google.com, pub-9449484514438189, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नक्षत्र क्या हैं ?

नक्षत्र क्या हैं ?

नक्षत्र क्या हैं ?

How many nakshatra in Hindi

how many nakshatra in hindi


ग्रह और राशियों के अलावा जो शब्द ज्योतिष में बहुत चर्चित हैं , वह शब्द हैं नक्षत्र।  यदि आपसे पूछा जाये कि नक्षत्र क्या है तो आपमें से अधिकांश का जवाब होगा , आसमान के तारा समूहों को नक्षत्र कहा जाता है।  पर बात ऐसी नहीं है, जिस तरह पृथ्वी के चारो और के आसमान को 12 भागों में बांटकर 30-30  डिग्री की एक एक राशि निकली जाती है।  सूर्य हर राशि में एक एक महीने चलकर 12 महीने के बाद उसी जगह पर पहुँच जाता है, जहाँ से सालभर पहले उसने यात्रा शुरू की थी।  भले ही आसमान के उस 30  डिग्री के तरसमूहों की आकृति से राशियों के मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन के रूप में नामकरण करने में सुविधा हुई हो। 

उसी तरह पृथ्वी के चारो और के आसमान को 27  भागों में बांटकर ११ डिग्री २० मिनट का एक एक नक्षत्र निकाला जाता है।  चन्द्रमा हर नक्षत्र में एक एक दिन चलकर 27 दिनों बाद उसी जगह पर पहुँच जाता है , जहाँ से महीने भर पहले उसने यात्रा शुरू की थी।  भले ही आसमान के उस १३ डिग्री २० मिनट के तारा समूहों को नक्षत्रों के नाम अश्विनी, भरणी , कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा , पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा , मघा, पू फाल्गुनी, उ फाल्गुनी, हस्त, चित्र, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतमिषा, पू भाद्रपद, उ भाद्रपद, रेवती जाने लगे , जिसके बाद तारासमूह की चर्चा सामान्य रही और 13 डिग्री 20 मिनट की चर्चा गौण हो गयी। 

आपमें से सबको जानकर आश्चर्य होगा कि हिंदी महीनो के नाम इन्ही नक्षत्रों के आधार पर रखे गए हैं। हम सभी जानते हैं कि हिंदी महीनो का समय एक पूर्णिमा से दूसरे पूर्णिमा तक का होता है।  पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्र आमने सामने होता है, सूर्य के दूसरी  ओर  पूर्णिमा का चाँद जिस नक्षत्र में होता है , हिंदी महीनो के नाम वही होते हैं। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद  चित्रा नक्षत्र में हो तो वह माह चैत्र कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद विशाखा नक्षत्र में हो तो वह माह बैशाख कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद ज्येष्ठा नक्षत्र में हो तो वह माह ज्येष्ठ कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद पू आषाढा नक्षत्र में हो तो वह माह आषाढ़ कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद श्रवण नक्षत्र में हो तो वह माह श्रावण  कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद भाद्रपद  नक्षत्र में हो तो वह माहभाद्रपद कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद अश्विनी  नक्षत्र में हो तो वह माह आश्विन कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद कृतिका  नक्षत्र में हो तो वह माह कार्तिक कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद मृगशिरा नक्षत्र में हो तो वह माह मार्गशीर्ष  कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद पुष्य  नक्षत्र में हो तो वह माह पौष कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद मघा  नक्षत्र में हो तो वह माह माघ  कहलाता है। जिस महीने पूर्णिमा का चाँद फाल्गुनी  नक्षत्र में हो तो वह माह फाल्गुन  कहलाता है। 

प्रत्येक दो साल बाद तीसरे साल ऐसी स्थिति बनती है , जब सूर्य अपनी किसी राशि के शुरूआती बिंदु में हो और पूर्णिमा का दिन आ जाये।  दूसरे महीने उसी राशि के अंतिम बिंदु में फिर से पूर्णिमा का दिन आ जाता है। ऐसे में  लगातार दो महीने पूर्णिमा का चाँद किसी एक ही नक्षत्र में मौजूद होता है , पहली बार नक्षत्र के शुरूआती बिंदु और दुसरी बार नक्षत्र के अंतिम बिंदु में।  इसलिए हिन्दू केलिन्डर में हर तीसरे साल एक माह दो बार आ जाता है और इस तरह हर तीसरे वर्ष प्राकृतिक रूप से हिन्दू केलिन्डर में 13 महीने हो जाते हैं। 



कृपया कमेंट बॉक्स में बताएँ कि यह लेख आपको कैसा लगा? यदि पसंद आया तो अपने मित्रों परिचितों को अवश्य शेयर करे, ताकि ज्योतिष से सम्बंधित वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचे। नीचे के फेसबुक, ट्विटर और अन्य बटन आपको इस लेख को शेयर करने में मदद करेंगे।


संगीता पुरी

Specialist in Gatyatmak Jyotish, latest research in Astrology by Mr Vidya Sagar Mahtha, I write blogs on Astrology. My book published on Gatyatmak Jyotish in a lucid style. I was selected among 100 women achievers in 2016 by the Union Minister of Women and Child Development, Mrs. Menaka Gandhi. In addition, I also had the privilege of being invited by the Hon. President Mr. Pranab Mukherjee for lunch on 22nd January, 2016. I got honoured by the Chief Minister of Uttarakhand Mr. Ramesh Pokhariyal with 'Parikalpana Award' The governor of Jharkhand Mrs. Draupadi Murmu also honoured me with ‘Aparajita Award’ श्री विद्या सागर महथा जी के द्वारा ज्योतिष मे नवीनतम शोध 'गत्यात्मक ज्योतिष' की विशेषज्ञा, इंटरनेट में 15 वर्षों से ब्लॉग लेखन में सक्रिय, सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचान, 'गत्यात्मक ज्योतिष' को परिभाषित करती कई पुस्तकों की लेखिका, 2016 में महिला-बाल-विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी जी और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी द्वारा #100womenachievers में शामिल हो चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री रमेश पोखरियाल जी के द्वारा 'परिकल्पना-सम्मान' तथा झारखण्ड की गवर्नर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 'अपराजिता सम्मान' से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। Ph. No. - 8292466723

Please Select Embedded Mode For Blogger Comments

और नया पुराने