-राशी के रुप में, जिसमें जातक का चंद्र स्थित हो, वह चंद्र-राशी के रुप में तथा जिस राशी का उदय जातक के जन्म के समय पूर्वी क्षितीज मे हो रहा हो , वह लग्न-राशी के रुप में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

          एक महीने तक जन्‍म लेनेवाले सभी व्‍यक्ति एक सूर्य राशि के अंतर्गत आते हैं , जबकि ढाई दिन तक जन्‍म लेनेवाले एक चंद्रराशि के अंतर्गत। इन्‍हीं जन्‍म राशियों को लेकर पत्र पत्रिकाओं में भविष्‍यवाणियां की जाती है। गत्यात्मक ज्योतिष लग्न राशिफल को सबसे महत्वपूर्ण मानता है।

          Best jyotish app for android to see daily result

          Rashifal 2021

          प्राचीन काल से ही अबतक ज्‍योतिष पर भरोसा न रखनेवालों की नजर में राशिफल तो अंधविश्‍वास है ही , ज्‍योतिष पर भरोसा रखनेवाले व्‍यक्ति भी राशिफल पर विश्‍वास नहीं कर पाते। कारण भी सही है , जहां एक ओर ज्‍योतिष की गणना को बिल्‍कुल सूक्ष्‍म माना जाता है , वहीं दूसरी ओर राशिफल जैसे स्‍थूल विषय पर किसी का विश्‍वास स्‍वाभाविक नहीं है। बावजूद इसके जनसंख्‍या का एक बडा भाग अपनी राशिफल जानने के लिए बेचैन होता है। संपूर्ण जनसंख्‍या को 12 भाग में बांटकर उसके आधार पर भविष्‍यवाणी किया जाना भले ही लोगों को नहीं जंचे , पर वास्‍तव में सही गणना की जाए तो राशिफल निरर्थक नहीं होता।

          कुछ पत्रिकाओं में सूर्य-राशी के रुप में तथा कुछ में चंद्र-राशी के रुप में भविष्यफल का उल्लेख रहता है , उनकी वैज्ञानिकता पर थोडा संदेह किया जा सकता है , भले ही उसके जाल में लाखों लोग फंसे होते हों। इसकी जगह लग्न-राशी फल निकालने से पाठकों को अत्यधिक लाभ पहुंच सकता है , क्योंकि जन्मसमय में लगभग दो घंटे का भी अंतर हो तो दो व्यक्ति के लग्न में परिवर्तन हो जाता है, जबकि चंद्रराशी के अंतर्गत ढाई दिन के अंदर तथा सूर्य राशी के अंतर्गत एक महीनें के अंदर जन्मलेनेवाले सभी व्यक्ति एक ही राशी में आ जाते हैं। इसलिए हमने काफी दिनों तक अपने पाठकों के लिए लग्न राशिफल लिखा।

          Jyotish app online

          लेकिन अब इससे भी आगे बढ़ते हुए 'गत्यात्मक ज्योतिष' ने कुंडली के लग्न और राशि के साथ सभी ग्रहों का गोचर में चल रहे सभी ग्रहों से तालमेल को देखते हुए आपके लिए भविष्यफल की व्यवस्था इस एप्प  में की है।  इसमें आप गोचर के ग्रहों  से जीवन के हर मामलों का २०२० के पूरे साल का परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

          हमारे एप्प में प्रतिदिन का भविष्यफल इस तरह का दीखता है , सटीकता की बात हमारे एप्प में आये रिव्युज  बताएँगे। 

          गत्यात्मक ज्योतिष एप्प - यह एप्प राशिफल नहीं खास आपके लिए भविष्यफल बताता है - इनस्टॉल करें!

          कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।